*varanasi Weather :
वाराणसी11मई25*बनारस प्रदेश का सबसे गर्म शहर, 45 के पार जाएगा पारा, झुलसाएगी लू, मौसम विभाग का अलर्ट*
*वाराणसी।* आसमान साफ होने के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बनारस प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने तीन दिनों बाद भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। तापमान 45 डिग्री के पार जाएगा। वहीं लू के थपेड़े भी झुलसाएंगे।
शनिवार की सुबह 8 बजे के बाद से ही धूप की तल्खी बढ़ गई। धूप ने झुलसाना शुरू कर दिया। इससे लोग बेहाल दिखे। घाटों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग धूप से बचने के लिए छांव ढूंढते नजर आए। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 14 मई से तापमान तेजी से बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में काशीवासियों को अब भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है।
*20 जून के बाद मानसून की होगी एंट्री*
केरल में 1 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। ऐसे में वाराणसी में मानसून की एंट्री 20 जून के बाद हो सकती है। वाराणसी में मानसून आने की तिथि 23 जून घोषित की गई है। दरअसल, मैदानी इलाकों में मानसून की गति अनियमित हो जाती है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि वाराणसी में मानसून की एंट्री 23 जून तक हो सकती है।

More Stories
गोरखपुर17जुलाई26*सदर एसडीएम बने ज्ञान प्रताप सिंह, डीएम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
गोरखपुर17जुलाई26*सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसीलदार का पदभार संभाला, प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ*
मथुरा 17 जुलाई 26* एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ शारीरिक व्यायाम किया गया*