वाराणसी1जून26*एयरपोर्ट पर तीर्थयात्री बनकर आए 6 थाई नागरिक ₹20 करोड़ के ‘हाइड्रोपोनिक गांजे’ (वीड) के साथ गिरफ्तार**
**एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई**
**अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के रडार पर वाराणसी*ट्रॉली बैग काटकर छिपाया था नशा**
*एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने लगभग 19 किलो 700 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा (वीड) बरामद किया*
**बाबतपुर :** वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग और सुरक्षा एजेंसियों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बैंकॉक से आए विमान के यात्रियों की सघन जांच के दौरान कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने लगभग 19 किलो 700 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा (वीड) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रतिबंधित ड्रग्स की कीमत 19.70 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं सहित कुल 6 थाईलैंड (थाई) नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार, बैंकॉक से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 215 बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरी थी। एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम के विश्लेषण के आधार पर इमिग्रेशन अधिकारियों को कुछ विदेशी यात्रियों की प्रोफाइल संदिग्ध लगी। संदेह के आधार पर जब कुल 7 थाई यात्रियों के समूह को रोककर कस्टम विभाग ने उनके ट्रॉली बैग्स की बारीकी से जांच और एक्स-रे स्कैनिंग की, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। तस्करों ने ट्रॉली बैग की निचली सतह को काटकर बड़ी चालाकी से इस कीमती हाइड्रोपोनिक गांजे (वीड) की खेप को छुपाया हुआ था। इस ग्रुप के 6 सदस्यों के पास से यह नशीला पदार्थ बरामद हुआ।पूछताछ के दौरान विदेशी तस्करों ने सुरक्षा एजेंसियों को भ्रमित करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने अपने मोबाइल फोन में वाराणसी के प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल ‘सारनाथ के स्तूप’ की तस्वीरें दिखाकर यह जताने का प्रयास किया कि वे सभी केवल धार्मिक यात्रा (तीर्थ) पर भारत आए हैं। हालांकि, कस्टम अधिकारियों की सख्ती और सबूतों के आगे उनकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई। एजेंसियों का मानना है कि पवित्र तीर्थयात्रा का इस्तेमाल केवल एक कवर (मुखौटे) के रूप में किया जा रहा था।बाबतपुर हवाई अड्डे पर एक ही हफ्ते के भीतर यह दूसरी सबसे बड़ी बरामदगी है। इससे ठीक एक हफ्ते पहले (23 मई) को भी इसी बैंकॉक वाली फ्लाइट से आए मध्य प्रदेश के एक प्रेमी जोड़े को करोड़ों रुपये मूल्य के इसी हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ पकड़ा गया था। वहीं, इससे पहले मार्च के महीने में भी तीन गुजराती यात्री बैंकॉक से ही भारी मात्रा में गांजा लाते हुए दबोचे गए थे |लगातार बैंकॉक की फ्लाइट से हो रही ड्रग्स की इस तस्करी ने खुफिया विभागों और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। कस्टम अधिकारियों ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। अब इस बात की गहनता से तफ्तीश की जा रही है कि बैंकॉक से संचालित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का स्थानीय हैंडलर वाराणसी में कौन है और एयरपोर्ट के बाहर यह करोड़ों की खेप किसे डिलीवर होने वाली थी।

More Stories
कौशाम्बी1जून26*आला अफसरों के नाक के नीचे चल रही प्राइवेट नौकरशाही, तहसील में ‘मुंशी राज’ हावी..*
मथुरा 1 जून 26* नरहौली में 02 पक्षो मे हुए विवाद के बाद पुलिस पर हमला करने के अभियोग में वांछित 07 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
पूर्णिया बिहार 1 जून 26 सीमांचल ने किया मंसूर आलम साहब को याद: सलमान खुर्शीद बोले- “गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल थे मंसूर साहब