March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

वाराणसी09सितम्बर24*आज और कल ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर रहेंगे*

वाराणसी09सितम्बर24*आज और कल ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर रहेंगे*

वाराणसी09सितम्बर24*आज और कल ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर रहेंगे*

वाराणसी से प्राची राय यूपीआजतक

वाराणसी। शहर में सोमवार और मंगलवार को ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल रहेगी। रविवार को शास्त्री घाट पर हुई महापंचायत में बारकोड व्यवस्था के विरोध में बुधवार को प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में ई-रिक्शा की चाभी सौंपने का भी निर्णय लिया गया।

अखिल भारतीय ई-रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण काशी का अनशन भी चौथे दिन जारी रहा। ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि यातायात पुलिस के अड़ियल रवैये की वजह से विवश होकर हड़ताल बुलाई गई है। पुलिस प्रशासन ई-रिक्शा चालकों की व्यवहारिक दिक्कतों को नहीं समझ रहा है। यातायात में बाधा की सारी जिम्मेदारी ई-रिक्शा चालकों पर थोपी जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बबलू अग्रहरी, सोनू गौतम, शिवशंकर प्रजापति, शशिकांत गुप्ता, रोमी पाठक, त्रिलोकी विश्वकर्मा, कैलाश, पवन मौर्या, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।