वाराणसी08दिसम्बर24*जानकीबाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र की जानकीबाग कॉलोनी में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नगवां चौकी प्रभारी अभय गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मकान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
लंका पुलिस और फायरकर्मियों की तत्परता ने इस हादसे को गंभीर रूप लेने से बचा लिया। आसपास के लोगों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस और फायर विभाग की सक्रियता की सराहना की। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ,
फायर ब्रिगेड और लंका पुलिस के संयुक्त प्रयास से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारण कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि आग घर में रखे सिलेंडर तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

More Stories
मैनपुरी १२ फरवरी २६ * अखिल भारतीय एकीकृत किसान सभा के पदाधिकारिओं और किसानों ने जलाई चार लेबर कोड और बिजली विधेयक बीज विधेयक की प्रतियां. .!!
बाँदा १२ फरवरी २६ * थाना अतर्रा पुलिस अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से कुल 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद ।
पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उड़ान गश्ती ने किया स्कूलों और कॉलेजों का भ्रमण