February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

वाराणसी 10 फ़रवरी 26*कार्गो टर्मिनल बनाने की तैयारी*

वाराणसी 10 फ़रवरी 26*कार्गो टर्मिनल बनाने की तैयारी*

वाराणसी 10 फ़रवरी 26*कार्गो टर्मिनल बनाने की तैयारी*

वाराणसी से नीलिमा राय की खास खबर न्यूज यूपीआजतक 

*वाराणसी।* बनारस जिले में किसानों की बड़ी सौगात मिलने वाली है. जिले के तीन गांवों की जमीन पर सरकार कार्गो टर्मिनल बनाने की तैयारी में है. जिला प्रशासन ने इसका डीपीआर बनकर सरकार को भेज दिया है.इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों का होगा. आसपास के जिलों को भी कार्गो टर्मिनल के निर्माण से काफी फायदा होगा. इसकी निर्माण की लागत में 30 से ज्यादा करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है.
बनारस के गंगापुर, दयालीपुर और जगदीशपुर इन तीन गांव के 87 एकड़ भूमि पर गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल बनने जा रहा है. टर्मिनल बनाने का उद्देश्य किसानों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना और उनके उत्पाद जल्द से जल्द बाजार में पहुंचाना है. इसके अलावा, शहर में ट्रकों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाना इसके प्रमुख उद्देश्यों में से एक है, जिससे ट्रैफिक सिस्टम में सुधार हो सके.

*पूर्वांचल के किसानों का होगा फायदा*

कार्गो टर्मिनल के बनने से पूर्वांचल के लाखों किसानों, बुनकरों और हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को फायदा होगा. वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जमीन चिन्हित कर ली गई है और डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी गई है. शासन से मंजूरी मिलते ही जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा. उसके बाद निर्माण का कार्य प्रारम्भ कराया जाएगा. गति शक्ति कार्गो टर्मिनल के बनने में करीब 35 करोड़ का खर्च आएगा.
कम होगा परिवहन खर्च
इसके बनने से परिवहन खर्च घटेगा, जिसे चीजें सस्ती होंगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. आम के बड़े व्यापारी सौरभ रघुवंशी इस कार्गो टर्मिनल को किसानों के लिए एक बड़ी सौगात मान रहे हैं. सौरभ रघुवंशी ने बताया कि अभी सेवापुरी में सब्जियों के निर्यात के लिए पेरिशेबल कार्गो सेंटर है, लेकिन एक तो वो एयरपोर्ट से बहुत दूर है और दूसरा ज्यादातर वो बंद ही रहता है. यदि एयरपोर्ट के बगल में ही ये सुविधा मिल जाए तो इससे ना सिर्फ किसानों की कमाई बढ़ेगी, बल्कि वह भी सब्जियों की खेती अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार करेंगे.
बनारस का आम, परवल, हरी मिर्च, बैंगन, सहजन और नींबू, जबकि मिर्जापुर का बोड़ा और बैंगन, जौनपुर की मूली जैसी सब्जियों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार मिलेगा. हालांकि, अभी भी यहां की सब्जियां और फल दुबई और शारजाह में जाते हैं, लेकिन बहुत कम मात्रा में. गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल बनने सेपूर्वांचल के किसानों को जबरदस्त लाभ मिलेगा.