वाराणसी २८ जनवरी २६ * यूजीसी को लेकर पिंडरा तहसील के अधिवक्ताओं ने किया विरोध, उपजिलाधिकारी पिंडरा को दिया ज्ञापन
वाराणसी से सिटी रिपोर्टर नीलिमा रॉय की खास खबर न्यूज यूपीआजतक
पिण्डरा/वाराणसी –यूजीसी संशोधन अधिनियम को लेकर सोशल मीडिया पर मचा संग्राम अब सड़क पर भी दिखने लगा है। इस बिल को लेकर सवर्ण समाज में नाराजगी है। बुधवार को पिंडरा तहसील के सवर्ण अधिवक्ताओं ने यूजीसी संशोधित बिल का जोरदार विरोध किया। उन्होंने इस बिल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को सौंपकर बिल को वापस लेने की मांग की। इसमें संशोधन से शिक्षण संस्थानों में एक वर्ग विशेष के छात्रों का शोषण किया जाएगा। यह बिल सवर्ण छात्रों के कैरियर को समाप्त करने वाला बिल है ऐसे काले कानून से न केवल विश्वविद्यालय और महाविद्यालय का माहौल दूषित होगा, बल्कि समाज में वर्ग संघर्ष का खतरा बनेगा। बिल में उच्च वर्ग के छात्र-छात्राओं को दूषित मानसिकता के तहत अपराधी मान लिया गया है। यूजीसी संशोधन बिल पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष एक साथ मौन हो गया है। अधिवक्ताओं ने शिक्षण संस्थानों के लिए बनाए गए काले कानून को केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि बिल वापस नहीं होता है तो व्यापक आंदोलन होगा।इस दौरान अंकित मिश्रा,आलोक पाण्डेय,राजन सिंह,अश्वनी सिंह, श्याम सिंह,विजय शर्मा,संतोष सिंह,राजेश सिंह,नवीन सिंह,सरोज राय,अविनाश चौबे,सतीश पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

More Stories
बलिया3मई26*मुण्डन संस्कार में शामिल होने गए दो युवती समेत चार डूबे, रेस्क्यू अभियान जारी*
पूर्णिया बिहार 3 मई 26 जलालगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.36 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 3 मई 26 दिल्ली में गूंजी पूर्णिया की मांग: विधायक खेमका ने रेल मंत्री से मांगी राजधानी और वंदे भारत