February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

वाराणसी २० दिसंबर २५ *  शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की. .

वाराणसी २० दिसंबर २५ *  शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की. .

वाराणसी २० दिसंबर २५ *  शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की. .

अंतरजनपदीय वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट सर्किल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट की टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय

दो वाहन चोरों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पवन यादव (24 वर्ष) पुत्र पारस यादव तथा अभिषेक यादव (20 वर्ष) पुत्र रामचन्द्र यादव, निवासी हरिहरपुर धरहरा, थाना चौबेपुर, वाराणसी के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें स्प्लेंडर प्लस व अपाचे आरटीआर सहित अन्य मोटरसाइकिलें शामिल हैं। सभी वाहन थाना कैंट क्षेत्र में पूर्व में दर्ज मुकदमों से संबंधित बताए गए हैं।गिरफ्तारी 19 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे छोटी कटिंग मैदान के पास, थाना कैंट क्षेत्र में की गई। पूछताछ में अभियुक्तों के खिलाफ थाना कैंट में दर्ज कई आपराधिक मामलों की पुष्टि हुई है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुमित पाण्डेय, उपनिरीक्षक आकाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार कुंतल, कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार, कांस्टेबल प्रियंशु तिवारी एवं कांस्टेबल अनीत कुमार शामिल रहे।

Taza Khabar