लखीमपुर खीरी4नवम्बर25*मोहल्ला रामनगर रघु मंदिर में देव दीपावली का भव्य आयोजन 5 नवंबर,
लखीमपुर– मोहल्ला रामनगर रघु मंदिर में देव दीपावली का भव्य आयोजन 5 नवंबर, बुधवार को सांय 5 बजे 5100 दीपों के प्रकाश उत्सव के साथ मनाया जाएगा, इसकी जानकारी भाजपा जिला महामंत्री आशू मिश्रा ने दी,
तीर्थ स्थल की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका है, आयोजन में मोहल्ले के सभी सनातनी भाइयों का सहयोग मिला है, इसमें प्रमुख रूप से बृजराज सिंह चौहान, अनुज मिश्रा, पूर्व सभासद अनूप शुक्ला, सभासद मनोज राज, अरुण मिश्रा, पियूष, रमेश चन्द्र मिश्रा, राहुल दीक्षित, विराट मिश्रा सहित नगर पालिका का भी पूरा सहयोग रहा,
देव दीपावली कार्तिक मास का प्रमुख पर्व है, मान्यता है कि इस दिन देवता स्वयं धरती पर तीर्थों पर अवतरित होते हैं, इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम रघु मंदिर में आयोजित किया जा रहा है
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*