लखीमपुर खीरी01नवम्बर24*दीपावली पर्व पर खेत जगाने गए ७५ वर्षीय दलित मेवा लाल गन्ने के खेत में झुलसा,मौत ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।*
लखीमपुर खीरी। दीपावली पर्व पर खेत जगाने गए ७५ वर्षीय दलित मेवा लाल का जला हुआ शव अंकित वर्मा के खेत से बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक मेवा लाल के शव का पंचनामा भरने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु लखीमपुर भेज दिया है।
घटना के सम्बन्ध में थाना फरधान के ग्राम खानपुर निवासी पोते धर्मवीर ने बताया कि हमारे खेत के पड़ोसी अंकित वर्मा ने फोन करके बताया कि तुम्हारे बाबा मेवा लाल ने अपना खेत जगाने के बजाए हमारा गन्ने का खेत फूंक दिया है,मेवा लाल भाग गया है हम उसको ज़रुर मार डालेंगे इतना सुनते ही धर्मवीर ने घर फोन करके बताया। परिजनों ने मेवा लाल की तलाश शुरु कर दी रात भर मेवा लाल को ढूंढने के बाद मेवा लाल का शव अंकित के खेत से बरामद हुआ, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेवालाल चश्मा लगाए खेत में पड़े थे। मृतक के पोते धर्मवीर ने थाना फरधान में तहरीर दे दी है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर7जुलाई26*”बुलडोजर के आगे बेबस किसान, मुआवजे की लड़ाई में सुलग उठा कानपुर सिंहपुर का इलाका”*
लखनऊ7जुलाई26*थाना नाका हिण्डोला पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
लखनऊ7जुलाई26*उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को दक्ष बनाने में जुटी योगी सरकार*