April 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखीमपुर खीरी 12 अप्रैल 26*महिला थाने पर पांच जोड़े परिवार की काउन्सलिंग कराके टूटने से बचाया

लखीमपुर खीरी 12 अप्रैल 26*महिला थाने पर पांच जोड़े परिवार की काउन्सलिंग कराके टूटने से बचाया

लखीमपुर खीरी 12 अप्रैल 26*महिला थाने पर पांच जोड़े परिवार की काउन्सलिंग कराके टूटने से बचाया*

 

लखीमपुर खीरी 12अप्रैल 2026 रविवार, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा *मिशन शक्ति अभियान* जनपद में चलाया जा रहा है, जिंसके अन्तर्गत थानाध्यक्ष महिला थाना शिल्पी शुक्ला ने परामर्शदाता के सहयोग से अभियान चला कर महिलाओं को जागरूक किया गया !
बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के दिशा निर्देशन में महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला, काउंसलर श्रीमती नीति गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी, सुश्री कुसुम गुप्ता के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रार्थनापत्रों में काउन्सलर के सहयोग से 15 मामलों में सुलह समझौता का प्रयास किया गया , जिसमें से 05 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है, 04 मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था जिसमें पक्षकारों को सोचने का समय दिया गया है 02 मामले माननीय न्यायालय में लम्बित होने के कारण माननीय न्यायालय में सुलह के लिए पक्षकार सहमत हुए एवं 04 ऐसे मामलों में जिसमें सुलह का प्रयास सार्थक नहीं हुआ है जिनमें पीड़िता द्वारा अभियोग दर्ज करायें जाने की याचना की है , इस अवसर पर महिला थाने की महिला आरक्षी सुमन लता, बबली पवार, सारिका सिंह चौहान एवं पक्षकारों के परिवारिजन भी उपस्थित रहे जिन्हें अभियान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के हेल्पलाइन नंबर व अन्य योजना कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित पेंशन योजना, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया

Taza Khabar