लखनऊ5सितम्बर25*3 चोरी के मोबाइल फोन के साथ पेशेवर चोर गिरफ्तार*
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को जीआरपी चारबाग पुलिस ने 3 चोरी के मोबाइल फोन (जिनकी कीमत लगभग 55,000/- रुपए बताई गई) के साथ एक पेशेवर चोर जिला बाराबंकी के पूरे बरियार थाना असंद्रा 30 वर्षीय धीरज सिंह पुत्र समर विजय सिंह को चारबाग रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन सेवाग्राम कॉलोनी रोड पर रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त से पूछताछ में बताया कि वो यात्रियों के सो जाने या यात्रियों द्वारा ट्रेन पकड़ने पर उनके सामान चोरी कर लेता था।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने 3 चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त नशे का आदि है और इसी लत की वजह से वो चोरी की घटना को अंजाम देता था।

More Stories
देहरादून 10 मार्च 26*एसएसपी ऑफिस पहुँची नन्ही मेहमान ने दून पुलिस कप्तान को फूलों के साथ दिया सुरक्षा के प्रति आभार
पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26*बाल श्रम उन्मूलन: पूर्णिया में एक दिवसीय शिविर का आयोजन
लखनऊ10 मार्च 26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।