लखनऊ4नवम्बर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ-समर्थ यूपी-विकसित यूपी @2047 शताब्दी पर्व, CM योगी के विजन के अनुरूप @2047 महाभियान, 75 जनपदों में नोडल अधिकारियों ने किया भ्रमण, छात्रों,शिक्षकों,उद्यमियों,महिलाओं,किसानों ने संवाद, लोगों को 8 साल की विकास यात्रा की दी जानकारी, 73 लाख सुझावों से सजे ‘समर्थ यूपी’ के सपने, ग्रामीण युवाओं का रोजगार,स्किल डेवलपमेंट पर जोर, महिला सुरक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण पर मिले सुझाव
➡गोरखपुर-सीएम योगी पहुंचे शाहपुर क्षेत्र के चर्च पोखरा, हो रहे विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क चौड़ीकरण का किया निरीक्षण, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
➡लखनऊ-इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एलडीए की लॉटरी संपन्न, मर्करी हॉल में हुई एलडीए की लॉटरी संपन्न, 72 ईडब्ल्यूएस भवनों की लॉटरी पूरी, सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना , लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई, ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के तहत आवास आवंटन, सीएम चयनित लाभार्थियों को सौंपेंगे आवास की चाबी
➡लखनऊ-एक बार फिर से नगर निगम की पार्किंग शुरु होगी, पार्किंग समिति ने 78 स्थलों को दी हरी झंडी,RCUES सर्वे पर मुहर,ECS आधारित क्षमता से टेंडर, नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से फैसला, कोऑर्डिनेट्स में बदलाव सिर्फ समिति की मंजूरी से होगा, पार्किंग स्थलों पर शेड,पानी,शौचालय अनिवार्य होगा, लाइसेंस फीस में 5% से कम वृद्धि,कोई मनमानी नहीं, पार्किंग नियमावली 2025 की दरें लागू, बदलाव नहीं
➡लखनऊ-दबंगों द्वारा लेखपाल से मारपीट का मामला, बीकेटी-तहसील लेखपाल मामले में FIR दर्ज, घायल लेखपाल सुखवीर ने दर्ज कराया केस, पांच नामजद सहित कुछ अज्ञात पर केस, लेखपाल पर हमला करने का वीडियो वायरल, दबंगों की तलाश में जुटी पुलिस-सैरपुर थाना प्रभारी
➡उन्नाव -सफीपुर सीएचसी दवा कांड में बड़ा खुलासा, 2026-27 एक्सपायरी दवाएं जलाने का मामला, DM के आदेश पर एडीएम की टीम ने की जांच, 4 घंटे की जांच में साक्ष्य मिटाने के संकेत मिले, CCTV मांगे जाने पर कैमरा खराब बताया गया, सफाई के बावजूद कई दवाओं की स्ट्रिप मिली, डॉक्टरों, नर्सों,फार्मासिस्ट,सफाई कर्मी से पूछताछ, ADM ने 3 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए, सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला
➡फर्रुखाबाद -दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लव जिहाद, SP ने लव जिहादियों पर की कार्रवाई, लव जिहादियों को किया गया अरेस्ट, दोनों किशोरियों को किया गया बरामद, किशोरी को शादाब ने फंसाया लव जिहाद में, थाना मेरापुर के सीलसडा की है एक किशोरी, पीड़िता के पिता ने लगाया गंभीर आरोप, शादाब के भाई पर धर्म परिवर्तन का आरोप, अरोपी शादाब, उसका साथी लकी गिरफ्तार, दूसरी घटना में समीर को पुलिस ने अरेस्ट किया
➡अलीगढ़ -लड़की ने मां, सौतेले पिता पर आरोप लगाए, लड़की का कहना है कि उसके पिता दिव्यांग हैं, सौतेले पिता, मां ने 80 हजार रुपये में बेच दिया, ‘जबरन 4 बार शादी करवा दी, घर से भाग आई’, बन्नादेवी थाना इलाके का मामला
➡वाराणसी -सेंट्रल जेल रोड,संगीत पथ बना शराबियों का अड्डा, संगीत पथ के सामने खुली बीयर की दुकान, हर वक्त लगा रहता है शराबियों का जमावड़ा, परिवार के साथ घूमने वालों में भय का माहौल, कई बार शिकायत के बाद नहीं निकला समाधान, पुलिस ने हत्या के मामले में दर्ज किया था केस, शिवपुर थाना क्षेत्र के संगीत पथ का मामला
➡वाराणसी-तालाब में तैरने गए युवक की डूबने से मौत, युवक की शिनाख्त होने पर पहुंचे परिजन, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सिगरा थाना क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली-डलमऊ घाट पर गंगा आरती, DM,पुलिस अधीक्षक ने की गंगा आरती, गंगा आरती के बाद मेलें की शुरुआत, डलमऊ घाट को किया गया भगवा मय, कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालू करेंगे स्नान
➡इटावा-घान के खेत में दिखे सारस, लंबे समय बाद क्षेत्र में दिखे 3 सारस, जसवंतनगर क्षेत्र में दिखे सारस
➡उन्नाव-यूपी पावर कॉर्पोरशन MD का निरीक्षण, निरीक्षण में खामियां, सस्पेंशन का आदेश , व्यापारियों के यहा स्मार्ट मीटर लगाए गए, व्यापारियों ने MD से शिकायत दर्ज कराई, खुले में ट्रांसफार्मर रखे होने की शिकायत, एक्सईएन, एसडीओ और जेई निलंबित , MD रिया केजरीवाल की कार्रवाई से हड़कंप, पुरवा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡इटावा-चार दिन से लापता बालक बरामद, पुलिस ने बालक को किया बरामद, पिता की डांट से घर छोड़कर निकला था, थाना इकदिल क्षेत्र का रहने वाला है बालक
➡बिहार-पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का बयान, काराकाट में विकास के नाम पर कुछ नहीं-ज्योति, ‘मैं अपील करती हूं कि यहां की जनता मेरा साथ दे’, काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी है ज्योति सिंह
➡बस्ती-दुर्गापूजा संघ के संरक्षक नंदा बाबा की मौत, गोरखपुर से लौटने के दौरान फूलने लगी सांस, इलाज कर वापस लौटने के दौरान तबीयत बिगड़ी, विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अस्पताल लेकर पहुंचे, अस्पताल में डॉक्टर ने नंदा बाबा को किया मृत घोषित, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
➡मुजफ्फरनगर-पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बावरिया गैंग का सदस्य संतराम घायल, मुरादाबाद का है घायल डकैत संतराम, एक बाइक व एक तमंचा, कारतूस मिले, बदमाश पर लूट,डकैती, गैंगस्टर के 16 केस, बुढाना कोतवाली के विज्ञाना मार्ग पर मुठभेड़
➡अमेठी -बाइक सवार दूसरे बाइक सवार से भिड़ा, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अमेठी कोतवाली के सुल्तानपुर रोड का मामला
➡अलीगढ़-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, करंट से युवक की मौत, दो युवक घायल, हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से हादसा, चंडौस थाना इलाके की घटना
➡पटना-एयरपोर्ट पर एकसाथ दिखे अखिलेश-केशव मौर्य…”, एयरपोर्ट पर हंसते हुए जाते दिखे अखिलेश-केशव, चुनाव के बीच अखिलेश-केशव की वीडियो वायरल, यूपी की राजनीति के 2 प्रमुख चेहरे,प्रतिद्वंदी नेता, हंसते, मुस्कुराते और साथ जाते दिखे दोनों नेता
➡कन्नौज -नकली खाद बनाने वाले हुए गिरफ्तार, 3 शातिरों का गिरोह बना रहा था नकली पोटाश, नमक में रंग मिलाकर बना रहा था नकली पोटाश, पुलिस ने तीनों लोगों को किया गिरफ्तार, तिर्वा कोतवाल को मिली सफलता
➡फर्रुखाबाद -महिला ने परिवार सहित मांगी इच्छा मृत्यु, बिजली विभाग के जेई से महिला हुई आहत, परिवार सहित मांगी राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु, घर के सामने ट्रांसफार्मर लगाने का बना रहा दबाव , ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए पैसे लेने का आरोप, फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡इटावा -सपा महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे भरथना, पूर्व मंत्री कृष्ण यादव की पत्नी को श्रद्धांजलि दी, मंगलवार को कृष्ण यादव की पत्नी का हुआ था निधन, ग्राम मोढ़ादेव पहुंचकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि दी
➡देवरिया-युवती ने नदी में छलांग लगाने की कोशिश की, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में युवती को बचाया, अंधविश्वास में युवती ने उठाया खौफनाक कदम, मुझ पर शैतानी ताकतें हो जाती है हावी- युवती, पुलिस ने युवती को सुरक्षित परिजनों को सौंपा, रामपुर कारखाना थाने के पटना पुल की घटना
➡अमेठी -दुकान में रखा सामान आग में जलकर राख, गैस सिलेंडर में लीकेज होने से लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, बीच बाजार आग की सूचना पर मची अफरा-तफरी, अमेठी के जायस कोतवाली कस्बे का है मामला
➡संभल-मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मेले का किया उद्घाटन, सिसोना गांव के किनारे गंगा घाट पर लगता है मेला, जिला पंचायत द्वारा होता है गंगा मेला का आयोजन, गंगा मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
➡अमेठी-डीएम ने धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराई, खजुरी गांव में पहुंचकर फसल की क्रॉप कंटिग कराई , राजस्व और कृषि विभाग की टीम भी रही मौजूद, 43.03 स्क्वायर मीटर धान की फसल की क्राप कंटिग
➡ग्रेटर नोएडा-संदिग्ध हालत में मिला स्कूल के माली का शव, PODAR LEARN स्कूल में पंखे से लटका मिला शव, मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस पर कार्रवाई न करने का परिजनों का आरोप, 2 माह पहले माली के साले का भी मिला था शव, स्कूल प्रबंधन बना रहे मृतक के परिजनों पर दवाब, सेंट्रल नोएडा के इकोटेक 3 थाना क्षेत्र की घटना
➡हाथरस-सरिया बनाने वाली फैक्ट्री में GST टीम का छापा, GST टीम ने कंपनी के दस्तावेजों को किया जब्त, फैक्ट्री मालिक,कर्मचारी से पूछताछ,दस्तावेज खंगाले, 3 घंटों तक छापेमारी के बाद GST की टीम लौटी, सीक्वेंस फेरो प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री का मामला
➡सीतापुर-कार्तिक मेला महोत्सव का हुआ शुभारंभ, मंत्री सुरेश राही ने फीता काटकर किया शुभारंभ, मेले के शुभारंभ पर आतिशबाजी का आयोजन, एक माह तक रहेगा कार्तिक मेला महोत्सव, हरगांव के सूर्य कुंड तीर्थ परिसर में कार्तिक मेला
➡देहरादून-दून यूनिवर्सिटी के पास कूड़े के मैदान में लगी आग, आग की लपटें देख इलाके में मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही फायर कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं
————————————

More Stories
पूर्णिया बिहार 5 मार्च 26*पूर्णिया में ‘घरे घर जेल’ नाटक का मंचन, कोरोना काल की कहानी को दिखाया गया
पूर्णिया 5 मार्च 26*अंचल पदाधिकारी रीता कुमारी की दबंगई :
मथुरा 5 मार्च 26* शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*