लखनऊ30अप्रैल26*यूपी का बदला का मौसम,आंधी-बारिश से खुशनुमा हुई सुबह,अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी*
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम बदल गया है।बीते 24 घंटे में हुए मौसम में बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और तपिश से राहत मिली है। गुरुवार सुबह भी खुशनुमा रही और ठंड हवाओं ने लोगों को राहत दी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटे बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी।
*मौसम विभाग के मुताबिक…*
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को यूपी के लगभग 35 जिलों में गरज-चमक और बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं 11 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बता दें कि बुधवार को गोरखपुर में 19.2 मिमी, प्रयागराज में 11.2 मिमी और वाराणसी में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई।अमेठी और आजमगढ़ में 5 मिमी बारिश हुई।लखनऊ,बाराबंकी,उन्नाव और रायबरेली से ओलावृष्टि की भी खबर है।
*आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक…*
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पूरे प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिला। अगले 24 घंटे तक मौसम का यही रुख बने रहने के संकेत हैं।
*यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना*
बांदा,चित्रकूट,कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर,प्रतापगढ़, सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली,वाराणसी,भदोही,जौनपुर, फर्रुखाबाद,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव, रायबरेली,गौतमबुद्ध नगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस, कासगंज,एटा,आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरैया, जालौन,हमीरपुर महोबा,झांसी,ललितपुर और आस पास के जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।
*यहां है झोंकेदार हवा चलने की आशंका*
बांदा,चित्रकूट,कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर,सोनभद्र,मिर्जापुर, भदोही,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर और आस पास के जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा हवा चलने की आशंका है।

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।