April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ30अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ30अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ30अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ-आप सांसद संजय सिंह का बिहार दौरा आज,AAP प्रत्याशियों के लिए करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां,बेगूसराय AAP प्रत्याशी के लिए करेंगे रोड शो

➡लखनऊ-आज फिर होगी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक ,बैठक में कई अहम प्रस्ताव रखे जा सकते हैं ,गृह कर के रिवाइज पर रोक लगाई जा सकती है ,लगभग 50 हजार भवन स्वामियों को राहत मिलेगी

➡लखनऊ-पॉवर कारपोरेशन ने फर्जीवाड़ा पर शिकंजा कसा,1912 कॉल सेंटर के फर्जी निस्तारण पर कार्रवाई शुरू,बिना समाधान शिकायत बंद नहीं की जा सकेगी,कॉल सेंटर कर्मियों की लापरवाही पर पाबंदी लागू,शिकायत बंद करने के लिए OTP सिस्टम होगा मान्य,उपभोक्ता की पुष्टि के बिना निस्तारण असम्भव,OTP सीधे उपभोक्ता के मोबाइल पर भेजा जाएगा,शिकायत बंद करने से पहले उपभोक्ता से अनिवार्य संवाद,फर्जी निस्तारण करने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई,उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ाने के लिए कठोर कदम

➡गाजीपुर-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का गाजीपुर दौरा,आज दोपहर 12 बजे रंगजी महाविद्यालय पहुंचेंगे,12.20 बजे MLA अंकित भारती के आवास पहुचेंगे ,कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे अखिलेश यादव,2.50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे

➡गोरखपुर-डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का गोरखपुर दौरा आज ,सुबह 10.45 बजे पर एयरपोर्ट पहुंचेंगे डिप्टी CM,स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

➡अयोध्या-14 कोसी परिक्रमा को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु,आज की सुबह अक्षय नवमी पर होगी परिक्रमा,लगभग 42 किलोमीटर की परिक्रमा करेंगे श्रद्धालु,नंगे पैर आस्था के पथ पर कदम बढ़ाएंगे श्रद्धालु,प्रशासन ने सुविधा-सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए

➡प्रयागराज-उमेश पाल हत्याकांड पर HC में बड़ी सुनवाई,4 आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी,कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला किया सुरक्षित,अतीक अहमद के बहनोई अखलाक अहमद पर फैसला सुरक्षित,वकील विजय मिश्रा,ड्राइवर मोहम्मद कैफ पर फैसला सुरक्षित,नौकर नियाज की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित ,जस्टिस शेखर की सिंगल बेंच ने फैसला किया रिजर्व

➡लखनऊ-मुख्य सचिव एसपी. गोयल ने की समीक्षा बैठक,एसपी. गोयल ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा,पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त होगी जारी,अगली किस्त अब सिर्फ पंजीकृत किसानों को,फार्मर रजिस्ट्री में तेजी से पंजीकरण कराने के निर्देश,‘जिलाधिकारी लें व्यक्तिगत रुचि, अभियान को दें गति’,ग्राम स्तर पर लगेंगे कैंप, किसानों को किया जाएगा जागरूक,20 नवंबर तक लंबित मामलों के निस्तारण के आदेश

➡लखनऊ-आवास विकास परिषद ने खरीदारों के लिए दी राहत,आज से फ्लैट खरीद पर मिलेगी 15% तक की छूट,विशेष छूट योजना 31 जनवरी 2026 तक रहेगी लागू,प्रदेश में आवास विकास के 10 हजार फ्लैट खाली,लखनऊ में ही दो हजार से अधिक फ्लैट उपलब्ध,60 दिन में भुगतान पर 15%, 90 दिन में 10% की छूट,अवध विहार, वृंदावन, मुन्नू खेड़ा योजनाओं में फ्लैट खाली,फ्लैट 25 लाख से 1.25 करोड़ रुपये तक के उपलब्ध

➡उन्नाव-पुलिस और शातिर चोर के बीच मुठभेड़ ,पुलिस पर हमला कर भागने की फिराक में थे ,जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में लगी गोली,पुलिस ने तमंचा, कारतूस, बाइक किया बरामद,बेहटा मुजावर क्षेत्र के गौसपुर नहर के पास का मामला

➡सहारनपुर -सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़,गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश अजीम अरेस्ट,कब्जे से .315 बोर तमंचा, दो खोखे बरामद,एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार,थाना गंगोह क्षेत्र में हुई मुठभेड़

➡बहराइच -कौड़ियाला नदी में नाव पलटने का मामला,नाव पर महिला, बच्चे समेत सवार थे 22 लोग,प्रशासन द्वारा अबतक 13 लोगों को बचाया गया,रमजैया नामक एक महिला का शव बरामद,8 लोग लापता, NDRF, SDRF कर रही तलाश,बीच जंगल स्थित कौड़ियाला नदी में तलाश जारी,थाना सुजौली के कौड़ियाला नदी का मामला

➡इटावा-एक माह पहले हुए विकास कार्यों की पोल खुली ,हल्की बरसात में गोशाला बनी जलभराव का केंद्र,पानी निकासी के लिए निर्माण कराया गया था,सरकार ने विकास कार्यों के लिए दिए थे 3 लाख,बरसात ने दिखाया घटिया निर्माण की हकीकत,कैमरे में कैद हुई गोशाला की दुर्दशा की तस्वीरें,बसरेहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौबिया का मामला

➡झांसी -BJP MLA जवाहरलाल राजपूत पहुंचे किसानों के बीच,क्षेत्र में बे-मौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद,विधायक ने खेतों में जाकर नुकसान का निरीक्षण किया,धान, मूंगफली की फसलें बारिश से बुरी तरह क्षतिग्रस्त,विधायक बोले शासन स्तर से पूरी भरपाई कराई जाएगी

Taza Khabar