[3/29, 20:25] +91 73989 30694: *शिक्षक भर्ती में HC का आदेश- 69,000 से अधिक एक भी नियुक्ति नहीं कर सकते*
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में 69,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती मामले में फिर एक नया मोड़ आ गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एकल पीठ के आदेश के खिलाफ दायर विशेष अपील पर डबल बेंच ने भी अपनी मुहर लगा दी.
एकल पीठ के समक्ष राज्य सरकार द्वारा जारी 6,800 अभ्यर्थियों की अतिरिक्त चयन सूची को चुनौती दी गई थी. इस पर एकल न्यायाधीश ने बीती 27 जनवरी को आदेश दिया था कि वर्ष 2018 में विज्ञापित 69 हजार रिक्तियों के अतिरिक्त बगैर विज्ञापन के एक भी नियुक्ति नहीं की जा सकती है. इस आदेश को एक अभ्यर्थी ने डबल बेंच में विशेष अपील दायर कर चुनौती दी थी. न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की खंडपीठ ने राहुल कुमार की अपील पर फैसला सुनाते हुए एकल पीठ के आदेश को उचित करार दिया है.
[3/29, 20:25] +91 73989 30694: *UP में बुलडोजर का खौफ! 14 में 50 से अधिक अपराधियों का सरेंडर, तख्ती लटकाकर पहुंच रहे थाने*
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर योगी सरकार के आते ही बुलडोजर का खौफ दिखने लगा है. अपराधियों के खिलाफ पुलिस एक्शन में आ गई है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि 14 दिनों में 50 से ज्यादा अपराधी सरेंडर कर चुके हैं. अपराधियों द्वारा कब्जाई गई जमीनों को मुक्त कराया जा रहा है. कई लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं. पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुनादी कर दी है, जिसके बाद वह सरेंडर करने लगे हैं.
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार दावे किए जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में कई अपराधियों के तख्ती लटकाकर थाने में सरेंडर करने पहुंचने के मामले भी सामने आए हैं. यूपी पुलिस के अनुसार दो सप्ताह में लगभग 50 से अधिक अपराधियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. बुलडोजर ले जाकर कई जगह अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है.
हाल के ही दिनों में कई फरार खूंखार अपराधी पुलिस के सामने सरेंडर करने पहुंच रहे हैं. यूपी पुलिस ने बताया कि कई फरार अपराधियों की ऐसी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिनमें वह गले में तख्तियां लटकाए पुलिस थानों में आत्मसमर्पण करते दिख रहे हैं. उनके गले में जो तख्तियां दिख रही हैं उनमें लिखा जा रहा है ‘मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, प्लीज मुझे गोली मत मारो.’
[3/29, 20:25] +91 73989 30694: *कश्मीर को मिलेगी शारदा मंदिर की सौगात, शताब्दियों पुरानी तीर्थयात्रा होगी पुनर्जीवित*
उत्तर कश्मीर में एलओसी के पास शारदा मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ जम्मू, 28 मार्च (भाषा) उत्तर कश्मीर के तीतवाल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के नजदीक माता शारदा मंदिर और केंद्र की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
शारदा बचाओ समिति के अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में इस मंदिर का निर्माण शताब्दियों पुरानी उस तीर्थयात्रा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में स्थित शारदापीठ में होती थी.
एसएससी के प्रमुख रविंद्र पंडित ने कहा, शारदा यात्रा मंदिर समिति ने कश्मीर में तीतवाल क्षेत्र में एलओसी पर प्राचीन शारदा मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, निर्माण स्थल पर एक पूजा हुई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कश्मीरी हिन्दुओं ने भाग लिया.

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*