February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ29जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें`*

लखनऊ29जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें`*

लखनऊ29जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें`*

*29- जुलाई – सोमवार*

*============================.*

*1* बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में बैठक, पीएम मोदी ने कहा- गरीबों को राज्य-केंद्र की योजनाओं का फायदा मिले; नड्डा-शाह भी मौजूद रहे

*2* मानसून सत्र का छठा दिन आज, बजट पर फिर बहस होगी; NEET और अग्निवीर मामले में विपक्ष का हंगामा जारी रह सकता है

*3* लोकसभा में आज बजट पर बोल सकते हैं राहुल गांधी, संबोधन के लिए जोर पकड़ रही कांग्रेस सांसदों की मांग

*4* CJI बोले-ट्रायल कोर्ट के जज जमानत देने में हिचकिचाते हैं, जिन्हें लोअर कोर्ट से बेल मिलनी चाहिए, उन्हें सुप्रीम कोर्ट आना पड़ता है

*5* प्रेस कॉन्फ्रेंस करते-करते अचानक केंद्रीय मंत्री की नाक से बहने लगा खून; अस्पताल में भर्ती,मंत्री एचडी कुमारस्वामी को बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के दौरान नाक से खून बहने के बाद अस्पताल ले जाया गया

*6* पंतजलि कोरोनिल के खिलाफ डॉक्टरों की याचिका पर फैसला आज, बाबा रामदेव ने इसे कोविड की दवा बताया था; दिल्ली HC ने सुरक्षित रखा था फैसला

*7* विपक्ष की बनाई संविधान विरोधी छवि खत्म करने को मुहिम चलाएगी भाजपा, मंत्रियों को दिए निर्देश

*8* मुकदमे में कोई प्रगति नहीं,मनिष सिसोदिया की दलील पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

*9* तीन मौतों से जागी MCD: अब नियमों को ताक पर रखने वाले कोचिंग संचालकों की खैर नहीं, तहखाने की संस्थाएं होंगी सील

*10* ‘बुलडोजर लेकर आए तो उसी के साथ नहर में फेंक देंगे…’, कानपुर में घरों पर चस्पा हुआ नोटिस तो इंजीनियर पर भड़के BJP विधायक

*11* भारत में बाघों की संख्या 10 साल में 65 फीसदी बढ़ी, 2014 में 2,226 बाघ थे, जो बढ़कर हुए 3,682

*12* भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में हराया, 7 विकेट से मैच जीतकर हासिल की 2-0 से बढ़त

*13* श्रीलंका विमेंस ने 20 साल में पहला एशिया कप जीता, भारत को 8 विकेट से फाइनल हराया; अटापट्टू-हर्षिता की फिफ्टी

*14* बाइडेन के हटने के बाद छाईं कमला हैरिस, एक हफ्ते में 8 फीसदी बढ़ी अप्रूवल रेटिंग, जानें- ट्रंप की रेटिंग गिरी

*15* मनु के बाद शूटिंग में रमिता से मेडल की आस, अर्जुन भी फाइनल खेलेंगे, भारतीय हॉकी टीम का मैच अर्जेंटीना से; आज 3 मेडल इवेंट पर नजरें

*16* शेयर बाजार में इस हफ्ते तेजी का अनुमान, कंपनियों के तिमाही नतीजों, ऑटो सेल्स से लेकर FII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल
*==============================*
[29/07, 8:13 am] Shobhit Shukla Barabanki: *सोमवार, 29 जुलाई 2024 के मुख्य सामाचार*

🔸IAS कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने का खौफनाक VIDEO आया सामने

🔸हिजबुल्लाह को दिखाएंगे नरक; मासूमों पर मिसाइल अटैक से भड़के नेतन्याहू

🔸’घूंघट और हिजाब’ की बात कर राहुल गांधी को घेरा, राजस्थान में जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

🔸3 स्टूडेंट की मौत के बाद टूटी दिल्ली MCD की नींद, बेसमेंट में चल रहे 13 कोचिंग सेंटर सील

🔸दिल्ली में मोदी-शाह से मिले मणिपुर CM:कांग्रेस ने बीरेन सिंह पूछा- क्या राज्य की हिंसा पर चर्चा हुई, आखिर मोदी मणिपुर कब जाएंगे

🔸गंगोत्री ग्लेशियर का आकार 17% बढ़ा:अब गंगा बेसिन में सर्दियों में भी रहेगा पर्याप्त पानी, उत्तराखंड से लेकर बंगाल तक करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा

🔸मानसून सत्र का छठा दिन आज:बजट पर फिर बहस होगी; NEET और अग्निवीर मामले में विपक्ष का हंगामा जारी रह सकता है

🔸CJI बोले-ट्रायल कोर्ट के जज जमानत देने में हिचकिचाते हैं:जिन्हें लोअर कोर्ट से बेल मिलनी चाहिए, उन्हें सुप्रीम कोर्ट आना पड़ता है

🔸CUET UG 2024 रिजल्ट जारी:13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के स्कोरकार्ड रिलीज; डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

🔸ब्राह्मण कार्ड से चित होंगे योगी और BJP? माता प्रसाद पांडे को अपनी कुर्सी दे अखिलेश ने एक तीर से साधे दो निशाने

🔸गैर जवाबदेही की कीमत आम नागरिक जीवन गंवा कर चुका रहा है: कोचिंग हादसे पर बोले राहुल गांधी

🔸PM Modi-Manu Bhaker: पीएम ने की मनु से फोन पर बात, कहा- टोक्यो में पिस्टल दगा दे गई, पेरिस में कसर पूरी कर दी

🔸भारत को 5 ट्रिलियन US Dollar की इकोनॉमी बनाने का सपना, BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीएम ने दिया ‘मोदी मंत्र’

🔸HD Kumaraswamy: एचडी कुमारस्वामी कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस, अचानक नाक से बहने लगा खून, अस्पताल में भर्ती

🔸Russia US Tensions: व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को दी धमकी, कहा- जर्मनी में मिसाइल किया तैनात तो देंगे मुंहतोड़ जवाब

🔹Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने भारत को दिलाया पहला मेडल, ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास

🔹IND vs SL: 8 ओवर में 78 का टारगेट… टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता दूसरा टी20, सीरीज पर किया कब्जा

🔹Women’s Asia Cup: भारत का दबदबा खत्म, महिला टीम फाइनल हारी, श्रीलंका चैंपियन
[29/07, 8:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: ⚫3️⃣🥶👊✊दिल्ली में निर्भया कांड के बाद एक बार फिर एकजुट हुई छात्र शक्ति, पूछ रहे-आखिर क्यों सो रही थी सरकार❓निर्भया कांड के बाद एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर छात्र शक्ति एकजुट हुई है। हाल ही में घटी एक और दर्दनाक घटना ने दिल्ली को झकझोर कर रख दिया है। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में अचानक कोचिंग बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में हजारों छात्रों ने सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद की है। छात्र सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में वे असफल हो रही है? निर्भया कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और कड़े कानूनों की मांग उठी थी। तीन छात्रों मौत से एक बार फिर वैसा ही आक्रोश छात्रों में देखने को मिल रहा है। राऊ IAS स्टडी सर्कल के बाढ़ वाले बेसमेंट में तीन UPSC अभ्यर्थियों की मौत को लेकर दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर इलाके में छात्रों का बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को, एक स्थानीय कोचिंग सेंटर में तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और उनके परिवारों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर ओल्ड राजिंदर नगर में विरोध प्रदर्शन करने के बाद कई छात्रों को हिरासत में लिया गया▪️
[29/07, 8:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌎🇮🇳🥭🥭🥭शायद 90% लोगों को मालूम नहीं कि मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक हैं, जामनगर में है बहुत बड़ा बाग, दुनिया के कोने कोने में बिकता है रिलायंस आम 🟡 मुकेश अंबानी पहले से ही पेट्रोलियम, टेलीकॉम और रिटेल क्षेत्रों में बड़ा नाम हैं। अब वह एग्रीकल्‍चर सेक्‍टर में भी कदम रख चुके हैं। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) दुनिया की सबसे बड़ी आम निर्यातक बन गई है। यह कहानी 1997 में तब शुरू हुई जब गुजरात में र‍िलायंस की जामनगर रिफाइनरी प्रदूषण की समस्या से जूझ रही थी। इसका तोड़ निकालते हुए रिलायंस ने रिफाइनरी के आसपास की बंजर जमीन पर आम का बड़ा बाग लगाया। इससे प्रदूषण कम करने के साथ रिफाइनरी के चारों ओर हरियाली भी आई।
[29/07, 8:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के नाम पर बने इस बाग में 600 एकड़ में फैले 1.3 लाख से ज्‍यादा आम के पेड़ हैं। इनमें 200 से भी ज्‍यादा किस्मों के आम उगाए जाते हैं। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए रिलायंस ने आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया। मसलन, खारे पानी को मीठे पानी में बदलना, रेन वॉटर हारवेस्टिंग, ड्रिप इरिगेशन और उन्नत खाद डालने के तरीके। हर साल इस बाग से लगभग 600 टन आम का उत्पादन होता है।इसमें केसर, अल्फांसो, रत्ना, सिंधु, नीलम और अमरपाली जैसी लोकप्रिय भारतीय किस्में शामिल हैं। साथ ही टॉमी एटकिंस, केंट और लिली जैसी विदेशी किस्में भी हैं जो फ्लोरिडा और इजरायल से लाई गई हैं।
इस उत्पादन के दम पर रिलायंस एशिया का सबसे बड़ा आम निर्यातक बन गया है। आम के कारोबार के अलावा रिलायंस ग्रुप हर साल 1,00,000 आम के पौधे मुफ्त बांटकर और नई कृषि तकनीकों पर प्रशिक्षण देकर स्थानीय किसानों की मदद भी करता है। इस पहल से न सिर्फ प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और कृषि विकास में भी योगदान मिलता है। मुकेश अंबानी का यह कदम दिखाता है कि कैसे व्यापार को नए और टिकाऊ तरीकों से आगे बढ़ाया जा सकता है▪️
[29/07, 8:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: ⚫👩🚆फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा , टीचर भर्ती का पेपर देने जा रही लड़की की ट्रेन की चपेट में आने से मौत 🔘 पंजाब के जिला फिरोजपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सरकारी टीचर का पेपर देने जा रही एक लड़की की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना फिरोजपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर हुई जब लड़की ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी और उसका पैर फिसल गया। इस युवती का नाम रिविका था और वह गरीब माता-पिता की इकलौती बेटी थी। कस्बा गुरुहरसहाए से चंडीगढ़ जाने के लिए रवाना हुई रिविका अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए पढ़ाई कर रही थी▪️
[29/07, 8:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🥶👹🧑‍🌾लुधियाना में बाप-बेटे की गुंडागर्दी: पुलिस चौकी में की तोड़फोड़, इंचार्ज का सिर फोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी 🟡 लुधियाना में बाप-बेटे ने गुंडागर्दी दिखाते हुए पुलिस चौकी में घुसकर खूब बवाल किया। कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन तीन के अधीन आने वाली पुलिस चौकी धर्मपुरा में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान चौकी इंचार्ज ASI जसविंदर सिंह का सिर फूट गया। हमलावरों ने चौकी में तैनात कांस्टेबल लक्की शर्मा की वर्दी तक फाड़ डाली। इतना ही नहीं आरोपियों ने मुंशी के साथ भी हाथापाई की और चौकी का गेट तोड़कर सामान को भी नुकसान पहुंचाया। हालात यह बन गए कि लोगों की रक्षा करने वाली पंजाब पुलिस के मुलाजिमों को वहां से एक बार भागकर अपनी जान बचानी पड़ी▪️
[29/07, 8:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🏏🏆👩🇮🇳 🇱🇰 श्रीलंका ने तोड़ दिया भारत का सपना, एशिया कप के फाइनल में बुरी तरह हराकर जीता ख़िताब 🟡 श्रीलंका की महिला टीम ने भारत का सपना तोड़ दिया। महिला एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबला जीतकर ख़िताब हासिल कर लिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 44 रनों की भागीदारी के। इस बीच शेफाली के रूप में भारतीय टीम को पहला झटका लगा। वह 16 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं।
यहाँ से भारत के कुछ विकेट गिरे। उमा छेत्री 9 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर चलती बनीं। हालांकि स्मृति मंधाना ने एक छोर से रन बनाते हुए टीम को संकट से निकाला। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहीं। मंधाना ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 60 रनों की पारी खेली।
[29/07, 8:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🏏 🇮🇳 🇱🇰2️⃣ भारत ने दूसरे T 20 में भी 7 विकेट से पराजित कर सीरीज पर किया कब्ज़ा , सूर्य और गंभीर पहली परीक्षा में पास, संजू सैमसन ने फिर किया निराश 🟡 वर्षा प्रभावित दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराते हुए तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब 30 जुलाई को होने वाले तीसरे मैच में श्रीलंकाई टीम अपनी इज्जत बचाने उतरेगी। भारत ने 27 जुलाई को हुए पहले मैच में 43 रन से मैदान मारा था। आज के मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को नौ विकेट पर 161 रन पर रोक दिया। बाद में जब लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो तीन गेंद बाद ही तेज बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा। मौसम ठीक होने और मैदान सूखने के बाद जब मुकाबला दोबारा शुरू हुआ तो भारत को 45 गेंदों पर 72 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे हासिल करने में भारत को ज्यादा मुश्किल नहीं हुई।
⭕नई बैटिंग स्टाइल की शुरुआत :
जायसवाल – 30(15)
सूर्या – 26(12)
हार्दिक – 22*(9)
72 रन के छोटे से लेकिन चैलेंजिंग टोटल के जवाब में भारत ने तेज शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर में पेसर दासुन शनाका के खिलाफ कुल 12 रन बनाए। श्रीलंका ने दूसरे ओवर में ही स्पिनर को अटैक पर लगाया। मिस्ट्री स्पिनर महीश तीक्षणा ने पहली ही गेंद पर कैरम बॉल फेंकी और संजू सैमसन बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड हो गए। इंजर्ड शुभमन गिल की जगह संजू को खेलने का मौका मिला था, लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा पाए। इस विकेट के बाद भारत ने काउंटर अटैक किया। सूर्या और हार्दिक ने स्विप शॉट्स से खूब बाउंड्री बटोरी। ऋषभ पंत दो गेंद में दो रन बनाकर नाबाद रहे▪️
[29/07, 8:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🏏🇬🇧🌴इंग्लैंड ने 10 विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 3-0 से दी पटखनी 🟡 इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। एजबेस्टन में खेले गए चौथे और आखिरी मैच में इंग्लैंड ने 82 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। तीसरे दिन दूसरे सीजन में ही खेल समाप्त हो गया। इस टेस्ट सीरीज के तीनों ही मुकाबलों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। मैच की बात करें तो अपनी पहली पारी में वेस्टइंडीज़ की टीम 282 रन बनाने में सफल रही। इंग्लैंड ने जेमी स्मिथ (95) और जो रूट (87) के जबरदस्त पारी की बदौलत कुल 376 रन बनाकर मज़बूत जवाब दिया। इससे इंग्लैंड को 94 रनों की बढ़त मिली। अपनी दूसरी पारी में, वेस्टइंडीज़ सिर्फ़ 175 रन पर आउट हो गई, मार्क वुड ने इंग्लैंड की तरफ से शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पांच विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स के नाबाद 57 रनों की मदद से आसानी से अपना लक्ष्य हासिल कर लिया▪️
[29/07, 8:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🟰केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी को नाक से खून बहने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमारस्वामी बंगलूरू में भाजपा-जेडीएस नेताओं की एक बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।अचानक उनकी नाक से खून गिरने लगा। उनकी कमीज पर खून से सन गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया▪️
[29/07, 8:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🟰राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CEUT UG का परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा में 13.48 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. देश के 379 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इसमें से 26 केंद्र देश से बाहर के शहरों में थे▪️
[29/07, 8:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🟰IOC सदस्य नीता अंबानी ने निशानेबाज मनु भाकर के कांस्य पदक जीतने पर कहा कि क्या अविश्वसनीय क्षण है! हमारी सबसे कम उम्र की महिला निशानेबाज ने पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक के साथ भारत का खाता खोला है▪️
[29/07, 8:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🟰उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बोलेरो की टक्कर से दो कवड़ियों के मौत हो गई। वहीं कुछ कावड़ियों के घायल होने की सूचना है। हादसा तब हुआ जब कांवरिया कैथी मारकंडे धाम गंगाजल लेने के लिए जा रहे थे▪️
[29/07, 8:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🟰लाओस ने दुनिया का पहला ऐसा डाक टिकट जारी किया है, जिसमें अयोध्या के श्री राम लला का चित्र है। यह विशेष स्मारक डाक टिकट सेट भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और लाओ पीडीआर के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सालेमसाई कोम्मासिथ ने विएंताइन में एक समारोह के दौरान संयुक्त रूप से जारी किया▪️
[29/07, 8:16 am] Shobhit Shukla Barabanki: *♦️29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1655 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में विश्व का सबसे बड़ा टाउनहाल खुला।
1786 – पहला अख़बार पश्चिम के एललेघनी, पिट्स गैजेट में प्रकाशित हुआ।
1858 – अमेरिका और जापान ने हैरिस संघि पर हस्ताक्षर किए।
1876 – भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।
1899 – न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन हुआ।
1937 – जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
1949 – ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।
1957 – संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
1958 – अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की स्थापना के लिए विधेयक पास किया।
1980 – मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।
1981 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई। उस वक्त लगभग 70 करोड़ लोगों ने टीवी पर इस शाही शादी को देखा।
1983 – पहले चालक रहित विमान ‘मिनी’ ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
1996 – चीन ने लोपनोर में अपना 45 वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2000 – सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
2004 – मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।
2006 – श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
2007 – वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
2008 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
2013 – फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुई।
2019 – भारतीय वायु सेना ने रूस से 1500 करोड़ रुपये की R-27 मिसाइलों को खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 – वैज्ञानिकों ने अमेजन के जंगलों में विश्व के सबसे छोटे बंदर के जीवाश्म का पता लगाया।
2019 – गार्डेन रिसर्च शिपबिल्‍डर्स एंड इंजीनियर लिमिटेड का 100वां युद्ध पोत विशाखापत्‍तनम में एलसीयूएल-56 में शामिल।
2019 – भारत और म्यांमार ने अपने सैन्य संबंधों को बढ़ाने और सामरिक सुरक्षा के लिहाज से रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2020 – पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप ( हरियाणा के अंबाला वायु सेना स्टेशन पर ) भारत पहुंची ।
2020 – COVID-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में मदद के लिए ADB ने 30 लाख डॉलर के अनुदान को मंजूरी दी।
2020 – पेटीएम मनी ने वरुण श्रीधर को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की।
2021 – भारत के 14 बाघ अभयारण्यों को बाघों के बेहतर संरक्षण के लिए वैश्विक सीए/टीएस मान्यता मिली।
2022 – थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे भूटान के दौरे पर रवाना हुए।
2022 – प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र का दौरा किया व IFSCA मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया।
2022 – पशुपालन और डेयरी विभाग की योजनाओं के लिए “मिनिस्टर्स डैशबोर्ड” का शुभारंभ हुआ।
2022 – भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना द्वारा अटलांटिक में सैन्याभ्यास शुरु किया गया।
2023 – महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस की टक्कर से 6 लोगों की मौत व 21 घायल हुए।
2023 – झारखंड के बोकारो जिले में मुहर्रम पर ताजिया लेकर जा रहे जूलूस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 13 लोग बुरी तरह झुलसे, 4 की मौत हुई।
2023 – भारतीय नौसेना ने तमिलनाडु तट के पास बीच समुद्र में फंसे 36 मछुआरों को बचाया।
2023 – तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत व 10 अन्य झुलस गए।

*29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1883 – इटली के एक मध्यम वर्ग के परिवार में फासीवादी दल की आधारशिला रखने वाले तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी (Benito Mussolini) का जन्म हुआ।
1894 – एडवर्ड गोबर्ट
पुडुचेरी के पहले मुख्यमंत्री।
1904 – जे. आर. डी. टाटा – आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।
1905 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
1922 – बलवन्त मोरेश्वर पुरन्दरे उपाख्य बाबासाहेब पुरन्दरे मराठी साहित्यकार, नाटककार तथा इतिहास लेखक थे।
1927 – माधव सिंह सोलंकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल के नेता । भारत के पूर्व विदेश मंत्री रह चुके व चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।
1931 – सी. नारायण रेड्डी – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि।
1960 – उत्पल कुमार सिंह – सेवानिवृत्त आईएएस एवं लोकसभा के महासचिव।
1990 – एली एवराम स्वीडिश हिन्दी अभिनेत्री।

*29 जुलाई को हुए निधन👉*

1890 – विन्सेंट वैन गो – नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।
1891 – ईश्वर चन्द्र विद्यासागर – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी का निधन कलकत्ता में हुआ।
1996 – अरुणा आसफ़ अली – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।
2001 – एडवर्ड गिरेक – पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।
2003 – जॉनी वॉकर, भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
2009 – महारानी गायत्री देवी, जयपुर की महारानी।
2015 – वसुंधरा कोमकली, जिन्हें वसुंधरा ताई के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।
2017 – स्नेहमयी चौधरी – प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री।
2019 – गुजरात के दिग्गज पाटीदार नेता और पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन ।
2019 – वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आंध्र प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश गौड़ का निधन।
2022 – मेघालय के पूर्व गृह मंत्री और वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ आर. जी. लिंगदोह (62) का निधन हुआ।
2023 – वेल्श रग्बी यूनियन फुटबॉलर और कोच डैनियल क्लाइव थॉमस रोलैंड्स (85) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश खेल लेखक डेविड डब्ल्यू॰ पॉटर (74) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज विल्सन (81) का निधन हुआ।

*29 जुलाई के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री जयरामबाबा (भामटी) महाराज पुण्यतिथि (अमरावती)।
🔅 गुरु श्री हरकिशन जी जयन्ती (प्राचीनमातानुसार)।
🔅 श्री जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा जयन्ती।
🔅 श्री एडवर्ड गोबर्ट जयन्ती।
🔅 श्री माधव सिंह सोलंकी जन्म दिवस।
🔅 श्री ईश्वर चन्द्र विद्यासागर स्मृति दिवस।
🔅 विश्व वर्षा दिवस (World Rain Day)।
🔅 अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस।
[29/07, 8:24 am] Shobhit Shukla Barabanki: *लखनऊ- यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से*

29 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा विधानसभा सत्र

सत्र में कई अध्यादेशों को पटल पर रखा जाएंगा

अधिसूचनाओं को सदन के पटल पर रखा जाएगा

*30, 31 जुलाई और 1, 2 अगस्त को होंगे विधाई कार्य*

यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र अध्यादेश 2024 सदन में होगा पेश

अन्य क्षेत्र विकास परिषद अध्यादेश 2024 भी होगा पेश

*यूपी नजूल संपत्ति अध्यादेश 2024 सदन में होगा पेश*

यूपी विधियां संशोधन अध्यादेश सदन में होगा पेश

30 जुलाई को यूपी सरकार अनुपूरक बजट करेगी पेश

सरकार 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट करेगी पेश

*2025 के होने वाले कुंभ को लेकर जारी होगी धनराशि*

बसों की खरीद के लिए जारी होगी धनराशि.
[29/07, 8:25 am] Shobhit Shukla Barabanki: *लखनऊ – सावन माह का दूसरा सोमवार आज*

शुक्रादित्य का बन रहा है खास योग

*सुबह से ही शिव मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़*

बम बम भोले से गूंज उठे है शिवालय

पुलिस प्रशासन की शिव मंदिरों में खास सुरक्षा व्यवस्था

*सीसीटीवी के जरिये रखी जा रही है पैनी नजर.**लखनऊ – सावन माह का दूसरा सोमवार आज*

शुक्रादित्य का बन रहा है खास योग

*सुबह से ही शिव मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़*

बम बम भोले से गूंज उठे है शिवालय

पुलिस प्रशासन की शिव मंदिरों में खास सुरक्षा व्यवस्था

*सीसीटीवी के जरिये रखी जा रही है पैनी नजर.*
[29/07, 8:27 am] Shobhit Shukla Barabanki: *लखनऊ- कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में सरकार को घेरेगी सपा*

चार घंटे चली पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में बनी रणनीति

*सत्र के दौरान सपा कानून-व्यस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी*

पहले दिन सपा सदस्य तख्तियां लेकर सदन में प्रवेश करेंगे.
[29/07, 8:31 am] Shobhit Shukla Barabanki: *लखनऊ- हर तहसील में तैयार होगी अवैध कब्जे की सूची*

शिकायत बढ़ने पर मंडलायुक्त ने दिया निर्देश

मंडलायुक्त ने अभियान तेज करने का दिया आदेश

*हर तहसील मे इस काम की जिम्मेदारी SDM संभालेंगे*

दावा करने वाले व्यक्ति लेखपाल को देगा शपथ पत्र

लखनऊ कमिश्नर जैकब रोशन ने जारी किया आदेश.

Taza Khabar