लखनऊ29जुलाई*पूर्व कैबिनेट मन्त्री मा. अरविन्द कुमार सिंह “गोप” जी का लखनऊ कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।
मेराज अहमद
लखनऊ उत्तर प्रदेश
आज दिनांक २९ जुलाई २०२२ दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान प्रभारी लखनऊ (ज़िला एवं नगर) नियुक्त किये जाने पर लखनऊ के ज़िला कार्यालय पर पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व कैबिनेट मन्त्री मा. अरविन्द कुमार सिंह “गोप” जी का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी लोग सदस्यता से अभियान में तन्मयता के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुये अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें व अपने यशस्वी नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी के मुख्यमन्त्रित्व काल में किये जनकल्याणकारी कार्यक्रमों व विकासपरक व दूरदर्शी नीतियों के माध्यम से लोगों को प्रेरित कर सदस्य बनायें व अपने नेता मा. अखिलेश जी के हाथों को मज़बूत करें।मा.गोप जी ने कहाकि समाजवादी पार्टी संघर्ष की कोख से जन्मी पार्टी है, हमारे संघर्ष का लम्बा इतिहास है, समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सरकार की ग़लत नीतियों के विरुद्ध आवाज़ बुलन्द करने में कभी पीछे नहीं रहा, एक बार फिर २०२४ में हम अपने संघर्ष के दम पर अधिक से अधिक सांसद बनाने व प्रदेश में समाजवादी सरकार बनायेंगे।
इस अवसर पर ज़िला व नगर के ज़िलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की उपस्थिति रही।मुख्य रूप से जय सिंह जयन्त, सुशील दीक्षित, शब्बीर अहमद खान, सौरभ सिंह यादव, रविदास मेहराोत्रा, मीरा वर्धन, सुशीला सरोज, सी.एल.वर्मा, सोनू कनौजिया, राजबाला रावत, पूजा शुक्ला, टी.बी.सिंह, नवीन धवन बन्टी, वीरबहादुर सिंह, रविभूषण “राजन”, एखलाक अहमद मुन्ना सहित काफ़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया निबंधन कार्यालय में हड़ताल का पहला दिन, आम लोग परेशान,
लखनऊ19अगस्त26*यूपी में भारी तबाही का अलर्ट: मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें