August 17, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*लखनऊ28मई25*चीन ने कर्ज के जाल में फंसाए 75 देश, अब अरबों डॉलर लौटाने का दबाव बना रहा ड्रैगन, रिपोर्ट में खुलासा*

*लखनऊ28मई25*चीन ने कर्ज के जाल में फंसाए 75 देश, अब अरबों डॉलर लौटाने का दबाव बना रहा ड्रैगन, रिपोर्ट में खुलासा*

*लखनऊ28मई25*चीन ने कर्ज के जाल में फंसाए 75 देश, अब अरबों डॉलर लौटाने का दबाव बना रहा ड्रैगन, रिपोर्ट में खुलासा*

चीन गरीब देशों को कैसे अपने कर्ज के जाल में फंसाता है, इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन ने गरीब और कमजोर देशों को इतना कर्ज दे दिया है कि वे अब कर्ज चुकाने का भारी दबाव झेल रहे हैं। दुनिया के 75 सबसे गरीब देश चीन के कर्ज तले दबे हैं और उन्हें इस साल कर्ज की किस्त के रूप में 22 अरब डॉलर का कर्ज चीन को चुकाना है। ऑस्ट्रेलियाई विदेश नीति थिंकटैंक लोवी इंस्टीट्यूट ने मंगलवार को एक विश्लेषण प्रकाशित किया, जिसमें कहा गया कि इस साल 75 गरीब देशों को चीन को रिकॉर्ड कर्ज की किस्त चुकानी है। लोवी के कैलकुलेशन के मुताबिक, दुनिया के 75 सबसे गरीब देशों को चीन ने 35 अरब डॉलर का कर्ज दे रखा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में और इस दशक के आने वाले समय में, चीन विकासशील देशों के लिए बैंकर के मुकाबले कर्ज वसूलने वाला ज्यादा रहेगा।
75 गरीब देशों को यह कर्ज चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’(बीआरआई) के तहत जारी किए गए थे। इसके तहत चीन गरीब और विकासशील देशों में स्कूल, पुल और अस्पताल से लेकर सडक़, शिपिंंग और हवाई अड्डा के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर कर्ज दे रहा है। चीन अधिक ब्याज पर गरीब देशों को कर्ज देकर उन्हें कर्ज के जाल में फंसा रहा है और फिर वहां अपनी रणनीतिक मौजूदगी मजबूत करने की चाल चल रहा है। कर्ज देने की होड़ की वजह से ही चीन आज दुनिया का सबसे बड़ा कर्जदाता बन गया है। 2016 में चीन का कुल कर्ज बढक़र 50 अरब डॉलर से अधिक हो गया था, जो कि सभी पश्चिमी कर्जदाताओं को संयुक्त कर्ज से ज्यादा है।

Taza Khabar