लखनऊ27सितम्बर25*मिशन शक्ति के तहत लालबाग की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी*
लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने की पहल जारी है। इसी कड़ी में कैसरबाग थाने की कमान एक दिन के लिए छात्रा अरीशा खान को सौंपी गई।
लालबाग निवासी और लालबाग इंटर कॉलेज की छात्रा अरीशा खान ने शनिवार को थाना कैसरबाग की एक दिन की थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला।
इस अवसर पर एडीसीपी धनंजय कुशवाहा एवं एसीपी कैसरबाग रत्नेश सिंह की मौजूदगी में अरीशा ने थाने का निरीक्षण किया और महिला सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने थाने में आने वाले लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
कार्यक्रम के दौरान लालबाग चौकी प्रभारी व पुलिसकर्मियों ने अरीशा को थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। मिशन शक्ति अभियान के इस अनोखे प्रयास से छात्राओं में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने का संदेश दिया गया।

More Stories
आयोध्या23अप्रैल26*सृष्टि विश्वकर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, टॉप-10 सूची में बनाया स्थान
बाराबंकी23अप्रैल26*यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दसवीं के परिणाम जारी, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी…
लखनऊ23अप्रैल26*30 अप्रैल तक 100% फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी तेज*