लखनऊ25फरवरी25*उत्तर प्रदेश में 30,000 पुलिस कर्मियों की नई भर्ती*
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में घोषणा की कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही 30,000 नए पुलिस कर्मियों की भर्ती होगी। यह भर्ती वर्तमान में चल रही 60,244 कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के अतिरिक्त होगी, जो अपने अंतिम चरण में है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से अब तक 1.56 लाख से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती पूरी हो चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों को जल्द प्रशिक्षण दिया जाएगा। नई भर्ती में महिलाओं को 20% आरक्षण मिलेगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
भर्ती प्रक्रिया की अधिसूचना जल्द ही *उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)* की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है।
रिपोर्ट-तरस तृप्त जैन *टी.टी.*
मो.- 9837383114
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*