लखनऊ25अगस्त*कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का जलवा: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बने.!!*
*!!.केंद्रीय सियासत में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का जलवा: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बने.!!*
*पंकज पाराशर छतरपुर✍️*
केंद्रीय नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव किया है, कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है l वर्तमान में चौधरी भूपेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सदस्य व कैबिनेट मंत्री है l प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर राज्य में भाजपा के अंदर चलीं लम्बी जद्दोजहद के बीच बड़े नामों को लेकर अटकलें लगाई जाती रही है, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े और अब तक लगभग बेदाग छवि के चौधरी भूपेंद्र सिंह पर बाजी लगाई l गौरतलब है कि मुरादाबाद जिले के छजलैट ब्लाक के महेंद्री सिकंदरपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। एक मामूली कार्यकर्ता से शुरू सफर के बाद भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं विधान परिषद के सदस्य हैं l

More Stories
लखनऊ 22 फ़रवरी 26*आबकारी विभाग की छापेमारी में फर्जी क्यूआर लगा कर शराब की बिक्री करने वाला गिरफ्तार…*
मथुरा 22 फ़रवरी 26*मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन*
अयोध्या 22 फ़रवरी 26*कोतवाली रुदौली में जन सेवा केंद्र संचालकों की बैठक सम्पन्न