लखनऊ24मार्च2024*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश राज्यों की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[24/03, 7:50 am] Shobhit Shukla Barabanki: *कन्नौज: सड़क हादसे में बहराइच के एसडीएम गम्भीर घायल*
नशे में कार चालक ने एसडीएम की गाड़ी में मारी टक्कर
गाड़ी में टक्कर मारने वाला युवक भी बुरी तरह घायल
सूचना पर पहुंची थानाध्यक्ष ने दोनों घायलों को भेजा अस्पताल
तालग्राम थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास हुआ हादसा.
[24/03, 7:50 am] Shobhit Shukla Barabanki: *राजस्थान के झालावाड़ से बड़ी खबर…….!!*
भारी वाहन चढ़ाकर 5 लोगों की हत्या।
डग-भवानी मंडी मार्ग पर बिन्नायगा के समीप का मामला।
आपसी विवाद के चलते घटना को दिया अंजाम।
मृतकों में चार बिन्नायगा गांव निवासी व एक हरनावदा का निवासी।
विवाद के चलते पांचों लोग पगारिया थाने पर रिपोर्ट दर्ज करने जा रहे थे।
भवानी मंडी डीएसपी और करीब 4 से 5 थानों की पुलिस पहुंची मौके पर।
सभी के शवों को रखवाया आवर अस्पताल की मोर्चरी में।
पगारिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू।
[24/03, 7:52 am] Shobhit Shukla Barabanki: *लखनऊ- 2024 चुनाव को लेकर सीएम ने संभाली यूपी की कमान,पश्चिमी यूपी से करेंगे सीएम योगी प्रचार की शुरुआत,सीएम योगी आदित्यनाथ के ताबड़तोड़ कार्यक्रम होंगे*,आज मथुरा, मेरठ,गाजियाबाद में सीएम योगी का संबोधन,27 से 31 के बीच में 15 जिलों में करेंगे जनसभाएं,पश्चिमी यूपी से ब्रज तक सीएम के ताबड़तोड़ कार्यक्रम,28 मार्च को बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा में कार्यक्रम ,29 मार्च को शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में सभा,30 मार्च को बागपत, बुलंदशहर, नोएडा में सीएम की सभा,31 मार्च को बरेली, रामपुर, पीलीभीत में सीएम में सभा.
➡लखनऊ- होली पर्व को लेकर पुलिस की तैयारियां पूरी,3500 स्थानों पर आज होलिका देहन का कार्यक्रम,9 शोभा यात्रा,10 जगहों पर मेला का कार्यक्रम,10 कंपनी PAC ,2 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स रहेगी तैनात,सोशल मीडिया प्लेटफार्म रहेगी लखनऊ पुलिस की नज़र,अफवाह फैलाने वालों पर की जायेगी सख्त कार्रवाई.
➡लखनऊ- तेज रफ्तार एम्बेसडर ने स्कूटी में मारी टक्कर,स्कूटी सवार दो युवक घायल,सिविल में कराया भर्ती,इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया,इलाज के दौरान 45 साल के दिनेश कुमार का निधन,हजरतगंज इलाके में सरकारी एम्बेसडर से हादसा.
➡लखनऊ- होली त्योहार को लेकर लखनऊ में रहेगा डायवर्जन,होलिका दहन,जुलूस के रास्तों में डायवर्जन रहेगा,आज शाम से 25 मार्च को सुबह 9 बजे तक डायवर्जन.
➡लखनऊ- तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने वाला गिरफ्तार,मौत की नींद सुलाने वाला प्रतीक जायसवाल गिरफ्तार,महानगर पुलिस ने इंस्पेक्टर के निर्देश पर हुआ एक्शन,काफी मशक्कत के बाद आरोपी को दबोचा गया.
➡लखनऊ- चौक में तीन दिन तक रहेगी होली उत्सव की धूम,25 मार्च को कोनेश्वर मंदिर से निकलेगा रंग जुलूस,चौपटिया के प्रसिद्ध होली जुलूस का 50वां वर्ष,रविवार से तीन दिन तक रहेगी राजधानी में होली की धूम,नवाबी काल से शुरू हुई होली उत्सव मानने की परम्परा.
➡लखनऊ- हाथों में तलवार और डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल,दबंग महिलाओ की दबंगई का वीडियो वायरल,महिलाओं ने किया एक परिवार पर जानलेवा हमला,तलवार और डंडे से हुए हमले में देवेंद्र शर्मा की पत्नी घायल,जानकीपुरम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है वायरल वीडियो.
➡मेरठ- बाइकों के शोरूम में भीषण आग लगने से हड़कंप,शोरूम में रखे 26 नए वाहन जलकर हुए राख ,धमाके के साथ शोरूम में लगी थी भीषण आग,आधी रात में लोग घरों से निकाल सड़क पर आए,दमकल की पांच गाडियों ने पाया आग पर काबू,शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण,कंकरखेडा क्षेत्र के होंडा के कृष्ण ऑटोमोबाइल की घटना.
➡मेरठ- शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से घर में रखे बेड में लगी आग,दंपति सहित 4 बच्चे आग में बुरी तरह झुलसे,गम्भीर झुलसे दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत,दंपति और दो बच्चों की हालत गंभीर, उपचार जारी,लोगों ने सभी को अस्पताल में कराया था भर्ती,गंभीररूप से झुलसी मां को दिल्ली किया गया रेफर,थाना पल्लपुरम के जनता कालोनी का मामला.
➡अम्बेडकरनगर- होली के त्यौहार पर सख्त हुई जिले की सुरक्षा,शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर पैदल गस्त ,भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ सड़क पर उतरे DM और SP,1900 जगहों पर जलेगी होलिका 21 जगह निकलेगा जुलूस,सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस फ़ोर्स की टीम लगी,शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाने की अपील.
➡अमरोहा- होली पर्व को लेकर अमरोहा पुलिस हुई सतर्क,पुलिस ने ड्रोन कैमरे से की शहर की निगरानी,होली पर शहर में निकाला जाएगा जुलूस,सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने किया फ्लैग मार्च,लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील.
➡फिरोजाबाद- पुलिस और हिस्ट्रीशीटर अब्दुल फजल की हुई मुठभेड़,पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार,मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में लगी गोली, घायल,कब्जे से 1 तमंचा ,कई कारतूस व बाइक बरामद,थाना एका के हिस्ट्रीशीटर पर 1दर्जन से अधिक केस.
➡सहारनपुर- इंडी गठबंधन के प्रत्याशी होंगे इमरान मसूद,कांग्रेस पार्टी ने दिया इमरान मसूद को टिकट,सहारनपुर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी बने.
➡रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव,फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में,मामले की जांच पड़ताल में जुटी इलाकाई पुलिस,जनपद के सलोन कोतवाली क्षेत्र की घटना.
➡कन्नौज- सड़क हादसे में बहराइच के एसडीएम गम्भीर घायल,नशे में कार चालक ने एसडीएम की गाड़ी में मारी टक्कर,गाड़ी में टक्कर मारने वाला युवक भी बुरी तरह घायल ,सूचना पर पहुंची थानाध्यक्ष ने दोनों घायलों को भेजा अस्पताल,तालग्राम थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास हुआ हादसा.
➡दिल्ली- बीजेपी मुख्यालय में विधानसभा उपचुनाव को लेकर बैठक,यूपी विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा,उपचुनाव के प्रत्याशियों के नाम पर बैठक में लगी मुहर,उत्तर प्रदेश में चार सीटों पर होना है उपचुनाव.
➡दिल्ली- लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी मुख्यालय में बैठक,उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों को लेकर हुई बैठक,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद,उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों स्थिति नहीं हुई स्पष्ट ,रायबरेली, मैनपुरी, बलिया, गाजीपुर, केसरगंज की सीटें होल्ड ,जल्दी ही इन सीट पर किया जायेगा नामों को फाइनल.
[24/03, 10:00 am] Shobhit Shukla Barabanki: *”मीडिया को सत्ता का दलाल नहीं बनना चाहिए, उसे निष्पक्ष रहना चाहिए”*
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा
[24/03, 10:00 am] Shobhit Shukla Barabanki: लखनऊ।
– चौक में तीन दिन तक रहेगी होली उत्सव की धूम,
– 25 मार्च को कोनेश्वर मंदिर से निकलेगा रंग जुलूस,
– चौपटिया के प्रसिद्ध होली जुलूस का 50वां वर्ष,
– रविवार से तीन दिन तक रहेगी राजधानी में होली की धूम,
– नवाबी काल से शुरू हुई होली उत्सव मानने की परम्परा.
[24/03, 10:00 am] Shobhit Shukla Barabanki: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया —
“बुलेट ट्रेन का किराया हवाई जहाज के किराए से बहुत सस्ता होगा”
[24/03, 10:00 am] Shobhit Shukla Barabanki: सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत में रहते हुए अपना पहला आदेश जारी किया है, जो जल मंत्रालय से जुड़ा हुआ है.
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को ऑर्डर का नोटिस भेजा गया है.
जंल मंत्री आतिशी आज यानी रविवार को 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं.
[24/03, 10:00 am] Shobhit Shukla Barabanki: *ममता बनर्जी के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के घर चली ED की 14 घंटे तक छापेमारी*
उनके आवास से 40 लाख नकदी और कई दस्तावेज बरामद हुए.
[24/03, 10:01 am] Shobhit Shukla Barabanki: *💲आज सियाचिन दौरे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह*
सियाचिन में सैनिकों के साथ राजनाथ सिंह की होली
सियाचिन में तैनात जवानों से भी राजनाथ का संवाद
सियाचिन दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में से एक है
[24/03, 10:01 am] Shobhit Shukla Barabanki: *💲उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुजरात से अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया*। पुलिस ने उनके पास से 1.60 करोड़ रुपये का 62,803 किलो एल्यूमीनियम, तीन ट्रक और 30 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।
[24/03, 10:01 am] Shobhit Shukla Barabanki: *💲◾इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से 38 कॉरपोरेट समूहों ने भाजपा को 2,004 करोड़ चंदा दिया, बदले में इन्हें भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों से 3.8 लाख करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स/प्रोजेक्ट मिले।*
◾41 कॉरपोरेट समूहों पर ED, CBI और IT ने छापा मारा। इससे बचने के लिए इन समूहों ने भाजपा को 2,592 करोड़ रुपये चंदा दिया।
◾16 शेल कंपनियों ने भाजपा को 419 करोड़ का चंदा दिया। इनमें ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी कुल पूंजी का कई गुना दान किया।
देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई सरकार भ्रष्टाचार को कानून की वैधता दे और देश की सारी एजेंसियों व सारे तंत्र को एक वसूली रैकेट में बदल दे। क्या प्रधानमंत्री जी देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे? प्रियंका गांधी वाड्रा
[24/03, 10:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 💲दिल्ली के कैंट इलाके से 3 करोड़ रुपये बरामद, 3 लोगों को हिरासत में लिया गया
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🇺🇸 🛕🪔📯 अमेरिकी में निकलेगी भगवान राम रथयात्रा, 48 राज्यों के 851 मंदिरों में जाएगी, 60 दिन में पूरा होगा 8 हजार मील का सफर 🟡( संजीव मेहता सीधा न्यूयॉर्क से ) जब से भारत में अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं, तभी से अमेरिका में भी भगवान राम के श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। रामलला के अयोध्या में विराजमान होने के समय भी बड़ी संख्या में अमेरिका स्थित विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में कार रैली निकाली गई थी। इसी क्रम में अब अमेरिका में व्यापक स्तर पर राम मंदिर रथयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कल सोमवार को शिकागो से प्रारंभ होगी। 48 राज्यों में रथयात्रा निकलेगी जो 60 दिन में 851 मंदिरों तक जाएगी। इस दौरान रथयात्रा 8 हजार मील का सफर तय करेगी। यात्रा 23 अप्रैल को श्री हनुमान जयंती के दिन इलिनोइस के शुगर ग्रोव में समाप्त होगी। इस संबंध में रथयात्रा के आयोजक संगठन ‘विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका’ ( VHPA ) के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि टोयोटा सिएना वैन के ऊपर बने रथ में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियों के साथ-साथ अयोध्या के राम मंदिर से लाया गया विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत कलश भी होगा। उन्होने कहा कि ‘राम मंदिर के उद्घाटन ने दुनियाभर के 1.5 अरब से अधिक हिंदुओं के दिलों को प्रसन्नता से भर दिया है। साथ ही उनमें एक नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है।
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: यह राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा 25 मार्च को अमेरिका के शिकागो से शुरू होगी और 8000 मील से अधिक की दूरी तय करेगी। यह यात्रा अमेरिका के 851 मंदिर और कनाडा के लगभग 150 मंदिरों में जाएगी। कनाडा में रथ यात्रा का आयोजन ‘विश्व हिंदू परिषद ऑफ कनाडा’ कर रही है। अमेरिका के सभी मंदिरों की शीर्ष संस्था ‘हिंदू मंदिर सशक्तीकरण परिषद’ ( HMEC ) की तेजल शाह ने कहा कि इस रथ यात्रा का उद्देश्य हिंदू धर्म के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें शिक्षित करना और सशक्त बनाना है▪️
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🛕 🌹🟢🟣🟡नवनिर्मित मन्दिर में रामलला की होगी पहली होली , कचनार के फूलों से बने गुलाल से खेलेंगे होली 🟡 अयोध्या के भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की पहली होली बेहद खास होगी. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भगवान को अबीर और गुलाल भी लगाया जाएगा. रामलला 5 वर्ष के बालक के रूप में राम मंदिर में विराजमान हैं. ऐसे में उन्हें केमिकल मुक्त अबीर और गुलाल लगाया जाएगा. जो बोटेनिकल इंस्टीट्यूट लखनऊ के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है. यह गुलाल कचनार से तैयार किया गया है, जिसे वैज्ञानिकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा था और कल एक अधिकारी ने CM योगी की तरफ से उसे राम जन्मभूमि ट्रस्ट को समर्पित किया. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि भगवान रामलला की भव्य मंदिर में पहली होली है. इसे भव्यता के साथ मनाया जाएगा. भगवान को कचनार के गुलाल लगाए जाएंगे, जो फूल से बनाए गए हैं. कचनार का जो गुलाल रामलला को समर्पित किया गया है, वह शरीर को कष्ट और नुकसान पहुंचाने वाला गुलाल नहीं है. बल्कि फूलों से बनाकर यह गुलाल तैयार किया गया है. जिसकी चिंताएं लखनऊ के वैज्ञानिकों ने किया था. उसी के आधार पर रामलला के लिए प्राकृतिक फूलों से बने रंग और गुलाल होली के लिए भेजे गए हैं, जो होली के दिन रामलला को लगाए जाएंगे▪️
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🇮🇳 🥷🏾🇵🇱 भारत ने मास्को में हुए आतंकी हमले की निंदा की 🟡PM मोदी ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले की निंदा की है, बोले इस दुख की घड़ी में भारत रूस के साथ खड़ा है । इस बीच इस हादसे में मरने वालों की संख्या 176 हो गई है ▪️
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🥸 🕹️❌केजरीवाल को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, तत्काल सुनवाई से साफ मना 🟡दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से मना कर दिया है। ऐसे में अब उनका होली पर अपने परिवार के साथ रहना मुश्किल हो जाएगा। खास बात यह है कि राउज एवेन्यू कोर्ट में जब उनकी रिमांड को लेकर सुनवाई जारी थी, तो उसी दौरान उनके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी कि केजरीवाल गिरफ्तार हैं, इसलिए उन्हें दिल्ली के CM पद से हटाया जाए। यह जनहित याचिका सुरजीत सिंह यादव ने दायर की थी और पूछा था कि आखिर किस हद के तहत केजरीवाल सीएम के पद पर हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक संदेश पढ़ा था जिसमें दिल्ली के CM ने कहा कि उनकी जिंदगी का प्रत्येक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है। कोई भी जेल उन्हें अंदर नहीं रख सकती है और वह जल्द ही लौटेंगे। हालांकि, खबरें ये भी चल रही हैं कि केजरीवाल की सुनवाई छुट्टी के बाद ही संभव है। ऐसे में उनकी तुरंत सुनवाई की मांग को झटका लग सकता है▪️
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🧒 🌹💐हेमा मालिनी ने मथुरा में खेली फूलों की होली 🟡 मथुरा में BJP सांसद हेमा मालिनी ने राधा कृष्ण बने लोगों के साथ जमकर फूलों की होली खेली. होली खेलने के दौरान हेमा मालिनी ने राधा कृष्ण के साथ मयूर नृत्य किया. इस मौके पर कृष्ण स्वरूप ने हेमा मलिनी के साथ साथ PM मोदी को दिया “अबकी बार 400 पार ” का आशीर्वाद दिया. हेमा मालिनी के साथ ही BJP कार्यकर्ताओं ने भी होली का जमकर आनंद लिया. गौरतलब है कि मथुरा में BJP ने अपने केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया था▪️
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: 5️⃣ 🚌💥🚚झारखंड में बारातियों से भरी बस की ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ▪️
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🍁 ✒️❌✋🏼BJP ने किया स्पष्ट, कांग्रेस का बैंक अकाउंट नहीं हुआ है फ्रीज 🟡 केंद्र में सत्तारूढ़ BJP ने कांग्रेस पार्टी द्वारा उसके बैंक अकाउंट को फ्रीज करने के आरोपों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए दावा किया कि कांग्रेस का कोई बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं हुआ है और वह झूठ का पुलिंदा खड़ा कर रही है▪️
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🧒 🗳️❌पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, कहा- हमेशा सेवा करती रहूंगी 🟡 कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भी इस बार का आम चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है । उन्होने कहा कि मैं अपने देश के लोगों, विशेषकर गरीब, वंचित वर्ग और महिलाओं की सेवा हमेशा करती रहूंगी।
गौरतलब है कि मीरा कुमार दो बार बिहार के सासाराम (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह सासाराम से 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में विजयी हुई थीं। 2004 में वह केंद्रीय मंत्री और 2009 में देश की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष बनी थीं लेकिन 2014 और 2019 में वह सासाराम में भाजपा उम्मीदवार छेदी पासवान से हार गईं । उनके पिता जगजीवन राम 1952 के प्रथम चुनाव से 1986 तक सासाराम लोकसभा से लगातार आठ बार सांसद रहे थे▪️
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🇮🇩 ⬇️ भारत में रूसी दूतावास ने ध्वज झुकाया 🔘 मॉस्को में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में 150 से अधिक लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद शोक के रूप में भारत में रूसी दूतावास ने अपना राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया है▪️
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: 5️⃣⚫ 💥🔥बॉयलर फटने से लगी आग में 5 मजदूरों की मौत 🔘 जयपुर के बस्सी इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 5 मजदूरों की मौत का समाचार है . बताया जा रहा है कि काम करते वक्त अचानक बॉयलर फट गया, जिसके बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई▪️
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: 👤🗳️‼️अपने समय के सुपर स्टार गोविंदा दोबारा शुरू कर सकते हैं राजनीतिक पारी, शिंदे की शिवसेना से टिकट मिलने की अटकलें 🟡 बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पश्चिमी मुम्बई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. एकनाथ शिंदे की शिवसेना उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है. बता दें कि गोविंदा पहले भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, 2004 को लोकसभा चुनाव में गोविंदा ने अटल बिहारी वाजपेई सरकार में मंत्री रहे राम नाइक को मात दी थी. गोविंदा लगातार 5 बार के सांसद रामनाइक को हराकर काफी चर्चित हुए थे. सियासी गलियारों में चल रही चर्चा के मुताबिक, गोविंदा को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है. गोविंदा को पश्चिमी मुम्बई संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया जा सकता है. मालूम हो कि एकनाथ शिंदे ने अपने सहयोगी भाजपा से इस सीट पर दावेदारी ठोकी है. ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें यह सीट दे देगी. शिंदे इस सीट पर गोविंदा को अपनी पार्टी से उम्मीदवार बना सकते हैं▪️
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🏏 🏆Match 3 🟢 KKR ने SRH के जबड़े से जीत छीनी, मैच में बने 412 रन , चौकों की कम छक्कों की ज्यादा बरसात 🟡 आज देर रात कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइटराइडर्स ( KKR ) ने सनराइजर्स हैदराबाद( SRH ) को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराकर IPL 2024 में हार्ट अटैक जीत से शुरुआत की. स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल और ओपनर फिल साल्ट के धूम धड़ाके के बाद आखिरी ओवर में हर्षित राणा की कातिलाना गेंदबाजी से KKR ने SRH के जबड़े से जीत छीन ली. SRH को जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे लेकिन रोमांच की सारी हदें पार करने वाले इस मुकाबले में हर्षित ने अपने ओवर में 8 रन ही दिए. KKR ने इस जीत से पॉइंट टेबल में अपना खाता खोल लिया. रसल ने 20 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी वहीं ऑक्शन में अनसोल्ड रहे विकेटकीपर फिल सॉल्ट ने लगातार 3 छक्के जड़कर खूब वाहवाही बटोरी. साल्ट को जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर KKR टीम से जोड़ा है, जिन्होंने सीजन के अपने पहले ही मैच में अपनी उपयोगिता साबित कर दी. 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी SRH 7 विकेट पर 204 रन बना सकी. SRH की ओर से हेनरिच क्लासेन ने 29 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली वहीं शाहबाज अहमद ने 5 गेंदों पर 16 रन बनाए. ओपनर मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा ने एक समान 32 रन बनाए. राहुल त्रिपाठी 20 रन बनाकर आउट हुए वहीं एडेन मार्करम ने 18 रन का योगदान दिया. अब्दुल समद 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए. बैटिंग में धमाल मचाने के बाद आंदे रसेल ने गेंदबाजी में भी कमाल किया. उन्होंने 2 विकेट भी अपने नाम किए. हर्षित राणा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट निकाले. इस मुकाबले में कुल 412 रन बने▪️
[24/03, 10:05 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🏏🏆Match 2 🟢 दो अंग्रेजों ने बचाई पंजाब की इज्जत, दिल्ली कैपिटल्स की हार से शुरुआत 🟡 पंजाब किंग्स( PBKS ) ने अपने नए घर महाराज यादवेंद्र सिंह स्टेडियम , मुल्लांपुर में 17वें सीजन का आगाज जीत के साथ किया है। IPL 2024 में शनिवार शाम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ( DC ) ने स्कोरबोर्ड पर 174 रन टांगे थे। जवाब में PBKS ने आखिरी ओवर में छह विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। PBKS को दो अंग्रेजों ने मिलकर यह मैच जिताया। लियाम लिविंगस्टोन ने विजयी छक्का मारा और 21 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद लौटे। लिविंगस्टोन के अलावा ऑलराउंडर सैम करन ने 47 गेंद में 63 रन बनाते हुए अपने IPL करियर का बेस्ट स्कोर किया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 42 गेंद में 67 रन की साझेदारी हुई।
[24/03, 10:10 am] Shobhit Shukla Barabanki: *लखनऊ- त्योहार को लेकर रेलवे में टिकटों की मारामारी , यात्रियों में कन्फर्म टिकट को लेकर मारामारी, तत्काल कोटा और स्पेशल ट्रेनों के सहारे यात्री*, यात्रियों के राजधानी आने का सिलसिला तेज, होली मनाने के लिए दूसरे शहरों से पहुंच रहे लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, पटना व कोलकाता से लखनऊ पहुंच रहे, लखनऊ आने वालों का सिलसिला तेज हो गया है, रविवार को रेलवे स्टेशनों पर और भीड़ बढ़ेगी, लखनऊ से वापसी की ट्रेनों में 48 हजार यात्री वेटिंग में हैं.
➡लखनऊ- नौकरी के नाम पर महिला से 6.40 लाख की ठगी, मुकदमा, जालसाज आलोक सिंह ने विदेशी महिला को जाल में फंसाया, खुद को भाजपा मीडिया प्रभारी बताकर जाल में फंसाया , नौकरी दिलाने के नाम पर 6.40 लाख रुपये हड़प लिए, ठगी की जानकारी होने पर गाजीपुर थाने में FIR दर्ज कराया, इंदिरानगर निवासी सुनित सिंह से 8 लाख की मांग की थी , हरिद्वार के एक मिशनरी स्कूल में नौकरी का वादा किया था, पत्नी नीता को आध्यापिका की नौकरी दिलाने का वादा किया था , पीड़ित ने 6.40 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए.
➡लखनऊ- सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने किया पोस्ट, विकसित सरोजनीनगर का संकल्प हो रहा है साकार-राजेश्वर, डबल इंजन की सरकार में लगातार हो रहा विकास-राजेश्वर, डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास हेतु सतत प्रयास, जन कल्याण के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे-राजेश्वर, विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे-राजेश्वर, सरोजनीनगर में नित नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं-राजेश्वर, उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आभार-राजेश्वर सिंह , सरोजनीनगर परिवार को बधाई- राजेश्वर सिंह.
➡लखनऊ- हर जिले में मेडिकल कॉलेज की ओर बढ़ा यूपी, अगले साल बढ़ेंगी एमबीबीएस की 1400 सीटें, नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का भी प्रयास, प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोल जा रहा है, अब तक 45 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए हैं, इसी तरह 14 मेडिकल कॉलेज अगले सत्र में शुरू होंगे, भवन तैयार हो गए हैं, जल्द ये कॉलेजों शुरू होंगे.
➡कन्नौज – देर रात चल रहे तलाशी अभियान में पुलिस को मिला कैश, लखनऊ के नम्बर की कार में मिला करीब 2 लाख रुपये कैश, हरदोई के बिलग्राम का ब्रजेश दीपक कैश रखकर आ रहा था, बैंक से जारी क्यूआर कोड नहीं दिखा पाने पर रुपये जब्त, सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीघाट पुल पर मिला है कैश.
➡रायबरेली- रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर, हादसे में बाइक में सवार दो युवको की हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, नसीराबाद थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास की घटना.
➡मेरठ – आर्मी अफसर की बेटी की लंदन में मौत, लंदन में पीएचडी की छात्रा थी चेष्टा कोचर, साइकिल चला रही चेष्टा को लारी ने कुचला, 6 दिन बाद भारत नहीं आ सका बेटी का शव, चेष्टा के परिवार में मातम, बेटी के शव का इंतजार.
➡मेरठ- भूमाफियाओं ने बेची 500 करोड़ की सरकारी जमीन, जिला प्रशासन के अफसरों की सांठगांठ से बेची जमीन, शासन के आदेश पर SIT, विजिलेंस ने जांच शुरू की, मेरठ में तैनात रहे कई अफसरों की घोटाले में भूमिका है, शहर के कई अवैध कॉलोनियों के मालिक आरोपी हैं, लखनऊ से आई डीजीपी की टीम ने भी बयान दर्ज किये , आजाद अधिकार सेना की शिकायत पर शुरू हुई है जांच.
➡रायबरेली- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, हादसे में बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल, हादसे में पिता पुत्र व पुत्री गंभीर रूप से घायल, घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल किया रेफर, बछरावां थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज की घटना.
➡कानपुर- सड़क हादसे में 3 छात्रों की मौत का मामला, मुआवजे की मांग को लेकर उपद्रव किया गया, सड़क जाम के दौरान लोगों ने उत्पात किया, पुलिस से अभद्रता करने पर केस दर्ज हुआ, 20 नामजद,100 अज्ञात पर दर्ज किया केस, कानपुर सागर हाईवे में जाम के दौरान किया था उपद्रव, केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, घाटमपुर के कानपुर सागर हाईवे में का मामला.
➡मेरठ- दौराला थानेदार की नाक के नीचे ‘महाचोर’ का कारनामा, थाने का सरकारी CUG नंबर वाला फोन किया चोरी, लापरवाह थानेदार का सरकारी CUG भी महफूज नहीं, CUG फोन चोरी की अपने ही थाने में दी है तहरीर, 2 दिन पहले चेकिंग के दौरान चोरी हुआ CUG फोन, दौराला के ‘फायरब्रांड थानेदार’ है उत्तम सिंह राठौड़.
➡गाजियाबाद- मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश आरिफ को लगी गोली, दूसरा साथी फरार, लूटा गया आई फ़ोन और बाइक, तमंचा हुआ बरामद, गिरफ्तार आरिफ कई लूट के मामलों में था शामिल, गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़.
➡पीलीभीत- मनाली से बहराइच जा रही मिनी बस पेड़ से टकराई, मिनी बस में एक दर्जन से अधिक लोग थे सवार, 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती, आनंन फानन एंबुलेंस ने घायलों को कराया गया भर्ती, पीलीभीत के बीसलपुर-बरेली रोड पर हुआ हादसा.
➡शामली- पांथुपूरा में एसिड अटैक की घटना से हड़कंप, ससुराल पहुंची विवाहिता पर एसिड अटैक किया, घायल को गंभीर हालत में रेफर किया गया, विवाहिता का पति से चल रहा है विवाद, 9 साल पहले हुई थी महिला की शादी, झिंझाना पुलिस मामले की जांच में जुटी, चौसाना क्षेत्र के पांथुपूरा गांव की घटना.
➡हमीरपुर- रिहायशी इलाके में लकड़बग्घा निकलने से मचा हड़कंप, लोगों ने शोर मचाने पर लकड़बग्घा गायत्री मंदिर में घुसा, लोग लाठी डंडे लेकर लकड़बग्घे को भगाने का कर रहे प्रयास, वन विभाग की जाल में फंसकर भाग निकला लकड़बग्घा, तीन दिनों से लगातार इलाके में लकड़बग्घा घरों में घुस रहा, सदर कोतवाली क्षेत्र के कल्पवृक्ष इलाके का मामला.
➡फिरोजाबाद – फिरोजाबाद में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत , अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रक से टकराए, बाइक सवार 3 युवक दिल्ली से जा रहे थे अपने घर, एक युवक मामूली घायल,अस्पताल में कराया भर्ती, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के आरोज के पास की घटना.
➡बिजनौर – होली पर मुस्लिम महिलाओं को जबरन रंग लगाया , मुस्लिम महिलाओं को रंग लगाने का वीडियो वायरल, बाइक पर बैठी मुस्लिम महिलाओं के ऊपर डाला रंग, जबरन रंग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, धामपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो.
प्रयागराज- सीपी रमित शर्मा ने गुंडा एक्ट की 498 फाइल लौटाई, सभी फाइल को फिर से थानेवार आख्या तलब की है, सीपी ने सभी आरोपित के बारे में रिपोर्ट तलब की, सभी थाने के हेड मोहर्रिर, दीवान के साथ की बैठक, सीपी,अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, 3 डीसीपी मौजूद
➡देहरादून – लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की वोटरों पर नजर, भाजपा की पूर्व सैनिकों और रिटायर कर्मचारियों पर नजर, पूर्व सैनिकों, रिटायर कर्मचारियों को रिझाने की योजना, डॉक्टरों,खिलाड़ियों और धार्मिक लोगों को रिझाने की योजना, धर्म,संस्कृति से जुड़े लोगों को रिझाने की भी है योजना , भाजपा सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ सम्मेलन करेगी, अलग-अलग सम्मेलन करने की बनाई जा रही आयोजित , भाजपा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशभर में 27 मार्च से सम्मेलन , उत्तराखंड में सभी सम्मेलन 10 अप्रैल तक होंगे पूरे.
➡देहरादून- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी, इस साल चारधाम यात्रा सरकार के लिए बड़ी चुनौती, लोकसभा चुनाव के बीच चारधाम यात्रा होगी, सभी व्यवस्थाएं यात्रा शुरू होने से पहले दुरुस्त होंगी, यात्रा से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं , यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना, चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयारी पूरी-CM, यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार की तैयारी पूरी है-CM.
➡देहरादून – कांग्रेस 5 गारंटियों के साथ जाएगी चुनाव मैदान में , कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने पार्टी नेताओं को दिए हैं निर्देश, घोषित पांच गारंटियों के साथ मैदान में उतरने को कहा, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने ली बैठक, नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की बैठक.
देहरादून- एसएसपी की रणनीति से शराब तस्करों के मंसूबे नाकाम, अंग्रेजी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब दून पुलिस ने किया बरामद , जनपद में चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान.
[24/03, 10:11 am] Shobhit Shukla Barabanki: *दिल्ली: बीजेपी लिस्ट को लेकर सूत्रों से बड़ी खबर*
यूपी की दूसरी लिस्ट में 13 से 15 नामों की संभावना…
लिस्ट में 13 से 15 नामों की सूची जारी की जायेगी-सूत्र…
मेरठ से अरुण गोविल को प्रत्याशी बनाया जा सकता है…
बरेली से संतोष गंगवार का टिकट कटा-सूत्र, गाजीपुर….
बलिया, देवरिया, मैनपुरी सीट होल्ड पर-सूत्र…
फूलपुर, कौशांबी रायबरेली होल्ड पर रखा गया है-सूत्र….
सहारनपुर से राघव लखनपाल को टिकट मिल सकता है…
मुरादाबाद सर्वेश सिंह को टिकट मिल सकता है-सूत्र.
[24/03, 10:14 am] Shobhit Shukla Barabanki: गोंडा- बृजभूषण सिंह बनाम केतकी सिंह
देवरिया- शलभमणि बनाम रमापति राम
ग़ाज़ियाबाद-अतुल गर्ग बनाम अरूण सिंह
पीलीभीत-जितिन प्रसाद बनाम वरूण गांधी
सहारनपुर- राघव लखनपाल
बरेली- छत्रपाल गंगवार
मेरठ- अरुण गोविल बनाम सतेंद्र सिसोदिया
अलीगढ़- सतीश गौतम
मछली शहर – संगीता सरोज
[कानपुर-दिनेश शर्मा …आसपास कोई नहीं ….परंतु नीतू सिंह के नाम पर विचार विमर्श हो रहा है।
रायबरेली…लखनऊ के बड़े नाम पर जुआ खेल सकती है पार्टी…अगर वह बड़ा नाम कानपुर से चुनाव नहीं लड़ा ]
बाराबंकी… तीन रावत नेताओं में द्वंद्व… प्रियंका सिंह रावत रेस में सबसे आगे

More Stories
अयोध्या2 मार्च 26*जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष*
वाराणसी 2 मार्च 26*दिनांक 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को काशी में ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण घटित होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से सूतक का विधान बताया गया है।
लखीमपुर खीरी 2 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर कि खास खबरें