लखनऊ24मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरे……..
लखनऊ बिजली निजीकरण के विरोध को देखते हुए यूपी पॉवर कॉरपोरेशन का सख्त रुख
पॉवर कॉरपोरेशन ने कार्मिक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2020 में किया संशोधन
अब बिना जांच के आंदोलन करने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त व पद से हटाया जाने का अधिकार नियुक्ति प्राधिकारी को होगा
बिजली कर्मियों की ओर से 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी हैं
जिसके पहले कॉरपोरेशन ने नियमों को सख्त कर दिया हैं.
[5/24, 9:51 AM] Anju Agarwal: लखनऊ
यूपी के दीनी मदरसों में बिना आधार के प्रवेश नहीं मिलेगा
बच्चों के साथ अभिभावकों का लगेगा आधार कार्ड
दाखिले के समय मदरसा छात्रों का लगेगा आधार कार्ड
मदरसा छात्रों के अभिभावकों से शपथ पत्र लिया जाएगा
मदरसों में अपनी मर्जी से पढ़ाने का शपथ पत्र लिया जाएगा
जमीअत उलमा ए हिंद की बैठक में लिया गया फैसला
[5/24, 9:51 AM] Anju Agarwal: लखनऊ
RTE प्रवेश में खानापूर्ति करने वाले स्कूलों की सूची तलब
डीएम कार्यालय के रडार पर 37 बड़े निजी स्कूल
जिलाधिकारी कार्यालय ने स्कूलों की मांगी सूची
25 फ़ीसदी सीटों पर एडमिशन नहीं दे रहे निजी स्कूल
दो-चार एडमिशन देकर कर रहे हैं खानापूर्ति
शिक्षा विभाग की चेतावनी और नोटिस के बावजूद कर रहे मनमानी
मनमानी करने वाले स्कूलों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
[5/24, 9:52 AM] Anju Agarwal: लखनऊ
आरटीओ का सर्वर सुस्त होने से कामकाज ठप
गाड़ियों की RC और ड्राइविंग फिटनेस का काम हुआ प्रभावित
अधिकारियों के प्रयास के बावजूद नहीं सही हुआ सर्वर
सरवर खराब होने से कई आवेदक मायूस घर लौटे
[5/24, 9:52 AM] Anju Agarwal: लखनऊ
पोते पर दादी की हत्या के आरोप का मामला
वृद्धा के पोते व देवर समेत 4 पर हत्या का केस दर्ज
70 वर्षीय मृतिका विद्यावती की हत्या के मामले में केस दर्ज
पुलिस आरोपी पोते को बाल सुधार गृह भेजेगी
चाचा और दो बेटों पर भी वारदात में शामिल होने का है आरोप
एक करोड़ की संपत्ति के चलते हत्या करने का है आरोप
मलिहाबाद में बुधवार को पोते ने की थी दादी की हत्या
[5/24, 9:52 AM] Anju Agarwal: लखनऊ
प्रशासन की सख़्ती के बाद 20 बिल्डरों ने किया आंशिक भुगतान
पार्थ सहारा प्राइम सिटी और विराज कंस्ट्रक्शन जैसे 20 बिल्डरों ने किया आंशिक भुगतान
जिला प्रशासन ने रेरा की आरसी के तहत इन बिल्डरों से अब तक 2.28 करोड रुपए की वसूली की है
[5/24, 9:53 AM] Anju Agarwal: लखनऊ
राजधानी में घर- घर स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम तेज हो गई है। बिजली विभाग की पहल पर थर्ड पार्टी की ओर से स्मार्ट मीटर इंस्टॉलर के 500 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान iti परिसर में 26 मई को रोजगार मेला लगेगा। इलेक्ट्राॅनिक्स से प्रशिक्षण एवं डिप्लोमा लेने वाले विद्यार्थी रोजगार मेले में भाग लेंगे।
[5/24, 9:53 AM] Anju Agarwal: लखनऊ
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने पांच तकनीकी कोर्स चलाने की अनुमति प्रदान कर दी है
इन पाठ्यक्रमों में इंजीनियरिंग संकाय के अंतर्गत बीटेक एआई एंड डाटा साइंस और एआई मशीन लर्निंग के साथ बीबीए, बीसीए, एमबीए और एमसीए शामिल हैं
[5/24, 9:54 AM] Anju Agarwal: लखनऊ
मौसम विभाग ने यूपी के 65 से ज्यादा जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में कहीं कहीं वज्रपात की चेतावनी के साथ ही 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
[5/24, 9:54 AM] Anju Agarwal: लखनऊ
UP मदरसा बोर्ड के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी
लड़के 47.83 लड़कियां 52.17 फीसदी पास
मुंशी मौलवी आलिम की परीक्षाओं में मारी बाजी
68423 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे
59983 परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए
8440 परीक्षार्थी परीक्षा में फेल हो गए
31294 बालिकाओं ने मदरसा परीक्षा पास करी
तेज़ी से गिर रही मदरसा बोर्ड में छात्र-छात्राओं की संख्या
[5/24, 9:54 AM] Anju Agarwal: लखनऊ
यूपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को रात में भी एक्टिव मोड़ पर रखा जाएगा। ताकि मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े। डॉक्टरों और अन्य चिकित्सकीय स्टाफ को रात में भी CHC पर मौजूद रहना होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रात में CHC का दौरा करने पहुंचेंगे। अगर स्टाफ नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। शासन ने सभी अपर स्वास्थ्य निदेशकों को सीएचसी को रात में खुलवाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
[5/24, 9:55 AM] Anju Agarwal: लखनऊ
व्यापारी को लोन दिलाने का झांसा देकर खुलवाया खाता, लगभग डेढ़ करोड़ का हुआ संदिग्ध लेन देन
मड़ियांव निवासी विष्णु कश्यप को उनकी दुकान पर लोन सैंक्शन करवाने का झांसा देकर, 2 लोगों ने जून 2024 में दुकान मालिक का एक बैंक अकाउंट खुलवाया था
जानकारी के अनुसार कुछ दिन बाद आरोपियों ने बैंक की पासबुक और अन्य दस्तावेज दुकान मालिक को सौंपे थे
उसके कुछ ही दिन बाद वह दस्तावेज आरोपी वापस ले गए
बीत ते हुए वक्त के साथ लोन न मिलने पर पीड़ित बैंक पहुंचा तो उसे मालूम यह हुआ कि उसके बैंक खाते से 1.45 करोड़ रुपए का लेन देन हो चुका हैं
फिलहाल कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी हैं
प्राथमिक जांच के अनुसार इस बैंक अकाउंट का इस्तेमाल साइबर अपराध के लेन देन के लिए हुआ हैं

More Stories
भागलपुर7 मार्च 26*हुसैनाबाद पन्ना मिल रॉड में अफ्तार के दावत का इंतेजाम नौजवान के तरफ से किया
भागलपुर 7 मार्च 26*प्रेम प्रसंग में घटित डर हत्याकांड में सफल उद्वेदन एक महिला सहित पांच अपराधी गिरफ्तार*
भागलपुर 7 मार्च 26*ईंट-पत्थर से हमला व फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद*