लखनऊ24जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇🏻
*=============================*
*1* संसद सत्र- मोदी ने सांसद पद की शपथ ली, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ लेने पहुंचे तो विपक्ष बोला- NEET-NEET, शेम-शेम
*2* संसद सत्र से पहले मोदी ने इमरजेंसी का जिक्र किया, बोले- 50 साल पहले संविधान को नकार दिया गया; संसद ड्रामे और स्लोगन से नहीं चलेगी
*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में आज का दिवस गौरवमय है। यह वैभव का दिन है। आजादी के बाद पहली बार हमारी अपनी नई संसद में यह शपथ समारोह हो रहा है। अब तक यह प्रक्रिया पुराने सदन में हुआ करती थी। पीएम मोदी ने सभी नवनिर्वाचित सांसदों का ह्रदय से स्वागत और अभिनंदन किया
*4* पीएम मोदी बोले: जनता को विपक्ष से नखरे, ड्रामा, नारेबाजी और व्यवधान नहीं, संसद की गरिमा बनाए रखने की उम्मीद
*5* पीएम मोदी ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा चुनाव बेहद शानदार और गौरवमयी तरीके से संपन्न होना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। करीब 65 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।
*6* प्रधानमंत्री ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल 25 जून है। 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर लगे उस कलंक के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। भारत की नई पीढ़ी कभी नहीं भूलेगी कि भारत के संविधान को पूरी तरह से नकार दिया गया था, संविधान के हर हिस्से की धज्जियां उड़ा दी गई थीं, देश को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को पूरी तरह दबा दिया गया था।
*7* पीएम ने कहा कि मुझे पता है कि सरकार चलाने के लिए बहुमत चाहिए लेकिन देश चलाने के लिए सहमति बहुत जरूरी होती है। हमारा निरंतर प्रयास होगा कि हर किसी को साथ लेकर मां भारती की सेवा करें। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए निर्णयों को गति देना चाहता हूं।
*8* पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने हमें तीसरी बार मौका दिया है। यह बहुत ही महान और भव्य विजय है। हमारी दायित्व भी तीन गुना बढ़ गया है। देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि तीसरे कार्यकाल में तीन गुना अधिक मेहनत करेंगे। हम परिणामों को भी तीन गुना लाकर रहेंगे। इसी संकल्प के साथ हम इस कार्यभार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं
*9* नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार का संविधान पर आक्रमण हमारे लिए acceptable नहीं है – और ये हम किसी हाल में होने नहीं देंगे।INDIA का मज़बूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज़ उठाएगा और प्रधानमंत्री को बिना जवाबदेही बच कर निकलने नहीं देगा।
*10* मोदी 3.0 के पहले 15 दिनों में क्या-क्या हुआ? राहुल गांधी ने गिनाया- मौत, आतंकी हमला, घोटाला ,भीषण ट्रेन दुर्घटना,कश्मीर में आतंकवादी हमले,ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा, NEET घोटाला, NEET PG निरस्त, UGC NET का पेपर लीक, दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे,आग से धधकते जंगल,जल संकट, हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतें
*11* शपथ ले रहे थे पीएम मोदी, संविधान लेकर खड़े हो गए राहुल गांधी, पास बैठे थे अखिलेश यादव भी
*12* प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर विपक्ष का प्रदर्शन, सोनिया समेत विपक्षी सांसदों ने संविधान की कॉपी लहराई, खड़गे बोले- PM संविधान तोड़ रहे
*13* राहुल-खड़गे की आज से स्ट्रेटजी मीटिंग, झारखंड के कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे, फिर महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का नंबर; यहां इसी साल विधानसभा चुनाव
*14* 30 हजार किमी. के हाईवे का प्लान, 22 लाख करोड़ रुपये की मांग… मोदी 3.0 में नितिन गडकरी इस बार करने जा रहे और भी बड़ा काम
*15* कौन होगा बीजेपी का नया अध्यक्ष? राजनाथ सिंह और शिवराज चौहान RSS की पसंद में सबसे ऊपर
*16* रस्सी जल गई, पर बल नहीं गया; PM नरेंद्र मोदी के आपातकाल वाले तंज पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे
*17* भीलवाड़ा में RSS कार्यकर्ताओं को बैट-स्टंप से पीटा, 2 पक्ष भिड़े, पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है
*18* NEET मामले में टेरर फंडिंग का शक, महाराष्ट्र में 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, नांदेड़ ATS ने लातूर से 1 को हिरासत में लिया
*19* केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाली, कहा- अभी कोई आदेश देना सही नहीं, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करें
*20* अडाणी ग्रुप की 32वीं एनुअल जनरल मीटिंग, चेयरमैन गौतम अडाणी बोले- हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमें बदनाम करने के लिए बनाई गई थी
*21* बड़ी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों आखिरी में हरे निशान पर बंद
*==============================*
[24/06, 4:22 pm] +91 94151 97071: 🆔लखनऊ : पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम को मिली सफलता,लोगों के खोये हुए 111 मोबाइल बरामद किए,बरामद मोबाइलों की कीमत 25 लाख से ज़्यादा.
[24/06, 4:22 pm] +91 94151 97071: 🆔सुल्तानपुर- गोमती नदी में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को दी सूचना, मृतक किशोरी की शिनाख्त का किया जा रहा प्रयास, नगर कोतवाली के सेमरघाट का मामला.
🆔कौशाम्बी – 13 पोल के विद्युत तार काटकर चोरी, अज्ञात चोरों ने 2500 मीटर तार किया पार, ठेकेदार करन सिंह ने थाने में दी तहरीर, कोखराज थाना के टीकरडीह का मामला.
[24/06, 4:23 pm] +91 94151 97071: 🆔ग्रेटर नोएडा : मोटो GP बाईक रेस कराने वाली कंपनी FSS के ख़िलाफ़ NCLT में पहुँचा मामला.
जेपी ग्रुप ने NCLT में M/s Firestreet Sport कंपनी की करी शिकायत, जेपी बुद्धा सर्किट में रेस कराकर जेपी के 19 करोड़ डकार गया FSS.
पैसा लेने के लिए जेपी ने NCLT की ली शरण, वेंडरो का भी 50 करोड़ दबाए बैठी है FSS कंपनी.
अनरजिस्टर्ड अनुभवहीन कंपनी ने सरकार को चूना लगाकर हासिल किया था आयोजन. दोबारा भी आयोजन करना चाहता FSS मोटो GP बाइक रेस.
[24/06, 4:24 pm] +91 94151 97071: 🆔अमरोहा : बिजली का तार टूट कर तालाब में गिरा,करंट लगने से 8 मवेशी की मौत, 2 घायल,तालाब में मवेशी के नहाते समय टूट था तार,बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई,तालाब के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर के तार थे ढीले,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस,जेसीबी से तालाब से मवेशी के शवों को निकाला,अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला.
🆔रायबरेली में गंगा नहाने गए 2 युवक डूबे, डूबने से 1 युवक की मौत, लोगों ने दूसरे को बचाया, शव की तलाश में जुटे गोताखोर, स्थनीय पुलिस, लालगंज क्षेत्र का रहने वाले बताये जा रहे युवक, सरेनी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गंगा घाट की घटना.
[24/06, 4:25 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली : 25 जून को देशभर में कार्यक्रम करेगी बीजेपी
आपातकाल के 50 साल को लेकर होंगे कार्यक्रम
जिला स्तर पर गोष्ठी, नुक्कड़ सभाएं आय़ोजित होंगी
बीजेपी मुख्यालय में भी होगा कार्यक्रम का आयोजन
कई वरिष्ठ नेता और पार्टी के महामंत्री होंगे शामिल.
[24/06, 4:25 pm] +91 94151 97071: 🆔लखनऊ : नगर निगम कर्मचारी संघ ने मेयर को लिखा पत्र
सड़क बनाने में लापरवाही को लेकर मेयर को लिखा पत्र
लापरवाही के भुक्तभोगी खुद नगर निगम के कर्मचारी
इंदिरा नगर जोन 7 में सड़क बनाई, नाली नहीं बनाई
लखनऊ के कई इलाकों में सड़क बनाने में हुई लापरवाही
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने लिखा पत्र.
[24/06, 4:26 pm] +91 94151 97071: 🆔सुल्तानपुर : सपा नेता चंद्र भद्र सिंह उर्फ सोनू जमानत पर रिहा,जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने किया स्वागत,दीवार गिराने, घर में घुसकर मारपीट में काट रहे सजा,एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाई थी डेढ़ वर्ष की सजा,बीते 10 जून को भेजे गए थे अमहट स्थित जिला जेल,धनपतगंज थानाक्षेत्र के मायंग गांव से जुड़ा है मामला.
[24/06, 4:27 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी मंत्रियों को रात्रि भोज देंगी
आज रात 8 बजे नए मंत्रिपरिषद को आमंत्रित किया
नए सरकार के गठन के बाद राष्ट्रपति भवन में डिनर.
[24/06, 4:27 pm] +91 94151 97071: 🆔हरदोई- दबंगों ने लोहे की रॉड से पिता-पुत्र को पीटा, पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दोनों को पीटा, पिटाई का वीडियो वायरल, CHC में कराया भर्ती, घायलों ने अधिकारी से की कार्रवाई की मांग, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के भजनपुरवा की घटना.
[24/06, 4:28 pm] +91 94151 97071: 🆔चित्रकूट : दिव्यांग कमलेश ने पिता,भाई पर लगाया आरोप
पिता, भाई पर मारपीट करने का लगाया आरोप,अनाज न देने का भी लगाया गंभीर आरोप ,पीड़ित दिव्यांग ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार ,रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिला गांव का मामला.
[24/06, 4:29 pm] +91 94151 97071: 🆔लखनऊ : ई स्टाम्प को और अधिक सुरक्षित बनाएगी योगी सरकार
कई नये फीचर्स के साथ ऑनलाइन उपलब्ध होंगे ई-स्टाम्प
सरकार ने कर ली है सुरक्षित ई-स्टाम्प के बिक्री की तैयारी
जाली स्टाम्प पेपर के भय से मिलेगी पूरी तरह से मुक्ति
शुरुआत में छोटी रकम के ई-स्टाम्प पेपर से होगी शुरूआत
छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प की रहती है सबसे अधिक मांग.
[24/06, 4:29 pm] +91 94151 97071: 🆔चित्रकूट- बच्ची के साथ व्यक्ति ने दिखाई दरिंदगी, बच्ची को घर से लेजाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता के परिवार का परिचित था आरोपी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया अरेस्ट, मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला.
[24/06, 4:29 pm] +91 94151 97071: 🆔हापुड़ – 5 वर्षीय बच्ची पर गिरी आकाशीय बिजली, बिजली गिरने से बच्ची की दर्दनाक मौत, दादी के साथ खेत पर गई थी बच्ची, दादी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, गढ़ कोतवाली के गांव गड़ावली जंगल की घटना.
🆔हमीरपुर- जलालपुर में 4 दिन पहले युवक की हत्या मामला, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 4 दिन पहले हाथ-पैर बंधा युवक का शव मिला था, शराब पार्टी के दौरान कहासुनी के बाद दोस्तों ने हत्या की थी.
[24/06, 4:30 pm] +91 94151 97071: 🆔देवरिया- सरयू नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, लापता, गोताखोरों द्वारा लगातार युवकों की तलाश जारी, कई टीम लगाई गई, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, बरहज थाना क्षेत्र के मोहन सेतु के पास की घटना.
[24/06, 4:45 pm] +91 94151 97071: 🆔भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “मेरे लिए यह भावुक क्षण है… जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पूरे देश को यह उम्मीदें हैं कि इस बार एक मूल्यवान विपक्ष बनकर उभरेगा। अब यह देखना होगा कि ये सिर्फ शोर करेंगे या कुछ मूल्यवान चीज सामने लाते हैं, हम देखेंगे…”
[24/06, 4:47 pm] +91 94151 97071: 🆔महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “प्रधानमंत्री को पिछले 10 साल का भी आत्म परीक्षण करना चाहिए। देश के सुप्रीम कोर्ट के जज अगर कहते हैं कि हमें बचाएं तो इसका भी आत्म परीक्षण होना चाहिए। आपने बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का काम किया… यह तो इमरजेंसी से भी भारी चीज़ है। इमरजेंसी के लिए तो राहुल गांधी ने माफी मांगी है। नरेंद्र मोदी जी कहें कि उन्होंने 10 साल में बहुत ग़लत किया है और उसके लिए माफी मांगे।”
[24/06, 4:48 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “PM मोदी ने अनेकों बार कहा है कि देश संविधान के आधार पर ही चलेगा… उन्हीं के नेतृत्व में यह सरकार चल रही है…”
उन्होंने NEET मामले पर कहा, “जांच चल रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी… भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटे इसे सरकार सुनिश्चित कर रही है।”
[24/06, 4:49 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “विपक्ष को अपना काम अच्छे से करना चाहिए और यहां की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी का 5 साल का कार्यकाल बहुत शानदार रहेगा… विपक्ष बिल फाड़ने, हूटिंग करने जैसी बदमाशियां न करें और शालीनता से संसद का सम्मान करें… PM मोदी संविधान का बहुत सम्मान करते थे, हैं और रहेंगे, राहुल गांधी को अपनी पार्टी और विपक्ष की चिंता करनी चाहिए…”
[24/06, 4:50 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन ने कहा, “बहुत उत्साह है और लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर बहुत गर्व हो रहा है, साथ में इस बात को लेकर हिचकिचाहट भी है कि हम अपने लोगों का प्रतिनिधित्व अच्छे से कर पाएं… हम चाहते हैं कि सरकार चाहे जो भी हो वह संविधान के अनुरूप कार्य करे, संविधान से ही हमें हर अधिकार मिलते हैं… चाहे सरकार या पार्टी कोई भी हो लेकिन संविधान सबसे ऊपर है…”
[24/06, 4:51 pm] +91 94151 97071: 🆔समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “यह भाजपा का पुराना तरीका है अगर आप इतिहास देखें तो भाजपा की सरकारों में पेपरलीक हुए हैं। उत्तर प्रदेश में यह सबसे बड़ा सवाल निकलकर आया है… आप जानबूझकर पेपरलीक करा रहे हैं जिससे नौजवानों को नौकरी और उन्हें उनका आरक्षण न मिल जाए… जो बच्चों की मांग है वही होना चाहिए।”
[24/06, 4:53 pm] +91 94151 97071: 🆔अयोध्या, उत्तर प्रदेश: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की।
[24/06, 4:54 pm] +91 94151 97071: 🆔मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “भगवान राम लला के भव्य और दिव्य मंदिर में दर्शन करके एक अलग ऊर्जा मिलती है, यह हमारी आस्था का केंद्र है… हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमें भगवान राम लला के दर्शन करने का अवसर मिला है…”
[24/06, 4:55 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, “हमारे पार्टी के नेताओं ने जो कहा वह सही कहा है… के. सुरेश को प्रोटेम स्पीकर होना चाहिए था…”
NEET मामले पर उन्होंने कहा, “यह रद्द होना चाहिए… इसपर सरकार को कोई ठोस कदम उठाने चाहिए। बार-बार जो पेपर लीक हो रहे हैं वह सरकार की विफलता है…”
[24/06, 5:06 pm] +91 94151 97071: 🆔पीलीभीत : नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में हो रहा धर्मातरण का खेल,बिना अनुमति चर्च निर्माण की आड़ में हो रहा धर्मांतरण,नेपाल से लाकर युवती का धर्मांतरण का आरोप,सिख, हिंदुओं को बहला फुसलाकर ईसाई बनाने का खेल,हरियाणा, पंजाब राजस्थान के पादरी करा रहे तस्करी,मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस के सामने काटा हंगामा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अफसरों से की शिकायत,थाना हजारा के नेपाल बॉर्डर से सटे बैल्हा का मामला.
🆔फिरोजाबाद- ट्रामा सेंटर के पास पति पत्नी में हुआ विवाद, दंपति में हुए विवाद ने देखते ही देखते पकड़ा तूल, पति ने साथियों के साथ पत्नी,भाई,पिता पर किया हमला, पत्नी से अपने दो छोटे छोटे बच्चे छीनकर हुआ फरार, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, उत्तर क्षेत्र के सरकारी ट्रामा सेंटर के पास का मामला.
[24/06, 5:07 pm] +91 94151 97071: 🆔बस्ती : पुलिस से बेखौफ युवक असलहों के साथ बना रहा वीडियो,गाड़ी पर लिखा पुलिस, फिल्मी गाने पर असलहे के साथ वीडियो,सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो,निजी गाड़ी पर लोगो लगाना प्रतिबंधित, नियमों की उड़ी धज्जियां,नगर थाना क्षेत्र के मटेरा गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो.
[24/06, 5:08 pm] +91 94151 97071: 🆔मुज़फ्फरनगर – टोल पर ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, हादसे में प्रमोद की मौके पर दर्दनाक मौत, बाइक सवार दूसरा जितेंद्र हुआ गभीर घायल, पुलिस ने ट्रक सहित चालक को किया अरेस्ट, नगर कोतवाली के रोहाना टोल का मामला.
🆔फ़िरोज़ाबाद – किशोर की बिजली करंट लगने से मौत, परिजन शव को अस्पताल से ले गए घर, पोस्टमार्टम कराए बिना अस्पताल से घर ले गये, जसराना क्षेत्र के गांव नगला गाज का मामला.
🆔कानपुर देहात – जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला सहित 6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर, कई घण्टे तक चला दोनों पक्षों में विवाद, सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायलों CHC भिजवाया, रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रजऊ गांव का मामला.
[24/06, 5:09 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली : उत्तराखंड भाजपा के सांसदों की कल होगी बैठक
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के आवास पर होगी बैठक
बीजेपी संगठन महामंत्री बीएल संतोष लेंगे बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी बैठक में मौजूद रहेंगे
उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शामिल होंगे
बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी बैठक में रहेंगे
5 लोकसभा,3 राज्यसभा सांसद बैठक में रहेंगे मौजूद.
🆔लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक कल
कल सुबह 11 बजे से होगी कैबिनेट बैठक
लोकभवन में होगी यूपी कैबिनेट की बैठक.
[24/06, 5:10 pm] +91 94151 97071: 🆔लखनऊ : बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक मो.दानिश का बयान
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छुटपुट बारिश हो रही
26 जून से तेज बारिश होने की संभावना है- दानिश
27-28 जून को पश्चिमी यूपी में तेज बारिश हो सकती है
3-4 दिन बाद पूर्वी यूपी में आगमन हो सकता है- मौसम
अगले 2 दिन बाद प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार है.
[24/06, 5:49 pm] +91 98203 71177: दिल्ली उत्पाद शुल्क मामला लाइव अपडेट: दिल्ली उच्च न्यायालय कल दिल्ली के मुख्यमंत्री की जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर फैसला सुनाएगा
दिल्ली उच्च न्यायालय कथित उत्पाद शुल्क घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी गई जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर कल आदेश पारित करेगा।
Delhi excise case Live Updates: Delhi HC to rule on ED’s plea against Delhi CM’s bail tomorrow
Delhi HC to pass order tomorrow on the Enforcement Directorate’s plea challenging the bail granted to Delhi CM Arvind Kejriwal in the money laundering case linked to the alleged excise scam.

More Stories
मथुरा 28 फरवरी 26,*सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रज की होली को बदनाम करने के संबंध में*
मथुरा 28 फरवरी 26*थाना राया पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया* ।
मथुरा 28 फरवरी 26* एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।*