लखनऊ24अप्रैल*बेईमानी सा लगता है कमिश्नरेट में पुलिस से न्याय की उम्मीद करना*
राजधानी लखनऊ के थाना सआदतगंज मेँ अपराधी, मुखबिर दलाल बेखौफ़ आते जाते, पर नहीं मिलता पीड़ितों को न्याय,
अगर कोई पीड़ित फरयाद लेकर जाय तो उसे गालियां देकर अपमानित कर भगा दिया जाता है,
अभी ताज़ा मामला मेहेर जहां निवासी कश्मीरी मोहल्ला अंगूरी बाग़ का सामने आया है,
उसके साथ धोका ही नहीं बल्कि एक षणयँत्र के तहत एक महिला किरायदार बन कर आती है बाद में उनके लड़के को अपने प्रेम जाल में फंसाती है, और फिर निकाह करती है, और बाद में मकान पर कबज़ा करने की नियत से अपने पति जिसके बारे में मकान लेते समय बताया गया था कि वो मर चुका है, उसको बुलाती है और अन्य अपराधिक क़िस्म के लोगों को इखट्टा करती है, जिस से मारे खौफ के मकान मालकिन अपना ही घर छोड़ कर भाग जाती है और उक्त महिला मकान पर क़ाबिज़ है,
जब इसकी फरयाद लेकर मेहेर जहां थाने पहुंची तो वहाँ से उसे गालिया देकर भगा दिया गया,
जब पीड़ित महिला इसकी सारी शिकायत पुलिस आयुक्त कार्यालय लेकर पहुंची तो उसे वहाँ भी अपमानित होना पड़ा, वहाँ से भी कमिश्नर के पी आर ओ ने भगा दिया,
अब बड़ा सवाल कि आखिर पीड़ित जाय तो जाय कहाँ मुख्यमंत्री, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक के यहां तो हर व्यक्ति पहुँच नहीं सकता, तो फिर नयाय के लिए आखिर पीड़ित जाय कहाँ?

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR