ब्रेकिंग –
लखनऊ23जनवरी*यूपी सरकार का फैसला*
*26 जनवरी को जेल से 100 कैदियों को रिहा करने की तैयारी*
यूपी सरकार गणतंत्र दिवस पर अच्छे आचरण वाले उम्रदराज और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 100 कैदियों को रिहा करेगी,
60 साल की उम्र पार कर चुके 16 साल की सजा पूरी करने वाले व गम्भीर बीमारी वाले पात्र होंगे,
शासन ने जेल मुख्यालय द्वारा भेजे गए पात्र कैदियों की फाइलें परखी। शासन अगली बैठक में चयनित पात्र कैदियों की सूची राज्यपाल को भेजेगा
कैदियों के रिहाई पर अंतिम फैसला राज्यपाल लेंगी,
हालांकि प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर लागू आचार चुनाव संहिता के मद्देनजर शासन चुनाव आयोग से भी अनुमति लेने पर विचार कर रहा है,
*इन जेलों के कैदी रिहा होंगे*
यह कैदी लखनऊ की आदर्श जेल,नारी बन्दी निकेतन के अलावा वाराणसी, बरेली,आगरा,फतेहगढ़ और नैनी सेंट्रल जेल के साथी ही जिला जेल के कैदी रिहाई के पात्र होंगे। आईजी जेल आनन्द कुमार ने रिहाई के पात्र कैदियों का ब्यौरा शासन को भेज दिया है,

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*