July 12, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ22मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की प्रमुख खबरें

लखनऊ22मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की प्रमुख खबरें

लखनऊ22मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की प्रमुख खबरें

[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: “मोदी की वैश्विक लोकप्रियता = सबसे बड़ा राजनीतिक मिथक!”

अमित शाह बोले – मोदी विदेशों में बेहद लोकप्रिय हैं! लेकिन तथ्य कुछ और कहते हैं:

➡️ अमेरिकी सर्वे रिपोर्ट:

◾70% अमेरिकियों को पता ही नहीं कि नरेंद्र मोदी कौन हैं!
◾विदेशी मीडिया में मोदी की यात्राओं को मिनिमल कवरेज मिलता है!

➡️ विदेश में उमड़ती भीड़ का सच:

◾ये भीड़ स्थानीय लोगों की नहीं, बल्कि प्रवासी भारतीयों की होती है!
◾भीड़ का मतलब देश में लोकप्रियता नहीं, सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट!

➡️ “सादगी” का झूठ:

◾अमित शाह बोले – मोदी एयरपोर्ट लाउंज में नहाते हैं, होटल नहीं लेते!

◾सच: PM के पास 7-स्टार सुविधा वाला Air India One विमान!
◾किसी भी देश में VIP लाउंज किसी भी 5-स्टार होटल से कम नहीं होते!

👉 तो फिर ये “वैश्विक लोकप्रियता” और “सादगी” का नाटक क्यों?
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: *🅱️कोलकाता की बारिश ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, ईडन गार्डन्स का ड्रेनेज सिस्‍टम देगा राहत*

_इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स स्‍टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता में लगातार बारिश हो रही है।_
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: *🅰️’जस्टिस वर्मा के घर नहीं मिला कोई कैश’, दिल्ली फायर विभाग के प्रमुख का दावा*

_दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर आग लगने की घटना ने अचानक उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब नकदी बरामद होने की जानकारी सामने आई। हालांकि, दिल्ली अग्निशमन सेवा प्रमुख अतुल गर्ग ने इन दावों को खारिज किया है।_
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: *-सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग सक्रिय*

*-उकलाना में सरकारी स्कूलों के छात्रों को निःशुल्क परिवहन सुविधा : जिला शिक्षा अधिकारी*

उकलाना, 22 मार्च: सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप नरवाल ने आज खंड उकलाना में स्कूल प्रमुखों के साथ एक बैठक की। उन्होंने शिक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नामांकन अभियान तेज करने और प्रत्येक शिक्षक को कम से कम पांच नए नामांकन सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठमड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किनाला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उकलाना मंडी के नए कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया। इसके अलावा, मॉडल संस्कृति स्कूल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

*सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का प्रचार आवश्यक*

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार ने सरकारी विद्यालयों में अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं, जिनका प्रचार-प्रसार आवश्यक है। उन्होंने बताया कि खंड उकलाना के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए निःशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा, विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं (NEET और JEE) के लिए सुपर-100 योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है।

*खण्ड उकलाना की शानदार उपलब्धियां*

खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ने उकलाना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि खंड उकलाना न केवल शैक्षणिक बल्कि सहगामी गतिविधियों में भी अव्वल रहा है। इस वर्ष 34 विद्यार्थियों ने सुपर-100 परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठमड़ा और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय को मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यकरण पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर चयनित किया गया है।

*शिक्षकों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया*

बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। खंड कार्यालय उकलाना के सहायक बलराम सिंह, लेखाकार सहायक अमित कुमार और एफएलएन नोडल सत्यवान वर्मा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी को उनकी 31 वर्षों की सफल सेवा के लिए खंड उकलाना की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह, सत्यनारायण, राजेश कुमार, डॉ. अर्जुन देव, अनिल कुमार, रणबीर सिंह पूनिया, सुरेंद्रपाल वर्मा, मनोज छाबड़ा, राजबीर सिंह, अजमेर सिंह, मास्टर अनूप धत्तरवाल, बलराम सिंह, बलराज वर्मा, सुरेश कुमार, विजयपाल, अमित कुमार समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: *🆎आज से और तीखे होंगे गर्मी के तेवर, दिल्ली-यूपी में चढ़ेगा तापमान; इन राज्यों में बारिश के आसार*

_उत्तर भारत में अब धीरे-धीरे गर्मी जोर पकड़ रही है। शनिवार से यूपी से लेकर राजधानी दिल्ली में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। हालांकि आसमान साफ रहने और तेज धूप खिलने से तापमान में भी लगातार इजाफा होगा।_
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: *✡️दरभंगा: भाई का पोस्टमार्टम कराने गई बहन की सड़क हादसे में मौत, खबर सुनते ही भाभी को आ गया हार्ट अटैक*

_दरभंगा में एक युवक की मौत के बाद उसकी बहन पटना में पोस्टमार्टम कराने गई थी, लेकिन वहां एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर दोनों घटनाओं की सूचना घर पर मिलते ही भाभी को हार्ट अटैक आ गया।_
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: *🅾️इंतजार हुआ खत्म! अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3′ की रिलीज डेट से उठा पर्दा*

_एक और फ्रेंचाइजी फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार खत्म हो गया है। अक्षय कुमार की आगामी कॉमेडी फिल्म जॉली एलएलबी 3 की रिलीज को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही थी। अब आखिरकार पता चल गया है कि यह फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी।_
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: *🆑सौरभ हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे, पांच महीने से कर्ण पिशाचनी तंत्र साधाना कर रहे थे साहिल और मुस्कान*

_मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में साहिल और मुस्कान की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि दोनों कर्ण पिशाचनी माता की सिद्धि प्राप्त करने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे थे।_
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: *🅰️आईपीएल 2025 के पहले मैच पर तूफान का साया, मौसम विभाग ने कोलकाता में जारी किया ऑरेंज अलर्ट*

_मैच की पूर्व संध्या पर यानी शुक्रवार को केकेआर और आरसीबी को कोलकाता में लगातार हो रही बूंदाबांदी के कारण अपने अभ्यास सत्र समाप्त करने पड़े। अभ्यास शाम करीब 5 बजे शुरू हुआ था लेकिन बाद में शाम करीब 6 बजे बारिश शुरू हो गई जिसके कारण ग्राउंड स्टाफ को मैदान ढकना पड़ा जबकि क्रिकेटरों ने अभ्यास बंद कर दिया।_
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: *🆔OnlyFans पर एडल्ट कंटेंट बेचती पकड़ी गई टीचर, स्कूल प्रशासन ने किया सस्पेंड तो महिला ने दिया अजीबोगरीब तर्क*

_इटली की एक 29 वर्षीय टीचर एलेना मारगा को एडल्ट सब्सक्रिप्शन साइट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ओनलीफैंस पर वीडियो और तस्वीरें बेचना काफी महंगा पड़ा। स्कूल प्रशासन ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। दरअसल एक पेरेंट्स को जानकारी मिली की वो ओनलीफैंस पर कंटेंट बेचती हैं।_
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: *🔯2008 से 2025 तक: वो 9 खिलाड़ी जो पहले सीजन से खेल रहे आईपीएल, 3 ने अभी तक नहीं जीती है एक भी ट्रॉफी*

_इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17 साल के इतिहास में कुछ खिलाड़ी पहले सत्र का हिस्सा रहे हैं और आगामी आईपीएल 2025 में भी खेलते नजर आएंगे। ये सभी 9 खिलाड़ी भारतीय हैं। इनमें से तीन को अभी भी अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है।_
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: *⚛️कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में ब्राह्मणों को घटिया खाना देने पर हुई गोलीबारी; इलाके में तनाव का माहौल*

_कुरुक्षेत्र में 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ में शनिवार सुबह गोली चलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। गोली लगने से एक ब्राह्मण घायल हो गया है। घायल ब्राह्मण को इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।_
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: *🔰’थर्रा उठेंगे दुश्मन’, अमेरिका बना रहा है F-47 फाइटर जेट; खूबियां ऐसी जिसे पहले कभी नहीं सुना होगा*

_अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए फाइटर जेट एफ-47 का एलान किया है इस लड़ाकू विमान को बनाने का जिम्मा बोइंग को सौंपा गया है। ट्रंप ने बताया कि ये दुनिया का सबसे खास फाइटर जेट होगा और इसकी खूबियां ऐसी होंगी जिसके सामने कोई भी नहीं टिक पाएगा_
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: ☸️नागपुर में हुए दंगों के मुख्य आरोपी फहीम खान पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है.

_*पुलिस हिंसा की अंतरराष्ट्रीय साजिश की जांच कर रही है, जिसमें बांग्लादेश कनेक्शन सामने आया है.*_
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: 🪯यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ”छावा” फिल्म देखने पहुंचे. इस मौके पर डिप्टी CM बोले कि “ऐसी फिल्म बहुत पहले बननी चाहिए थी.

_*इस फिल्म को राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी को देखना चाहिए तब उन्हें पता चलेगा कि क्रूरता का दूसरा नाम औरंगजबे है.*_
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: *🅱️गोधरा कांड के बाद हुए दंगों केस में 6 आरोपियों को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने किया बरी*

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के मामले के छह आरोपियों को शुक्रवार को बरी कर दिया
[22/03, 1:26 pm] +91 94167 86785: 💟बिहार के अररिया जिले में शनिवार तड़के एसटीएफ की अपराधियों से मुठभेड़ में तनिष्क शोरूम लूट कांड का आरोपी ढेर हो गया है .

_*पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर में एसटीएफ के तीन जवान भी घायल हुए हैं.*_

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.