लखनऊ22मार्च25*अबीर और गुलाल से गुलाबी हुआ नवाबों का शहर ….
लखनऊ से आजाद सिंह की खास खबर यूपीआजतक
लखनऊ* महिला भूमिहार समाज द्वारा होली मिलन समारोह होटल जे. बी.आर. गोमती नगर में उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों का अभिनंदन कर महिला भूमिहार समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाया और गुलाब की पंखुड़ियां एक दूसरे पर बरसाकर होली का आनंदपूर्वक स्वागत किया। डॉक्टर राजलक्ष्मी राय ने कहा कि …..होली अहंकार और अज्ञानता से दूर आपसी प्रेमभाव का त्यौहार है।साथ ही महिला भूमिहार समाज के उद्देश्य और विभिन्न सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। होली के मनमोहक कार्यक्रम में होली गीत पर महिलाओं ने जोरदार नृत्य किया और प्रचलित होली के लोकगीत गाया । रंगोत्सव में अबीर ,गुलाल और ठंडाई के साथ महिलाओं ने जमकर हास परिहास किया ।
कार्यक्रम में शुभ्रा सिंह,कुसुम राय,डॉक्टर अंजू लता राय, डॉक्टर संध्या राय,वंदना सिंह,कल्पना सिंह,दीप्ति राय,पूनम सिंह, उपासना सिंह,पुष्पा सिंह,किरन सिंह,योजना,इंदु राय इत्यादि उपस्थित रही।
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,