लखनऊ21अक्टूबर24*सीएम योगी ने पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह के निधन पर जताया शोक*
*यूपी सरकार में रह चुके हैं मंत्री, वर्तमान में रालोद के राष्ट्रीय सचिव का था दायित्व*
*मेरठ के अस्पताल में ली अंतिम सांस, अगौता सीट से पांच बार रह चुके हैं विधायक*
*लखनऊ, 21 अक्टूबरः* उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह का सोमवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। किरणपाल सिंह यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे रालोद से जुड़े थे। उन पर राष्ट्रीय सचिव का दायित्व था।
*सीएम ने परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह के निधन पर शोक जताया। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
*काफी दिनों से बीमार चल रहे थे किरणपाल*
बुलंदशहर के धमेड़ा कीरत गांव के मूल निवासी किरणपाल सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को मेरठ के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। किरणपाल सिंह बुलंदशहर की अगौता सीट से पांच बार विधायक रहे। वर्तमान में वे रालोद के राष्ट्रीय सचिव थे।

More Stories
अयोध्या १२ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 12 मार्च 26*दलित युवक को प्रताड़ित करने, स्कूटी छीनने वाले आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई*
लखनऊ १२ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*