🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
लखनऊ20सितम्बर25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 सितम्बर 2025*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 24:18 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* मघा – 08:06 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* विष्टि – 11:55 तक
*💫पश्चात्-* शकुन
*✨योग-* साध्य – 20:06 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 06:08
*🌄सूर्यास्त-* 18:20
*🌙चन्द्रोदय-* 29:29
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:38
*🤖राहुकाल-* 09:11 से 10:42
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 आश्विन बदी चतुर्दशी 24:18 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , चतुर्दशी का श्राद्ध , शस्त्रादि -विष – दुर्घटना (अपमृत्यु) से मृत लोगों का श्राद्ध आज ही करना चाहिए , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:06 तक , विघ्नकारक भद्रा 11:57 तक , बुध हस्त नक्षत्र में 24:52 पर ,”शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जयन्ती , श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल) , रेलवे पुलिस बल (R.P.F.) स्थापना दिवस (भारतीय , 41वां) , सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) का 14वां स्थापना दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस (सितम्बर के तीसरे शनिवार को) , विश्व सफाई दिवस / अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस (सितम्बर का तीसरा शनिवार) व राष्ट्रीय सफाई दिवस (यू. एस. , सितम्बर का तीसरा शनिवार)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 आश्विन बदी अमावस्या 25:25 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य अमावस्या , पितृ विसर्जन , सर्वपितृ श्राद्ध , अज्ञात तिथि वालों का श्राद्ध आज , महालया समाप्त , सूर्यग्रहण (22:59 से 27:23 तक , भारत में अदृश्य होने से सूतकादि का कोई प्रभाव नहीं)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*माता गुरुतरा भूमेः*
*खात् पितोच्चतरस्तथा।*
*मनः शीघ्रतरं वातात्*
*चिन्ता बहुतरी तृणात् ॥*
*अर्थात् 👉*
_पृथ्वी से अधिक भारी माता है। आकाश से अधिक ऊँचा पिता है। वायु से अधिक शीघ्रगामी मन है। तृण से अधिक दुर्बल बनाने वाली चिन्ता है।_
🌹
*20 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1664 – अमेरिका में ‘समामेलन विरोधी कानून’ पारित किया।
1792 – फ्रांस ने प्रशिया को वाल्मी में हराया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1830 – फिलाडेल्फिया में दासों द्वारा निर्मित उत्पाद के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
1831 – भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे।
1839 – नीदललैंड के पहले रेल मार्ग एम्सटरडम से हार्लेम का उद्घाटन हुआ।
1854 – अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।
1857 – ब्रिटिश सैनिकों ने सिपाही विद्रोह के आंदोलनकारियों से छीनकर दिल्ली पर पुन: कब्जा किया।
1867 – ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने।
1878 – मद्रास (अब चेन्नई) का अखबार द हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित हुआ।
1884 – सैन फ्रांसिस्को में ‘इच्ल राइट्स पार्टी’ का गठन किया गया।
1954 – आईबीएएम द्वारा विकसित फोरट्रान भाषा के पहले प्रोग्राम को कंप्यूटर पर चलाया गया।
1970 – रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
1973 – दुनिया के मशहूर बैटल ऑफ सस्केस में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।
1982 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका, फ्रांस और इटली से शांति सैनिकों के बेरूत वापसी की घोषणा की।
1983 – एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
1984 – लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया।
1985 – रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम 1957 को संसोधित किया गया और सशस्त्र बल का दर्जा मिला।
1986 – सर्वप्रथम रेलवे सुरक्षा बल ने स्थापना दिवस मनाया।
1992 – फ्रांसीसी मतदाताओं ने मास्ट्रिच संधि को मंजूरी दी।
1995 – संयुक्त राज्य महासभा का 50वाँ अधिवेशन प्रारम्भ।
2000 – क्लिंटन दम्पत्ति ‘व्हाइट वाटर कांड’ के आरोपों से मुक्त।
2001 – अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।
2003 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इस्रायल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
2004 – इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।
2006 – ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
2006 – बहरीन में विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन का आयोजन।
2006 – 15 वर्ष बाद ब्रूसेल्स में भारत महोत्सव का आयोजन पुन: प्रारम्भ।
2007 – अमेरिका के लुईसिआना में अपने श्वेत सहपाठी को प्रताड़ित करने के आरोप में सजा पाने वाले छह अश्वेत युवकों के समर्थन में 15000 से 20000 प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया।
2009 – मराठी फ़िल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
2019 – भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन की सीमा पर एक बड़ा दुर्लभ अभ्यास ‘चांग थांग’ आयोजित किया।
2020 – कोविड -19 महामारी के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव से निपटने के लिए भारत ने मालदीव को 25 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता दी।
2021 – रूस के पर्म विश्वविद्यालय में गोलीबारी में आठ लोग मारे गए।
2021 – कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2021 – भारत और इंडोनेशिया की नौसेना ने अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ में भाग लिया (20 से 22 सितंबर 2021 तक)।
2021 – एससीओ सदस्य देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यास का छठा संस्करण, “पीस मिशन 2021” दक्षिण-पश्चिमी रूस के ओरेनबर्ग में शुरू हुआ।
2022 – विश्व बैंक ने पंजाब के लिए 150 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी।
2022 – उत्तर प्रदेश के नोएडा में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिरने से 4 लोगों की मौत हुई व 12 को रेस्क्यू किया गया।
2023 – भारत की नारी को लोकसभा और विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण की शक्ति देने वाला बिल नारी-शक्ति वंदन अधिनियम समर्थन में 454 वोट के साथ लोकसभा से पहली बार पास हुआ (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन)।
2023 – ईरान की संसद ने महिलाओं के ड्रेस कोड से जुड़ा एक विवादित बिल पारित किया , उल्लंघन करने पर महिलाओं को 10 साल तक की जेल हो सकती है।
2023 – अमेरिका ने आर्मेनिया में संयुक्त सैन्य अभ्यास पूरा किया।
2023 – लगभग 70 देशों ने उच्च सागरों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक संयुक्त राष्ट्र संधि पर हस्ताक्षर किये।
2024 – नंदुरबार में धार्मिक जुलूस के दौरान दो समूहों में झड़प हुई।
2024 – जम्मू-कश्मीर के बडगाम में BSF का काफिला खाई में गिरने से 3 जवान शहीद व 32 घायल हुए। शीर्ष हिजबुल्लाह नेता इब्राहिम अकील मारा गया।
*20 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1547 – फ़ैज़ी – मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी के प्रसिद्ध कवि ।
1897 – नाना साहब परुलेकर- मराठी पत्रकार।
1911 – पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य भारत के एक युगदृष्टा मनीषी थे जिन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की।
1924 – ए. नागेश्वर राव – तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।
1942 – राजिंदर गोयल एक भारतीय क्रिकेटर थे।
1948 – महेश भट्ट- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक।
1957 – अनुपम श्याम एक भारतीय अभिनेता थे जो कि मुख्यतः बॉलीवुड की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाते थे।
1973 – कैलाश चौधरी – संसद सदस्य लोकसभा व केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री ।
*20 सितंबर को हुए निधन👉*
1388 – दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक तृतीय का निधन हुआ।
1819 – गोवा के वैज्ञानिक व क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन हुआ।
1927 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1928 – नारायण गुरु भारत के महान संत एवं समाजसुधारक थे।
1933 – अग्रणी थियोसोफिस्ट, महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवं भारत-प्रेमी महिला डाक्टर एनी बेसेन्ट का निधन हुआ।
1942 – कनकलता बरुआ- भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1997 – अनूप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1999 – राजकुमारी- तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री। उनकी फ़िल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चलती रही थी।
1999 – रईसा गोर्बाच्योव का निधन।
2007 – फ़्राँस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन की 113 की अवस्था में मृत्यु हो गई।
2009 – प्रभा खेतान – हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।
2012 – दिनेश ठाकुर – रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक थे।
2015 – जगमोहन डालमिया बीसीसीआई के अध्यक्ष और व्यापारी थे।
2017 – शकीला – हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
2019 – रॉबर्ट स्किनर बॉयड – एक अमेरिकी पत्रकार थे।
2020 – असम के संगीतकार बिभुरंजन चौधरी का 71 वर्ष की उम्र में निधन।
2021 – अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे बाघंबरी गद्दी मठ के पीठाधीश्वर महंत नरेंद्र गिरि का देहावसान हुआ।
2022 – काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. राम यत्न शुक्ल (90) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन राजनेता व सांसद जोसेफ बुगल (90) का निधन हुआ।
2023 – बांग्लादेशी डांसर और टेलीविजन अभिनेत्री जीनत बरकतुल्लाह (72) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई राजनेता, तस्मानियाई विधानसभा के सदस्य ग्रीम पेज (80) का निधन हुआ।
2024 – स्लोवेनियाई समकालीन शास्त्रीय संगीतकार इगोर स्टुहेक (91) का निधन हुआ।
*20 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जयन्ती।
🌟 श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल)।
🌟 रेलवे पुलिस बल (R.P.F.) स्थापना दिवस (भारतीय , 41वां)।
🌟 सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) का 14वां स्थापना दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस (सितम्बर के तीसरे शनिवार को)।
🌟 विश्व सफाई दिवस / अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस (सितम्बर का तीसरा शनिवार)।
🌟 राष्ट्रीय सफाई दिवस (यू. एस. , सितम्बर का तीसरा शनिवार)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
More Stories
सहारनपुर28सितम्बर25*वोट चोरी के खिलाफ बिगुल, कांग्रेस को जमीनी स्तर से मजबूत करने का संकल्प*
लखीमपुर खीरी28सितम्बर25*एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने नौरंगाबाद वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया
बाँदा28सितम्बर25*अलोना पंप कैनाल परियोजना के पुनरुद्धार का मंत्री ने किया लोकार्पण, किसानों को किया समर्पित