लखनऊ20जनवरी2023*लखनऊ दिन में धूप दे रही राहत, रात का पारा पहुंचा 1.7 डिग्री, 23 से IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट_*
_यूपी में दिन में धूप जहां काड़के की ठंड में राहत दे रही है वहीं कई जिलों में रात का पारा 2 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं 23 जनवरी से मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है।_
_गुनगुनी धूप से राजधानी समेत प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है लेकिन रात के समय शीतलहर का असर प्रदेशभर में पड़ रहा है। आलम यह है कि मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। वहीं, 22 जनवरी से बदली और 23 जनवरी से बारिश होने के भी आसार हैं।_
_मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार गुरुवार कि सुबह तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर रहेगा। इसकी वजह से हवा में गलन बरकरार रहेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की बढ़त और दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है। पूर्वी हवाओं के चलते 22 जनवरी से मौसम में कुछ बदलाव आएगा और बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।_
_23 जनवरी से प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी से छिटपुट बरसात दर्ज की जा सकती है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 20 डिग्री के आसपास ही दर्ज हुआ। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान शीतलहर के चलते गिरावट दर्ज हो रही है।_
_सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 1.7 डिग्री, कानपुर नगर में 2.6 डिग्री और बरेली में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा वही दिन के समय धूप खिलेगी और आसमान साफ रहेगा। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।_

More Stories
कानपुर देहात27अक्टूबर25*स्कूल कालेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
लखनऊ27अक्टूबर25*सीएम ने भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।
दिल्ली27अक्टूबर25 *तो झूठी थी DU छात्रा पर एसिड अटैक की कहानी? लेना चाहती थी पुराना बदला; अब खुला राज…*