February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ20अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें..........*

लखनऊ20अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……….*

लखनऊ20अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……….*

➡लखनऊ-अधिवक्ता परमानंद गुप्ता को कोर्ट ने सुनाई सजा, SC/ST एक्ट में आजीवन कठोर कारावास की सजा, 5,10,000 रुपये का लगाया जुर्माना, स्पेशल एससीएसटी कोर्ट ने सुनाई सजा, विभूति खंड पुलिस ने परमानंद को भेजा था जेल

➡लखनऊ-अस्पतालों को 5 हजार अतिरिक्त बेड की जरूरत, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM को भेजा प्रस्ताव, 2030 तक बनेगा उत्तर भारत की स्वास्थ्य राजधानी, 15,800 करोड़ खर्च से लखनऊ बनेगा स्वास्थ्य राजधानी, अगले 4-5 साल में अस्पतालों में बेड बढ़ाने का लक्ष्य, PGI, KGMU, आरएमएल, सिविल, लोकबंधु पर बोझ होगा कम

➡लखनऊ-अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन का दूसरा दिन, 40 वक्ताओं ने प्रतिभाग कर व्याख्यान दिये , UPSIFS गुणवत्ता, विशेषज्ञता से जाना जाएगा- डॉ जी0के0 गोस्वामी, आधार नागरिकता,पता या जन्मतिथि का प्रमाण नहीं- भुवनेश कुमार IAS

➡लखनऊ-ट्रांसपोर्ट नगर योजना के 270 भूखंडों की फाइलें गायब, इनमें से 48 भूखंडों की बुधवार को होगी नीलामी, मौका देने पर भी कोई दावेदार नहीं आया सामने, गोमती नगर विस्तार योजना के 17 भूखंड भी बिना दावेदार, एलडीए कर रहा भूखंडों को खाली मानकर नीलाम

➡लखनऊ-चौक से 700 ग्राम सोना लेकर भागे कारीगर गिरफ्तार, आरोपी अनिल चौधरी, उसके साथी को पुलिस ने पकड़ा, सर्राफ की दुकान पर तीन साल से कर रहा था काम, सीसीटीवी में सोना ले जाते हुए कैद हुई थी हरकत, धर्मेंद्र सर्राफ ने दर्ज कराया था केस
पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुटी, लखनऊ के चौक कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡लखनऊ-कई इलाकों में बिजली रहेगी ठप, मरम्मत कार्य के चलते आज आपूर्ती रहेगी ठप, शकुंतला मिश्रा उपकेंद्र से सुबह 10 से 3 बजे तक कटौती, आवास विकास, राम विहार, पारा गांव समेत कई क्षेत्र प्रभावित, महानगर क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बंद, सिविल अस्पताल व सेक्टर A के आसपास संकट रहेगा

➡दिल्ली-गृह मंत्री आज पेश करेंगे 3 नए विधेयक, अमित शाह आज पेश करेंगे संसद में विधेयक, गंभीर आरोपों में गिरफ्तार मंत्री हटाए जा सकेंगे, गंभीर आरोपों पर तत्काल कार्रवाई संभव, गिरफ्तारी के बाद बर्खास्तगी का रास्ता साफ, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पर भी लागू होंगे प्रावधान, कानून बनने के बाद सीधे बर्खास्ती रास्ता साफ होगा, उद्देश्य शासन व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह बनाना, वर्तमान में संविधान में ऐसा कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं, विपक्ष और सहयोगी दलों में मचा हड़कंप

➡लखनऊ-UP माध्यमिक शिक्षक संघ का आज से प्रदर्शन, सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में धरना , धरने के बाद 31 सूत्रीय ज्ञापन सीएम को सौंपेगा, पुरानी पेंशन बहाली,तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा की होगी मांग

➡प्रयागराज -पूर्व विधायक अब्बास अंसारी से जुड़ी खबर, अब्बास अंसारी की याचिका पर फैसला आज, इलाहाबाद HC आज दोपहर 2 बजे सुनाएगा फैसला, हाईकोर्ट ने 30 जुलाई को फैसला किया था रिजर्व, जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच सुनाएगी फैसला
भड़काऊ भाषण मामले में MP-MLA कोर्ट ने जुर्माना लगाया था, इसी आधार पर 1 जून 2025 को विधायकी चली गई थी

➡लखनऊ-UPSIFS में 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन , अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आज तीसरा दिन, सीएम योगी ने किया था सम्मेलन का उद्घाटन, 18 से 20 अगस्त तक चलेगा शिखर सम्मेलन

➡अम्बेडकरनगर-हत्या के चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाई सजा, उम्रकैद के साथ 25-25 हजार का लगाया अर्थदण्ड, 2016 में शीतला प्रसाद सोनी की हुई थी हत्या, आरोपी महिला सहित चार लोगों को उम्रकैद

➡गाजियाबाद -लिफ्ट लॉबी में स्ट्रीट कुत्ते ने मेड को काटा , घायल मेड कल्पना को अस्पताल पहुंचाया गया, आम्रपाली विलेज सोसायटी में करती है काम, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की घटना

➡अयोध्या-श्रीराम मंदिर परकोटे के मंदिर खुलेंगे, शेषावतार सहित सभी 6 मंदिर खुलेंगे, 15 अक्टूबर से श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सकेंगे, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी जानकारी

➡महोबा -मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला , परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर रेफर, अजनर थानाक्षेत्र के पुरवा पनवाड़ी का मामला

➡बाराबंकी -फैक्ट्री के लोहा चोरी करते आरोपी पकड़ा, फैक्ट्री के गार्ड और मजदूरों ने पकड़ा, गांव के व्यक्ति को पकड़ने पर ग्रामीण आक्रोशित, ग्रामीणों का फैक्ट्री में घुसकर हंगामा, मारपीट, फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर भी हुए घायल , SP, CO भारी पुलिस संग मौके पर पहुंचे , पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी , जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के पलिया मसूदपुर की घटना

➡मुज़फ्फरनगर -मुजफ्फरनगर पुलिस और गौकशो के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश शहजाद घायल, शहजाद का साथी सालिम भी गिरफ्तार हुआ, तमंचा, 3 कारतूस, उपकरण, जिंदा पशु मिला, दोनों गौकशों पर दर्जनों गौकशी के केस, छपार थाने के खुड्डा गांव मार्ग पर मुठभेड़

➡दिल्ली-130वां संविधान संशोधन विधेयक, 2025 प्रस्तावित, आज संसद में गृह मंत्री पेश करेंगे विधेयक , अनुच्छेद 75 में केंद्रीय मंत्रियों को लेकर प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्रियों की बर्खास्तगी को लेकर नया प्रस्ताव, 30 दिन तक जेल में रहने पर बर्खास्तगी, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर उसे हटा देंगे, सलाह न मिलने पर 31वें दिन स्वत: पद समाप्त, अनुच्छेद 164 में राज्य मंत्रियों को लेकर प्रस्ताव, 30 दिन जेल में रहने पर राज्य मंत्री होंगे बर्खास्त, राज्यपाल मुख्यमंत्री की सलाह पर उसे हटा देंगे, अनुच्छेद 239AA दिल्ली सरकार के मंत्रियों के लिए, दिल्ली के मंत्री के लिए समान नियम, 30 दिन जेल के बाद पद से हटाए जाएंगे, राष्ट्रपति मुख्यमंत्री की सलाह पर हटाएंगे, मुख्यमंत्री 30 दिन जेल में रहने पर इस्तीफा देंगे, जेल में रहने पर 31वें दिन तक इस्तीफा देना होगा

➡लखनऊ-तनवीर,फहद, सलीम, शान पर मेहरबान एलडीए, LDA जोन-5 के कल्याणपुर में बनी अवैध बिल्डिंग , कमला नेहरू नगर में 4 मंजिला अवैध इमारत, अवैध बिल्डिंग में 58 लाख रुपए के एक-एक फ्लैट , LDA अफसरों, इंजीनियरों की बिल्डर से मिलीभगत, अवैध बिल्डिंग और बिल्डर को बचा रहे LDA अफसर, बिना नक्शा पास कराए बन गई 4 मंजिला बिल्डिंग, 4 हजार स्क्वायर फीट में बन रही है अवैध बिल्डिंग, तनवीर,फहद, सलीम, शान के सिंडिकेट को संरक्षण

➡लखनऊ-खाद की किल्लत, तस्कर नेपाल भेज रहे यूरिया, नेपाल में 10 गुना कीमत पर बेची जा ही यूरिया, खाद विक्रेताओं और समितियों की सांठगांठ से खेल, नेपाल से सटे 7 जिलों में खाद की किल्लत ज्यादा, नेपाल में 1500 से 2000 में बिक रही यूरिया

➡लखनऊ-पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर 62 लाख की ठगी, सरोजनीनगर इलाके में ठगी की घटना, शराफत अली सिद्दीकी ने दर्ज कराई शिकायत, 3 लोगों पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर ठगी का आरोप, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के फर्जी दस्तावेज बनाए

➡लखनऊ-AIMPLB ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, उम्मीद पोर्टल पर रोक लगाने की मांग की, सुनवाई पूरी होने तक पोर्टल पर रोक लगे, बोर्ड ने पोर्टल शुरू करने को कोर्ट की अवमानना कहा, पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण अनिवार्य

➡लखनऊ-ट्रेन की चपेट में आने से 2 छात्रों की मौत, एसआर ग्लोबल स्कूल में इंटर के थे दोनों छात्र, अक्षत मौर्या और करन पटेल की मौत, बीकेटी के मामपुर बाना क्रॉसिंग की घटना

➡लखनऊ-मेट्रो डिपो के लिए जमीन देगा LDA, 45 एकड़ जमीन पर बनेगा मेट्रो डिपो, जमीन की पैमाइश का सर्वे का काम शुरू, वसंतकुंज में मेट्रो डिपो का होना है निर्माण

➡लखनऊ-130वां संविधान संशोधन बिल 2025, लोकसभा में आज बिल पेश करेंगे अमित शाह, कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने बिल का विरोध किया, ये बिल नहीं लोकतंत्र की हत्या है, विपक्षी नेता टारगेट किए जाएंगे

➡लखनऊ में कांग्रेस नेता ने लगाई होर्डिंग, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने लगाई होल्डिंग, होर्डिंग में श्रीकृष्ण रथ पर राहुल और अखिलेश की तस्वीरें, होर्डिंग के स्लोगन में लिखा वोट चोरी के विरुद्ध युद्ध, गीता श्लोक “यदा यदा हि धर्मस्य” भी अंकित, होर्डिंग से UP में इंडिया गठबंधन की मजबूती का संदेश

➡बागपत -हत्या आरोपी माता-पिता, भाई की जमानत खारिज, कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत याचिका की खारिज, मृतका की फुफेरी बहन की खारिज हो चुकी हैं याचिका, आरोपियों ने शिवानी की हत्या कर नदी में फेंका था शव, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव की घटना

➡कन्नौज-कमरा खाली कराने के लिये बोला हमला, हमले मे महिला सहित 4 लोग घायल, पीड़िता ने 4 के खिलाफ दर्ज कराया केस, घर में रखे जेवर लूटने का भी लगाया आरोप, तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुटी पुलिस, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर का मामला

➡मेरठ में 2 गुटों में करीब 50 राउंड फायरिंग, 2 बाइकों में लगाई आग, मौके से खोके बरामद, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में भारी दहशत, 2 गुटों में चल रही काफी लंबे समय से रंजिश, बहसूमा और फलावदा के जंगल में हुई गैंगवार, पास खेत में काम कर रहे ग्रामीण दहशत में भागे

➡आगरा-राज्यपाल का आगरा भ्रमण कार्यक्रम, सुबह 10.20 बजे आगरा पहुंचेंगी आनंदीबेन पटेल, खेरिया एयरपोर्ट से डॉ अंबेडकर विवि खंदारी परिसर पहुंचेंगी, 91वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी राज्यपाल, 10.30 बजे से 1.25 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगी राज्यपाल, खेरिया एयर पोर्ट से लखनऊ के लिए 3 बजे भरेंगी उड़ान

➡बागपत -बैंक का बकाया नहीं देने पर व्यापारी गिरफ्तार, व्यापारी नितिन जैन को किया गया गिरफ्तार , 29 लाख रुपए बकाया होने पर हुई गिरफ्तारी, व्यापारी नितिन जैन को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बागपत राजस्व की टीम ने की व्यापारी की गिरफ्तारी

➡मेरठ-परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी संजय द्विवेदी सस्पेंड, SSP विपिन ताडा ने दारोगा को भी सस्पेंड किया, हत्या केस में आरोपियों से 12 लाख रुपए लिए थे, पीड़ित पक्ष के लोगों को ही जेल भेज दिया था

➡बिजनौर-ARTO कार्यालय पर किसानों का हंगामा, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास कराने पर मांगे 5 हजार, रुपए न देने पर टेस्ट में फेल करने का आरोप, एडिटीसी फर्म पर अब हो रहा ड्राइविंग टेस्ट, एआरटीओ और फर्म मैनेजर पर मिली भगत का आरोप, थाना कोतवाली शहर के एआरटीओ कार्यालय का मामला

➡आगरा-सरकारी अस्पताल में युवकों ने बनाई रील, फर्जी डॉक्टर, मरीज का रील वायरल हुआ, राजा, साजिद नाम के युवक ने बनाई रील, वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, आगरा की अछनेरा CHC का मामला

➡महोबा-नवविवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाया, दहेज लोभियों का जान से मारने का प्रयास, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया, कुलपहाड़ कोतवाली के गोविन्द नगर का मामला

➡उन्नाव -DCM और डम्फर में आमने सामने टक्कर, टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में लगी आग, DCM चालक, डम्फर चालक अन्य की मौत, परिचालक सोनू ने कूदकर बचाई जान, दमकल, पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को निकाला, बांगरमऊ कोतवाली के गंजमुरादाबद की घटना

➡कौशाम्बी -प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, धारदार हथियार से युवक की हत्या , हत्या कर हमलावार मौके से फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, चरवा थाना के रतगहा गांव का मामला

➡बागपत -BSA, दलित ग्राम प्रधान के बीच बढ़ा विवाद, महिला प्रधान के घर पहुंचे BJP जिलाध्यक्ष , BJP के एससी मोर्चा के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन, सीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष को संबोधित सौंपा ज्ञापन

➡अलीगढ़-मामूली कहासुनी के बाद दबंगों का अत्याचार, दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीटा, बीच बचाव में आई पत्नी, बहन को भी पीटा, मारपीट के दौरान महिलाओं के फाड़े कपड़े, थाना बन्नादेवी इलाके के नई बस्ती की घटना

➡अलीगढ़-इगलास,गोरई,गोंडा क्षेत्र के कई गांवों में ड्रोन, देर रात गांव में ड्रोन उड़ता देख मचा हड़कंप, लोगों ने ड्रोन का वीडियो बनाकर किया वायरल

➡प्रयागराज-अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा 2010 से जुड़ी खबर, तीन आरोपियों ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, परीक्षा में गड़बड़ी करने के हैं आरोपी, आज सुनवाई, सीबीआई के नोटिस को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती

➡गोरखपुर-पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, आरोपी अभिषेक औऱ अरुण गिरफ्तार, कब्जे से 1 तमंचा और कारतूस बरामद, दोनो बदमाशो पर डेढ दर्जन केस दर्ज हैं, एम्स क्षेत्र से हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी

➡हमीरपुर-15 वर्षीय किशोरी के संग दुष्कर्म, गांव के दबंग दीपेंद्र ने किया दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर किया रेप, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला किया दर्ज, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना चिकासी के एक गांव का मामला

————————————————

Taza Khabar