लखनऊ2जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ : भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को नमन किया गया और धारा 370 हटाने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया। कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
➡️ लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में आंधी-तूफान, वज्रपात और भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, मेरठ, बरेली सहित कई जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
➡️ अयोध्या : आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या ने प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया है। यह लगातार दूसरी बार है जब जिले ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है।
➡️ हमीरपुर : सुमेरपुर क्षेत्र में कथित लकड़ी माफिया का दबंग अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इंस्टाग्राम रील में हथियारबाजी और धमकी भरे डायलॉग सामने आए हैं, जबकि प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
➡️ औरैया : अछल्दा क्षेत्र में एक मिठाई दुकानदार को सांप ने काट लिया। बताया जा रहा है कि वह रील बनाने के दौरान सपेरे के सांप को गले में डालकर वीडियो बना रहा था, तभी हादसा हो गया।
➡️ हाथरस : सिकंदराराऊ क्षेत्र में नमक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क पर नमक की बोरियां फैल गईं और हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ।
➡️ चंदौली : सकलडीहा कचहरी मारपीट मामले को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई और फर्जी मुकदमे का आरोप लगाया है।
➡️ कानपुर देहात : अलमपुर क्षेत्र में शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों और महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग की, जिसके बाद अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया।
➡️ हमीरपुर : जराखर क्षेत्र में महिला और दो दबंगों ने मिलकर एक वृद्ध के साथ मारपीट की। लाठी-डंडों से पिटाई का मामला सामने आया है, पुलिस जांच में जुटी है।
➡️ बागपत : कार लूट का मामला बीमा क्लेम के लिए रची गई साजिश निकला। पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों इमरान और कुर्बान को गिरफ्तार किया है।
➡️ बलिया : सपा सांसद सनातन पांडे ने राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि “छोटी मछलियां पकड़ी जा रही हैं, सभी ट्रस्टों की जांच होनी चाहिए।”
➡️ अयोध्या : एसआईटी टीम एक बार फिर राम मंदिर पहुंची है। जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और 15 जुलाई तक फाइनल रिपोर्ट सौंपे जाने की संभावना है।
➡️ एटा : कासगंज रोड क्षेत्र में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
➡️ कानपुर : गुजैनी थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है, जहां एक निर्दोष व्यक्ति को 20 घंटे तक हवालात में रखा गया। बाद में जांच में निर्दोष पाए जाने पर उसे छोड़ दिया गया।
➡️ देवरिया : सलेमपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चे हरिओम की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
➡️ मुजफ्फरनगर : पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो यूट्यूब से ठगी सीखकर करोड़ों की ठगी कर चुके थे। आरोपी फर्जी कंपनियों के नाम पर निवेश का लालच देकर लोगों को फंसाते थे।
➡️ बाराबंकी : हैदरगढ़ क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है।
➡️ लखनऊ : कांग्रेस पार्टी में हसीब खान ने अपने समर्थकों के साथ जॉइन किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष मौजूद रहे। हसीब ने 2027 में सरकार बनाने का दावा किया।
➡️ सीतापुर : लहरपुर क्षेत्र में घर में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ। बाइक, स्कूटी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
➡️ दिल्ली : महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अगली सुनवाई 3 अगस्त 2026 को होगी।
➡️ हापुड़ : परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को थाने में बंद कराया और आरसी निलंबित कर दी।
➡️ हमीरपुर : सदर कोतवाली क्षेत्र में चार नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर मारपीट की और कैश व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
➡️ अयोध्या : राम धन गबन मामले में नया मोड़ आया है। चंपत राय समेत तीन लोगों के खिलाफ तीसरी तहरीर दी गई है, हालांकि अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है।
———————————-

More Stories
रोहतास2जुलाई26*’हिंदी अभिव्यक्ति का सहज माध्यम; राजभाषा का अधिकाधिक प्रयोग हमारा संवैधानिक दायित्व’*
कानपुर2जुलाई26*डॉक्टर दिवस पर 11 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया
हरदोई2जुलाई26*सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार,