लखनऊ19जून25*गर्भवती महिला सिपाहियों को प्रशिक्षण से मिलेगी अस्थायी राहत, डिलीवरी के बाद दोबारा मौका*
सिपाही नागरिक पुलिस के पद पर चयनित महिलाओं के लिए प्रशिक्षण को लेकर अहम निर्देश जारी किए गए हैं। यदि प्रशिक्षण के दौरान कोई महिला सिपाही गर्भवती पाई जाती है, तो उसे प्रशिक्षण से हटा दिया जाएगा। ऐसी महिला प्रशिक्षुओं को डिलीवरी के एक साल बाद पुनः आगामी प्रशिक्षण सत्र में शामिल किया जाएगा। बताया गया है कि चयनित कुल 60244 अभ्यर्थियों में 12048 महिलाएं शामिल हैं। यदि किसी महिला प्रशिक्षु की प्रशिक्षण अवधि डिलीवरी के कारण साढ़े चार माह से कम रह जाती है, तो उसे पूरा प्रशिक्षण दोबारा करना होगा। वहीं अगर यह अवधि साढ़े चार माह से अधिक होती है, तो वह प्रशिक्षण वहीं से दोबारा शुरू कर सकती है, जहां से छोड़ा था।प्रशिक्षण में दोबारा शामिल होने से पहले संबंधित जिला सीएमओ से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा। राज्य के बाहर की महिला सिपाहियों को यह प्रमाण पत्र प्रशिक्षण संस्थान वाले जिले के सीएमओ से लेना होगा। गर्भपात की स्थिति में भी प्रशिक्षण में वापसी से पहले मेडिकल फिटनेस अनिवार्य कर दी गई है।

More Stories
भागलपुर ५ जून २०२६ * 1008 महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर निकाली भव्य शोभायात्रा, अद्भुत नजारे से भक्तिमय हुआ दाउटबाट गांव
हल्द्वानी ५जुन २०२६ * एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस पर हल्द्वानी आर्मी कैंट में पौधारोपण किया
फिरोजाबाद ५ जून २०२६ * श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव ने संभाला जनपद फ़िरोज़ाबाद में उपायुक्त (श्रम रोज़गार) का कार्यभार; क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई