लखनऊ19अप्रैल2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल एवं अबतक की महत्वपूर्ण खबरें।
[19/04, 7:00 am] +91 87380 48060: 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 अप्रैल 2025 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदना चाहते हैं तो सार्थक होगा। खर्चों में इजाफा होगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा। दान प्रवृत्ति प्रबल होगी। धार्मिक प्रवृत्ति बढेगी। शान्त स्वभाव का प्रयास करें। जीवनसाथी पर शक न करें। आलस हावी रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । धन प्राप्ति के स्त्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक हालात आपको आर्थिक फायदा पहुँचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपने काम करने के तरीकों को बदलें नहीं तो भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। सत्कर्म में रुचि रहेगी। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मान सम्मान में बढोतरी होगी । संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। जो आप के लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन उपयुक्त है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।
*ये राशिफल डायरेक्ट हमसे प्राप्त करें*
*Whatsapp*
https://whatsapp.com/channel/0029VaA6qkB7oQhib8XbL83m/21526
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । रोजगार योग प्रबल हैं । वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज्यादा मजा आता है। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है। लेकिन आंखें बंद करके किसी पर यकीन न करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। सामाजिक दायरा बढेगा। आपकी शौहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा । रोजगार के योग हैं । आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुकसान मुमकिन है। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। चुगलखोरों से सावधान रहें । स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
[19/04, 7:15 am] +91 87380 48060: *सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*शनिवार- 19- अप्रैल -2025*
👇🏻
*=============================*
*1* गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों से अपील- मुख्यधारा में लौटें; 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करेंगे
*2* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश के सभी छिपे हुए नक्सलियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करें और सरकार की समर्पण नीति को अपनाकर मुख्यधारा में शामिल हो जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक भारत को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा
*3* औरंगजेब विवाद पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ‘राणा प्रताप, शिवाजी महाराज असली राष्ट्रीय नायक’
*4* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, सरकार ने कई ऐसी वस्तुओं की घोषणा की है जो स्वदेशी रूप से निर्मित होंगी। अब इनका आयात नहीं होगा
*5* कभी किसी राज्यसभा सभापति को ऐसा कमेंट करते नहीं देखा, सिब्बल के निशाने पर उप-राष्ट्रपति धनखड़, इंदिरा को अयोग्य ठहराने का जज का फैसला उपराष्ट्रपति को मंजूर था, अब जजों पर सवाल उठा रहे
*6* मुर्शिदाबाद हिंसा- राज्यपाल मालदा पहुंचे, पीड़ितों से मिले, केंद्र को रिपोर्ट भेजेंगे; विश्व हिंदू परिषद का आज देशभर में प्रदर्शन
*7* ‘घरों में घुस आए, गालियां दीं और मारपीट करने लगे’, बंगाल हिंसा की शिकार महिलाओं ने राज्यपाल को बताया
*8* असम पंचायत चुनावों में भाजपा का डंका, 348 सीटों पर निर्विरोध फैसला; 325 पर NDA की जीत
*9* CM स्टालिन की नीट-परिसीमन पर अमित शाह को चुनौती, बोले- तमिलनाडु के लोगों को स्पष्ट जवाब दें, हम दिल्ली के आगे कभी नहीं झुकेंगे
*10* 60 की उम्र में शादी के बंधन में बंधे बंगाल BJP के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष, रिंकू मजूमदार से रचाई शादी
*11* शरबत जिहाद पर रामदेव बोले- मैंने नाम नहीं लिया था, रूह अफजा वालों ने खुद समझा, इसका मतलब वे जिहाद कर रहे होंगे
*12* देश में लागू रहेगा FASTag सिस्टम, परिवहन मंत्रालय ने 1 मई से सेटेलाइट टोल सिस्टम लागू होने को फेक बताया
*13* जाट मूवी से विवादित सीन हटाया, जालंधर में FIR दर्ज होने के बाद फैसला, इसमें सनी देओल-रणदीप हुड्डा भी आरोपी
*14* चहल की शानदार स्पिन बॉलिंग ने बदला मैच, 14 ओवर के मैच में RCB 95 रन बना सकी, पंजाब 5 विकेट से जीता
*15* गुजरात के 8 अंक, दिल्ली के 10 पॉइंट्स, IPL में आज GT vs DC, सुदर्शन और केएल राहुल पर रहेंगी नजरें
*===============================*
*👉सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- ब्यूटीशियन छाया की दुष्कर्म के प्रयास में हत्या, विरोध करने पर चलती कार में हत्या की वारदात, रात 1 बजे काकोरी क्षेत्र में मेहंदी लगाने निकली थी, कार सवार अजय, विकास और आदर्श लेने पहुंचे थे, छाया और उसकी बहन से रास्ते में रेप की कोशिश, बहन का आरोप- विरोध करने पर गले में चाकू मारकर हत्या, चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे, तीनों आरोपी हुए फरार, मृतका के पति मौनी लाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, बंथरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, दो आरोपी अभी भी फरार.
➡लखनऊ- लखनऊ में शनिवार सुबह 3 बजे आया तूफान, तूफान से सैकड़ों पेड़, बिजली के पोल गिर गए, मकानों पर रखे गमले, सोलर प्लेट, टंकी तक उड़ गई, कई कॉलोनियों में बिजली की सप्लाई भी ठप हो गई, मौसम विभाग का कई जिलों में बारिश, ओले का अलर्ट, अगले कुछ घंटों में अमेठी, लखनऊ, बहराइच में अलर्ट, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, हरदोई, सीतापुर में भी अलर्ट, जरूरी काम हो तभी घर से निकलें- मौसम विभाग.
➡लखनऊ-वृद्धावस्था पेंशन का सत्यापन प्रारंभ, अपात्रों को लाभ नहीं मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को सत्यापन के निर्देश, 61 लाख लाभार्थियों का हो रहा है सत्यापन, उप निदेशक और समाज कल्याण अधिकारी करेंगे वेरीफिकेशन, 10 प्रतिशत क्रॉस वेरिफिकेशन कराया जाएगा.
➡मेरठ-मकान के मलबे में दबकर बच्ची, मां की मौत मामला, निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से ढहा मकान, मकान के मलबे में 8 लोग दबे थे, दो की हुई मौत, कच्चे मकान के अंदर मौजूद था पूरा परिवार, हादसे के समय बाकी लोग घर में मौजूद नहीं थे, मलबे से रेस्क्यू कर 6 लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती, लोगों का आरोप एंबुलेंस, रेस्क्यू टीम वक्त पर नहीं पहुंची, तेज आंधी और बरसात के चलते देर रात हुआ हादसा, लिसाड़ी गेट के अहमदनगर गली नंबर 18 का मामला.
➡रायबरेली- पत्नी की प्रताड़ना से पति हुआ परेशान, अपनी मां और बच्चों के साथ लगाई गुहार, प्रताड़ना से परेशान होकर पहुंचा महिला थाना, झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दे रही पत्नी- पति, पीड़ित पति ने पत्नी पर कार्रवाई की मांग की, थाने में कई बार किया जा चुका है समझौता- पति, आये दिन पत्नी करती है परेशान और मारपीट- पति, पत्नी, उसके भाई पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर का मामला.
➡कुशीनगर- बांग्लादेशी, रोहिंग्याओ के खिलाफ VHP का प्रदर्शन, 8 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस, पश्चिम बंगाल के मालदा के बताए जा रहे सभी लोग,LIU सभी संदिग्ध लोगों से कर रही पूछताछ, संदिग्ध लोगों के बांग्लादेशी, रोहिंग्या होने की आशंका,विहिप ने पडरौना कोतवाली में किया था विरोध प्रदर्शन, पडरौना कोतवाली के जमालपुर में रह रहे थे आठों लोग.
➡प्रयागराज- परेड ग्राउंड में लल्लू जी टेंट हाउस के स्टोर में आग, टेंट हाउस के स्टोर रूम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, बांस बल्ली और टेंट सप्लाई का काम करती है कंपनी, आग की लपटें और धुआं दूर तक नजर आ रहा है, फायर ब्रिगेड, पुलिस समेत कई विभाग मौके पर पहुंचे, अभी तक किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है, आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है.
➡संभल- जियाउर्रहमान बर्क के मकान निर्माण का मामला, सपा सांसद के पिता की अपील DM कोर्ट में खारिज, अपील में कहा था- मकान सांसद बर्क के नाम नहीं, SDM कोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक की अपील की थी, अपील में बर्क के पिता ने मकान को खुद का बताया था, ममलुकुर्रहमान बर्क की अपील खारिज, हाईकोर्ट जा सकते हैं, मकान मामले में 23 अप्रैल को SDM कोर्ट में होनी है सुनवाई, संभल नगर क्षेत्र का मामला.
➡आगरा- अज्ञात नकाबपोशों ने समय हॉस्पिटल में मचाया तांडव, लाठी,डंडे,रॉड से अस्पताल में जमकर की तोड़फोड़, मौके पर मौजूद स्टाफ और तीमारदारों में फैली दहशत, CCTV कैमरे में वारदात कैद, हॉस्पिटल प्रबंधन ने दी तहरीर, 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़, लूटपाट का आरोप, तोड़फोड़ से पहले गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद, थाना एत्माद्दौला के समय हॉस्पिटल का मामला.
➡अमेठी- रेलवे ट्रैक पर मिली 30 वर्षीय युवक की लाश, मृतक की कल थी शादी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से बारात हुई थी विदा, रास्ते में की आत्महत्या, दूल्हे के कपड़े उतारकर सामान्य कपड़ों में सुसाइड, मालगाड़ी ट्रेन के सामने कूद कर कर ली आत्महत्या, रायबरेली जिले के सूची का रहने वाला था मृतक युवक, पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बनी रेलवे स्टेशन की घटना.
➡बरेली-संदिग्ध बैंक खाते में लेनदेन पर दर्ज हुई FIR, 14 लाख 66 हजार का लेनदेन दर्ज हुई FIR, यूको बैंक में 2023 में खुलवाया था सेविंग खाता, हवाला, साइबर ठगी में खाते के लेनदेन की आशंका, खाता धारक आरिश के नाम कोई चल-अचल संपत्ति नहीं, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुर सरोरा गांव का है आरिश.
➡अलीगढ़- मोहन भागवत का अलीगढ़ प्रवास का तीसरा दिन, संघ प्रमुख आज महानगर की दो शाखों में लेंगे भाग, 7 बजे HB इंटर कॉलेज की सनातन शाखा में हुए शामिल, संघ प्रमुख की सुरक्षा व्यवस्था के किए गए कड़े इंतजाम, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में पहुंचे मोहन भागवत.
➡बस्ती-ट्रैक्टर ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, घटनास्थल पर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर लेकर फरार होने की फिराक में था चालक, मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ा, लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस कोतवाली लेकर गई, कोतवाली थाना क्षेत्र की पानी टंकी के पास हुआ हादसा.
➡मेरठ-सवेरे सैर करने निकली महिलाओ से लूट की वारदात, 3 नकाबपोश बदमाशों ने 1 घंटे में 7 महिलाओं से की लूट, कुंडल, पाजेब, चेन लूटी, विरोध करने पर किया हमला, लूटपाट कर तमंचा लहराकर बदमाश मौके से फरार, आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस, थाना सरधना क्षेत्र के दबथुवा और बदरुद्दीन नानू का मामला.
➡हरिद्वार-बारातियों से भरी बस और कार की टक्कर, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, बस, कार सवारों के बीच हुई कहासुनी, स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची, ज्वालापुर पुलिस ने मामला कराया शांत, हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला.
➡देहरादून- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड आज जारी करेगा परिणाम, 10वीं, 12वीं परीक्षा के नतीजे आज घोषित किये जाएंगे, नतीजे आज सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे, लाखों स्टूडेंट्स को परीक्षा के नतीजे आने का इंतजार, मुख्यमंत्री धामी ने परिक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, परिणाम से छात्रों के उज्जवल भविष्य का निर्माण होगा- धामी.
➡देहरादून- डीजीपी का आदेश, जल्द नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने निर्देश दिए, सेना के जवानों, भूतपूर्व सैनिक और पुलिस पेंशनर्स को सुविधा, पुलिस के स्तर से हल की जा सकेगी सभी की समस्या.।
*👉सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- बीजेपी का जनजागरण अभियान से पहले कार्यशाला, आज बीजेपी की भागीदारी भवन में 11 बजे कार्यशाला, अल्पसंख्यकों का पैगाम, मोदी के साथ मुसलमान स्लोगन होगा, कार्यशाला में अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह होंगे शामिल, राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल होंगे शामिल, प्रदेश पदाधिकारी और सांसद, विधायक भी होंगे शामिल.
➡लखनऊ- पुलिस ने लापता बच्चे को परिजनों से मिलाया, घर के बाहर से अचानक से लापता हुआ था बच्चा, मां ने पुलिस को बच्चे की गुमशुदा होने की दी थी सूचना,ठाकुरगंज पुलिस ने 4 घंटे में बच्चे को किया बरामद,बच्चे को सकुशल बरामद कर माता पिता को किया सुपुर्द.
➡लखनऊ- पहाड़पुर स्थित खाली प्लॉट में लगी भीषण आग, प्लॉट में बनी झुग्गी झोपड़ी, कबाड़ के ढेर में लगी आग, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित पहाड़पुर का मामला.
➡फतेहपुर-तमंचे के बल पर सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट, बुलेट सवार बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार, जेवरात लेकर बाइक से घर जा रहा था सर्राफा, व्यापारी आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस, SP धवल जायसवाल ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, थरियांव थाना के आंबापुर NH- 2 की घटना.
➡अलीगढ़- सास और दामाद के फरार होने का मामला, पुलिस ने सास को दामाद के सुपुर्द किया, दोनों एक दूसरे के साथ रहेंगे राहुल और सपना, 2 दिन काउंसलिंग के बाद भी नहीं मानी सास सपना,पुलिस ने कल को दोनों को एक साथ भेजा था, मीडिया ने सास सपना और राहुल से बात की,महिला ने मीडिया कर्मियों से की बदसलूकी, यहां से चले जाइए नहीं तो मोबाइल तोड़ दूंगी- सास, अलीगढ़ का चर्चित कांड सास दामाद का ममाला.
➡रायबरेली-सड़क हादसा एक की मौत, 14 लोग घायल, तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में बोलेरो कार को उड़े परखच्चे, कार सवार एक महिला की मौत, 14 लोग घायल, 3 महिलाएं, 4 पुरुष, 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल,पुलिस ने घायलों को निकालकर पहुंचाया अस्पताल, हादसे के बाद डम्पर चालक डम्पर छोड़कर हुआ फरार, मिल एरिया क्षेत्र के मालिन का पुरवा के पास की घटना.
➡बाराबंकी- सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 2 युवकों की हुई दर्दनाक मौत, शादी समारोह में जा रहे थे दोनों युवक, सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, रामसनेहीघाट क्षेत्र के पास अयोध्या-लखनऊ हाईवे का मामला.
➡बहराइच- बारात में बम दागते वक्त युवक हुआ घायल, हाथ में बम फटने से हाथ के उड़े चिथड़े, गले, शरीर के अन्य जगहों पर भी आई चोट, विशेश्वरगंज के धनघटा गांव का रहने वाला युवक, घायल को इलाज के लिए कराया गया भर्ती, विशेश्वरगंज क्षेत्र के चौखड़ा गांव में हुआ हादसा.
➡अमेठी-डीसीएम और बोलेरो की हुई जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, टक्कर में बोलेरो सवार ड्राइवर समेत 3 अन्य लोग घायल, लोगों ने घायलों को इलाज के लिए भेजा CHC फुरसतगंज, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया, जायस थाना क्षेत्र के मील एरिया के पास का मामला.
➡बहराइच- युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, टक्कर के बाद खाई में जा गिरी बाइक, पयागपुर के छुटकी गांव निवासी युवक की मौत, खाई में बाइक छोड़ फरार हुआ बाइक चालक, पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया,
हुजूरपुर इलाके के बनपुरवा गांव का मामला.
➡हरदोई-हरदोई में 2 सगे भाइयों के साथ लूट की वारदात, दुकान से कार्य करके घर जा रहे थे दोनों भाई, बाइक सवार 3 बदमाशों ने लूट को दिया अंजाम,लूट के साथ बदमाशों ने दोनों भाइयों को भी पीटा, जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस जांच में जुटी,हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र के कसियापुर मोड़ के पास का मामला.
➡कानपुर-बोरी में बंद नाले किनारे मिला शव, कई दिन पुराना बताया जा रहा शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस,कल्याणपुर थाना क्षेत्र का मामला.
➡इटावा-जोली होटल के अंदर व्यक्ति का लटका मिला शव, व्यक्ति की आत्महत्या की लगाई जा रही आशंका, सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, एसपी सिटी ने आत्महत्या की जताई आशंका, सिविल लाइन क्षेत्र के स्टेशन बजरिया की घटना.
➡फिरोजाबाद- फिरोजाबाद में जमीन विवाद में हुई फायरिंग, मामले में पीड़ित महिला पहुंची थाने की शिकायत, जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में चल रहा था कोर्ट में मामला, पीड़ित महिला का आरोप पुलिस दे रही दबंग का साथ, थाना फरिहा पुलिस का मामला.
➡हरदोई- टेंपो, बाइक में आमने सामने हुई भीषण टक्कर, सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल, अस्पताल में किया भर्ती, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया, कासिमपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला.
➡फिरोजाबाद-पुलिस, एसओजी और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, 20 हजार का इनामिया अभियुक्त सिन्टू गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 खोखा कारतूस बरामद, फिरोजाबाद थाना टूण्डला पुलिस, एसओजी ने किया अरेस्ट,
➡रायबरेली-दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपी धर्मराज के विरुद्ध दर्ज था दुष्कर्म का केस, धर्मराज नसीराबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की गिरफ्तारी, नसीराबाद थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी.
➡रायबरेली-यातायात नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां, एक बाइक पर 6 लोग सवार होकर भर रहे फर्राटा, बाइक में सवार 6 लोगों के फर्राटा भरने का वीडियो वायरल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, डीह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो.
➡चमोली- चमोली में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, कार गहरी खाई में गिरकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, कार में सवार सभी 5 व्यक्तियों की हुई मौत, सूचन मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सभी कार सवार लोग शादी से वापस लौट रहे थे, बिरही-निजमूला मोटर मार्ग के पास की घटना.
➡रुड़की- शक्ति केंद्र के संयोजक के साथ मारपीट,वीडियो वायरल, पीड़ित ने पार्षद, साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया, पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किया केस दर्ज, रुड़की के गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के पास का मामला.
➡दिल्ली- दिल्ली के दयालपुर में बड़ा हादसा, दयालपुर में भरभरा कर गिरी 4 मंजिला इमारत, इमारत में दबकर 4 लोगों की हुई मौत, कई लोगों के दबे होने के आशंका, NDRF और पुलिस रेस्क्यू कार्य में जुटी, मौके पर राहत बचाव का काम जारी.
[19/04, 8:40 am] +91 87380 48060: रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 19/04/2025 शानिवार को विट्स आई टी आई मे किया जा रहा है जिसमे तीन कम्पनियाँ प्रतिभाग करेंगी आप लोग कल समय 10 बजे विट्स आई टी आई पहुंच कर रोजगार मेले मे सम्मिलित हो
[19/04, 8:55 am] Indra Kumar Singh Barabanki: बाराबंकी : राजस्व विभाग की टीम के साथ की गई अभद्रता
➡️ आईजीआरएस की जांच करने पहुंची थी टीम
➡️ ग्रामीण व शिकायतकर्ता द्वारा अभद्रता की गई
➡️ महिला ग्राम विकास अधिकारी की गाड़ी रोककर अभद्रता
➡️ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
➡️ महिला ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज
➡️ मसौली थाना क्षेत्र के सहादतगंज का मामला
[19/04, 9:02 am] Indra Kumar Singh Barabanki: इटावा : जसवन्तनगर में बेखौफ दबंगों का कहर
➡दबंगों ने पिता पुत्र और भाई को खेत में पीटा
➡सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल
➡मामूली कहासुनी को लेकर हुआ था विवाद
➡दबंगों के कहर से क्षेत्र में भय का माहौल
➡थाना जसवन्तनगर क्षेत्र के नगला विचू का मामला.
[19/04, 10:13 am] Indra Kumar Singh Barabanki: *रायबरेली*
यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां
एक बाइक पर 6 लोग सवार होकर यातायात नियम की उड़ा रहे धज्जियां
बाइक में सवार 6 लोगों का फर्राटा भरने का वीडियो वायरल
डीह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो
[19/04, 10:45 am] Indra Kumar Singh Barabanki: बलिया : युवक ने 8 साल के मासूम को पटका
➡मासूम बच्चे को जमीन पर उठाकर पटका
➡सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल
➡घटना का वीडियो CCTV में हुआ कैद
➡इलाज के बाद परिजनों ने आजमगढ़ में कराया भर्ती
➡परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
➡रसड़ा थाने के अमहर पट्टी उत्तर का मामला.
[19/04, 10:46 am] Indra Kumar Singh Barabanki: लखनऊ-चारबाग स्टेशन पर लोको पायलट-कैंटीन ठेकेदार में मारपीट, कैंटीन ठेकेदार ने लोको पायलट के जड़ा थप्पड़
चारबाग स्टेशन के रनिंग रूम की कैंटीन का है मामला, लोको पायलट ने राशन देकर खाना बनाने को कहा था
खाना नहीं बनेगा, जो बना है वही खाओ-कैंटीन ठेकेदार, लोको पायलट ने विरोध किया तो ठेकेदार ने थप्पड़ जड़ा
कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मारपीट को खत्म कराया, लोको पायलट ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए
—————————————————–
—————————————————–

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली