June 18, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ18जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर 30 बजे राज्यों की कुछ खबरें....

लखनऊ18जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर 30 बजे राज्यों की कुछ खबरें….

लखनऊ18जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर 30 बजे राज्यों की कुछ खबरें….

: *चमोली*

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा
पाखी के पास जोशीमठ जा रहा ट्रक पलटा
चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया
सिलेंडर का भरा ट्रक अचानक सड़क पर पलटा.
[6/18, 12:42 PM] +91 81888 99938: समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, “इस देश में एक बहुत बड़े कार्य के लिए INDIA गठबंधन का गठन किया गया है क्योंकि इस देश में बड़ी संख्या में शिक्षित लोग बेरोजगार हैं… बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार है… गरीबों, पिछड़ों, दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। वर्तमान सरकार इन सभी समस्याओं से आंखें मूंद लेती है, इसलिए इस बड़े कार्य के लिए, इस देश में बेरोजगारी, महंगाई दूर करने और संविधान बचाने के लिए INDIA गठबंधन की जरूरत है। हम अखिलेश यादव द्वारा व्यक्त की गई भावनाओं से सहमत हैं।”
[6/18, 12:42 PM] +91 81888 99938: *GeM पर यूपी बना अग्रणी राज्य, केंद्र सरकार ने यूपी मॉडल को सराहा*

*उत्तर प्रदेश ने GeM पर पारदर्शी और दक्ष खरीद प्रणाली में रचा इतिहास*

*केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की योगी सरकार के प्रयासों की प्रशंसा*

*₹14 लाख करोड़ की खरीद में उत्तर प्रदेश की रही बड़ी भागीदारी*

*2020-21 से 2024-25 के दौरान की 65 हजार करोड़ से ज्यादा की खरीद*

*GeM को 100% अपनाने के लिए यूपी सरकार ने 2024 में जारी किया व्यापक आदेश*

*सीएम योगी के नेतृत्व में पारदर्शी खरीद को लेकर अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बन रहा प्रदेश*

*लखनऊ/नई दिल्ली, 18 जून।* उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर डिजिटल और पारदर्शी प्रशासन में अपनी अग्रणी भूमिका को साबित किया है। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के माध्यम से की गई खरीद में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार से सराहना भी प्राप्त की है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर GeM के माध्यम से राज्य की सक्रिय भागीदारी और योगदान की खुले शब्दों में प्रशंसा की है। साथ ही उन्होंने योगी सरकार के इस प्रयास को अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल भी बताया है। पीयूष गोयल ने पत्र के साथ ही 5 वर्षों में GeM पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई खरीद का डाटा भी दिया गया है, जिसके अनुसार प्रदेश सरकार ने 2020-21 से 2024-25 के दौरान कुल 65,227 करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीद की है।

*उत्तर प्रदेश ने दिखाई नेतृत्व क्षमता*
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा सीएम योगी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹5.43 लाख करोड़ मूल्य के 72 लाख से अधिक क्रय आदेश पूरे किए गए, जो देश की सार्वजनिक खरीद प्रणाली के लिए एक नया कीर्तिमान है। GeM की स्थापना से लेकर अब तक 2.9 करोड़ से अधिक ऑर्डर्स के ज़रिए ₹14 लाख करोड़ से अधिक की खरीद हो चुकी है। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। GeM पर अब तक 11,000 से अधिक उत्पाद श्रेणियों और 330 से ज्यादा सेवा श्रेणियों को शामिल किया जा चुका है। इस प्रणाली के तहत उत्तर प्रदेश के क्रेताओं द्वारा पिछले पांच वित्तीय वर्षों में की गई खरीद राज्य की तकनीकी दक्षता, पारदर्शिता और नीतिगत दृढ़ता का प्रमाण है।

*26 नवंबर 2024 का ऐतिहासिक आदेश*
उन्होंने आगे लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 नवंबर 2024 को एक व्यापक सरकारी आदेश जारी किया, जिसने राज्य के खरीद नियमों को सामान्य वित्तीय नियम (जीएफआर) 2017 और GeM की सामान्य शर्तों व नियमों (जीटीसी) के साथ पूर्ण रूप से संरेखित किया। इस आदेश ने विभिन्न खरीद-संबंधी अधिसूचनाओं को एकीकृत कर एक समग्र ढांचा प्रदान किया, जिससे खरीद प्रक्रियाएं सरल हुईं और GeM को 100% अपनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस कदम ने न केवल प्रशासनिक बोझ को कम किया, बल्कि पारदर्शिता, दक्षता और समावेशिता को भी बढ़ावा दिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने पत्र में कहा, उत्तर प्रदेश की यह पहल डिजिटल इंडिया की संकल्पना को साकार करने का जीवंत उदाहरण है। जब तकनीकी दृष्टिकोण और समावेशिता निष्पादन से जुड़ती है, तभी हम ऐसी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उत्तर प्रदेश का यह प्रयास अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा, जिससे GeM को देशभर में और तेजी से अपनाया जाएगा। पीयूष गोयल ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश द्वारा GeM को प्रोत्साहित करने का प्रयास उस संकल्पना को साकार कर रहा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वन-स्टॉप डिजिटल मार्केटप्लेस’ के रूप में परिकल्पित किया था।

*अन्य राज्यों के लिए मिसाल बना उत्तर प्रदेश*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने न केवल GeM को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है, बल्कि इसे प्रभावी ढंग से लागू करने में भी सफलता हासिल की। उनके निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन ने राज्य के विभिन्न विभागों को GeM के उपयोग में सक्षम बनाया, जिससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई। GeM को लेकर उत्तर प्रदेश का दृष्टिकोण आज अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल और प्रेरणा बन गया है। राज्य सरकार द्वारा अपनाया गया समग्र और डिजिटल दृष्टिकोण यह दर्शाता है कि जब नीतिगत प्रतिबद्धता, तकनीकी नवाचार और समावेशी क्रियान्वयन मिलते हैं, तो ‘डिजिटल इंडिया’ की संकल्पना को साकार करना संभव है। पीयूष गोयल ने अपने पत्र में विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश सरकार सरकार का सहयोग भविष्य में भी इसी तरह बना रहेगा।

बॉक्स
*2020-21 से 2024-25 में GeM पर उत्तर प्रदेश की खरीद का डाटा*

वित्तीय वर्ष ऑर्डर वैल्यू (करोड़ रुपए में)
2020-21 4,622.16
2021-22 11,286.29
2022-23 12,242.48
2023-24 20,248.00
2024-25 16,828.75
कुल 65,227.68

बॉक्स
*2020-21 से 2024-25 के बीच खरीद के आधार पर शीर्ष 10 विभाग*
विभाग ऑर्डर वैल्यू (करोड़ रुपए में
नगर विकास विभाग 11,588.28
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 9,257.14
आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स 8,241.60
चिकित्सा शिक्षा विभाग 4,589.52
गृह विभाग 4,116.80
ऊर्जा विभाग 2,515.87
बेसिक शिक्षा विभाग 1,958.27
ट्रांसपोर्ट विभाग 1,810.15
उच्च शिक्षा विभाग 1,072.79
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग 1,071.47
[6/18, 12:43 PM] +91 81888 99938: *हरिद्वार : पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम*।
[6/18, 12:43 PM] +91 81888 99938: भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच टेली-वार्ता पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बयान पर कहा, “विदेश सचिव ने सब कुछ बता दिया है, अब इसमें कोई भ्रम या संदेह नहीं है। भारत एक बदला हुआ भारत है जो आतंकवाद के खिलाफ किसी समझौते के मूड में नहीं है… ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खत्म होने तक जारी रहेगा, इस बात की इससे स्पष्ट चर्चा विश्व पटल पर नहीं हो सकती… ”
[6/18, 12:43 PM] +91 81888 99938: बरेली में रेलवे पटरी के पास मिला मोर्टार बम

2 फीट लंबा, 10 फीट वजन बताया जा रहा

सुभाष नगर थाना क्षेत्र का मामला
[6/18, 12:44 PM] +91 81888 99938: लखनऊ – LDA ने सोपान इन्क्लेव को किया हैंडओवर

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को हैंडओवर

LDA VC की उपस्थिति में किया गया हैंडओवर,12627 वर्ग मीटर में फैला है सोपान एनक्लेव,दो और तीन BHK के हैं 244 फ्लैट,सोपान की जिम्मेदारी RWA को सौंपी गई.
[6/18, 1:03 PM] +91 81888 99938: लखनऊ कमिश्नरेट के कई थानेदारों का गैर जनपद स्थानांतरण कैंट, मानक नगर आदि थानेदार शामिल
[6/18, 1:03 PM] +91 81888 99938: DCM केशव प्रसाद मौर्य, DCM ब्रजेश पाठक भी आज दिल्ली मौजूद
[6/18, 1:39 PM] +91 75036 40007: यूपी में शीघ्र होगा मंत्री मंडल विस्तार.. यह खबर पार्टी सूत्रों के हवाले से है.
मंत्रिमंडल विस्तार में 6 नए मंत्री बनाए जाने हैं जिसमें से एक का नाम तय है. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मंत्री बनाया जाना है. उनके मंत्री बनने की चर्चा के बीच यूपी में भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष भी तय होना है. ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का दिल्ली दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वालों को लेकर चर्चा करेंगे. दोनों डिप्टी सीएम भी दिल्ली में ही हैं..
[6/18, 2:54 PM] +91 75036 40007: बुलंदशहर: नकाबपोश हमलावरों ने सीएनजी पंप कर्मचारी को जमकर पीटा।

पंप लर लगे सीसीटीवी में कैद हुई पंपकर्मी पर एकाएक हमले की पूरी वारदात।

लाठी-डंडों से ज़बरदस्त मारपीट करते नज़र आ रहे हैं पांच नकाबपोश हमलावर।

पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी, औरंगाबाद के कुमार फीलिंग स्टेशन का मामला।
[6/18, 2:54 PM] +91 75036 40007: बुलंदशहर: भारी मात्रा में नशीले पदार्थ (डोडा) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से 38 किलो डोडा व दो वाहन भी पुलिस ने किये बरामद।

बुलंदशहर में डोडा उतार रहे थे हरियाणा निवासी सुखविंदर व सम्भल निवासी राजेश।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देहात क्षेत्र के अकबरपुर-कुडवल के रास्ते से गिरफ्तार किए तस्कर।

तस्करों की गिरफ्तारी के बाद बुलंदशहर देहात पुलिस ने किया नशे के कारोबार का भंडाफोड़

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.