लखनऊ16सितम्बर23*Chief Minister Office, Uttar Pradesh नामक आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया गया
आपको बताते चलें,सीएम योगी के ऑफिस के आधिकारिक हैंडल @CMOfficeUP से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया है ” उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक ‘एक परिवार’ हैं. मा. मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में यूपी सरकार ‘परिवार’ के प्रत्येक सदस्य की खुशहाली एवं समृद्धि हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. संवाद को लोकतंत्र की आत्मा मानने वाले माननीय मुख्यमंत्री के ‘उत्तर प्रदेश परिवार’ के प्रत्येक सदस्य से सहज संवाद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचार के सशक्त व सरल माध्यम व्हाट्सएप का उपयोग करते हुए Chief Minister Office, Uttar Pradesh नामक आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया गया है. संवाद का यह नया प्रभावशाली मंच प्रदेश सरकार से जुड़ीं जनहित की सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण करेगा. इस चैनल की खास बात यह है कि इससे कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है. मा. मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे व त्वरित सूचनाएं प्राप्त करने हेतु इस व्हाट्सएप चैनल से अवश्य जुड़ें.”

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26 सीमांचल के विकास के लिए आवाज़ : एम्स, उद्योग और रोजगार की मांग
पूर्णिया10मार्च26*डगरूआ में शोक की लहर: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
लखनऊ १० मार्च २६ * मिठाई ,कैटरिंग ,रेस्टोरेंट, होटल व्यापारियों को व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों से डीएम को अवगत कराया