June 16, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ16जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ16जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ16जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ में आज सपा अल्पसंख्यक सभा की बैठक होगी। चुनाव तैयारी को लेकर अखिलेश यादव इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक सुबह 10 बजे सपा कार्यालय में आयोजित की जाएगी। पार्टी के पदाधिकारी बैठक में शामिल होने के लिए समय से पहुंच रहे हैं।

➡मथुरा के गोविंद नगर में अवैध निर्माण के दौरान मिट्टी की ढाय खिसकने से सात मकान ढहे, जिसमें तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। भूमाफिया सुनील गुप्ता और उसके साथियों की तलाश जारी है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। डीएम सीपी सिंह ने ADM FR को मजिस्ट्रियल जांच सौंपी है। सुनील ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया है।

➡बस्ती में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। खेतों में नमी बढ़ने से धान की बेरन डालने का काम तेजी से शुरू हो गया है। बदलते मौसम से ग्रामीण इलाकों में भी किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।

➡हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक गोकश घायल हुआ। पुलिस ने दो गोकशों को गिरफ्तार किया है। मौके से तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। थाना हाफिजपुर पुलिस ने कार्रवाई की।

➡ग्रेटर नोएडा की ला रेजीडेंसिया सोसायटी में एक बार फिर हाईराइज लिफ्ट ने जवाब दे दिया। लिफ्ट में एक बुजुर्ग महिला आधे घंटे तक फंसी रही। इमरजेंसी उपकरण भी काम नहीं आया। परिजन तलाश करते हुए लिफ्ट तक पहुंचे और महिला को बाहर निकाला गया। बिल्डर पर जुर्माना लगाने की मांग उठी है। मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है।

➡रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र स्थित तहसील परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में जनरेटर में आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

➡मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के आरोपी गौरव सिरोही से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। गौरव ने कुछ दिन पहले रिश्तेदार के घर तमंचा तानकर चाकू से हमला किया था। उस पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई।

➡बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र में हिंडन पुल पर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

➡नोएडा में एक कारोबारी से निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पहले IPO में निवेश कर मुनाफा दिलाया, फिर डमी ऐप पर भारी मुनाफा दिखाकर अलग-अलग खातों में 35 लाख ट्रांसफर कराए। पैसे निकालने पर फ्रॉड का शक हुआ। पीड़ित प्रशांत चौबे ने सेक्टर 36 साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

➡फिरोजाबाद- नगर निगम के जलकल विभाग मै तैनात महा प्रबंधक जलकल तारकेश्वर पाण्डेय के प्रमोशन होने के बाद नई तैनाती मिली नगर निगम बनारस का महा प्रबंधक बनाया गया

➡उन्नाव के सिविल लाइंस इलाके में PAC अलीगढ़ में तैनात सिपाही अमन चौधरी से लूट की वारदात हुई। वह साथी सिपाही पंकज के साथ फिजिकल ट्रेनिंग के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, तभी तीन लुटेरे उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। SP ने मामले में SOG और सर्विलांस टीम को जांच व गिरफ्तारी में लगाया है।

➡अपडेट दिल्ली-कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत हुई खराब,गंगाराम अस्पताल में किया गया भर्ती,पेट से संबंधित समस्याओं के कारण भर्ती ,सोनिया गांधी गैस्ट्रो विभाग में भर्ती- सूत्र,वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है

➡जौनपुर में पुलिस और लुटेरे गैंग के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो लुटेरों के पैरों में गोली लगी। शाहगंज और खुटहन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग्राहक सेवा केंद्र में लूट करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से चार तमंचे, कारतूस, लैपटॉप और वाहन बरामद किए हैं।

➡अयोध्या में सरयू नदी में डूबने की घटनाएं बढ़ गई हैं। युवा जल बैरिकेडिंग पार कर स्नान कर रहे हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है। पिछले एक सप्ताह में सात लोग डूबे, जिनमें से छह को बचा लिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

➡अयोध्या में इस साल अप्रैल-मई के दो महीने में 27 लाख यूनिट बिजली की बचत हुई है। पिछले साल इसी अवधि में 265 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई थी, जबकि इस बार केवल 238 लाख यूनिट बिजली का उपयोग हुआ। सूरज की तपिश कम रहने से बिजली की खपत में कमी आई है, जिससे ऊर्जा संरक्षण में मदद मिली है।

➡सोनभद्र में खनन निदेशालय की टीम ने खानापूर्ति की है। रमेश सिंह, मिंटू राय और धीरज राय के कांड पर पर्दा डाल दिया गया। खनन अधिकारी शैलेंद्र पटेल, जो पूरे सिंडिकेट का सरगना है, को अफसरों ने फिर बचाया। जिले में MM-11 के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग और शासन आदेशों की अवहेलना हो रही है। जांच के बजाय हाईवे पर वसूली हो रही है।

➡अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात दबंगों ने सीमेंट फैक्ट्री के मजदूरों पर हमला कर लाठी-डंडों से मारपीट की। सो रहे मजदूरों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से मलखान सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि मारपीट के बाद मोबाइल भी ले लिए गए। मामले की जांच जारी है।

➡लखीमपुर के खमरिया थाने में परिवार रजिस्टर में हेरफेर के आरोप में ग्राम सचिव समेत पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

➡आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में बारिश की वजह से एक युवक गड्ढे में गिर गया। उसे बचाने गए दो युवक भी उसी गड्ढे में गिर पड़े। आसपास के लोग तीनों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मामले की जांच जारी है।

➡अयोध्या – पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण आरक्षियों की 17 जून से रिजर्व पुलिस लाइन में होगी ट्रेनिंग, शासन स्तर से सात जिलों के 600 आरक्षियों को भेजा जाएगा अयोध्या

➡अलीगढ़ के कासिमपुर से डॉक्टर डेथ गिरोह का साथी राजेंद्र उर्फ़ राजू गिरफ्तार हुआ है। यह गिरोह 100 से ज्यादा हत्याओं में शामिल था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजेंद्र को पकड़ा, जो 21 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसे एक मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी और 2007 से 2021 तक जयपुर जेल में था। 2021 में जमानत लेकर अलीगढ़ लौट आया था।
—————————————————–

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.