November 1, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ16अप्रैल*यूपीआजतक न्यूज़ से प्रदेश की खास ख़बरे

लखनऊ16अप्रैल*यूपीआजतक न्यूज़ से प्रदेश की खास ख़बरे

[4/16, 20:58] Ram Prakash Sharma: *ब्रेकिंग न्यूज़* अजीतमल कोतवाली के कस्बा निवासी दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को नहीं मिल रहा न्याय। पुलिस ने बमुश्किल लिखी रिपोर्ट, अभियुक्तों को पकड़ने के बाद छोड़ा। समझौता के लिए दुष्कर्मी परिवार को दे रहे हैं जान से मारने की धमकी। पुलिस जमीनी मामला बता रही है। जबकि पीड़ित परिवार के अनुसार कोई भी जमीनी मामला नहीं है। दुष्कर्मियों ने पीड़िता का वीडियो किया था वायरल। सत्ता पक्ष के आगे पुलिस हुई नतमस्तक। देखना है कि 164 के बयान भी हो चुके हैं, अब कब तक पुलिस करती है अभियुक्तों की गिरफ्तारी। पीड़िता के पिता ने पुत्री के साथ गैंगरेप की घटना बताई। इसके बावजूद पुलिस मूकदर्शक व तमाशाई बनी हुई है। बताया जाता है कि अभियुक्तों को भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।
[4/16, 21:31] Ankur Gupta Bidhuna: लखनऊ: प्रदेश में 2024 तक हर ब्लॉक में खुलेंगे वित्तीय साक्षरता केंद्र

बैंक व एटीएम से होने वाली धोखाधड़ी से किया जाएगा आगाह

सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के बारे में किया जाएगा जागरूक

रिजर्व बैंक ने बनाई पायलट परियोजना, CRISIL और ISMW एजेंसी का किया गया चयन
[4/16, 21:31] Ankur Gupta Bidhuna: *कोविड प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश*

¶¶ प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में बीते कुछ दिनों से कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एनसीआर के जिलों में भी इसका असर है। गौतमबुद्ध नगर में 70 और गाजियाबाद में 11 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत पूरे एनसीआर को अलर्ट मोड में रखा जाए।

● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। इन जिलों के डीएम, सीएमओ से संवाद कर स्थिति की गहन समीक्षा की जाए।

● प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 507 है। विगत 24 घंटों में 73 हजार 881 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 106 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 37 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी।

● कोविड टीकाकरण का हमारा महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। 30 करोड़ 56 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही अब तक 103 से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 86% लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 12 से 14 और 15 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण की प्रगति संतोषप्रद है। इसे और तेज किया जाए।

¶¶ 18+ आयु के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने का कार्य में तेजी की अपेक्षा है। 700 निजी टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर डोज लगवाया जा सकता है। इन टीकाकरण केंद्रों और बूस्टर डोज की महत्ता के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे।

¶¶ संचारी रोग और दस्तक अभियान को पूरी तत्परता के साथ संचालित किया जाए। बरेली मंडल में मलेरिया पर फोकस रखें तो आगरा, लखनऊ मंडलों में डेंगू से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस के लिए घर-घर लोगों से संपर्क कर जागरूक करें।

¶¶ आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी विकास खंडों में विशेष स्वास्थ्य मेलों का आयोजन प्रारंभ हो रहा है। 18 से 23 अप्रैल की अवधि में आयोजित इन मेलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी रहे।

¶¶ धान और गेहूं की तर्ज पर बाजरा की खरीद के लिए भी नीति तैयार करें। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले, समय पर भुगतान हो, उनकी आय में बढ़ोतरी हो। यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें।

¶¶ खाद्यान्न प्रोक्योरमेंट के लिए और बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है। कृषि उपज का एक भी दाना खराब न हो, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नए गोदाम बनाए जाने की जरूरत है। इस दिशा में ठोस प्रयास किया जाए।

¶¶ खेती-किसानी में लोगों को अधिकाधिक सुविधा मिले, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर खाद-बीज के भंडारण व वितरण के लिए कार्ययोजना तैयार करें।

¶¶ प्रदेश के सभी गो-आश्रय स्थलों में व्यवस्था सुचारु रखी जाए। हरा चारा-भूसा आदि के समुचित प्रबंध हों। इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। ऐसे में पशु चारे की खरीद अभी कर लेना उचित होगा।

¶¶ 15 करोड़ गरीब जनता के सुचारु भरण-पोषण के लिए प्रदेश सरकार मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। केंद्र सरकार की ओर से भी मुफ्त राशन दिया जा रहा है। राशन के अतिरिक्त दाल, नमक और खाद्य तेल भी दिया जा रहा है। अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी भी मुफ्त दी जा रही है। व्यापक जनहित की यह योजना सुव्यवस्थित रूप से चलती रहे, इसके लिए वितरण सामग्री की उपलब्धता, वितरण प्रणाली आदि की नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाती रहे।

रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[4/16, 21:34] Ankur Gupta Bidhuna: कोरोना ब्रेकिंग लखनऊ-

राजधानी में फिर तेज हुई कोरोना की चाल!

राजधानी में 20 दिन बाद मिले 10 कोरोना संक्रमित!

34 दिन बाद प्रदेश में 100 से अधिक मामले मिले!

मरीज बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट!

लखनऊ में रोजाना 6 से 7 हजार लोगों की हो रही जांच।

रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[4/16, 21:40] Ankur Gupta Bidhuna: *लख़नऊ*

3 से 6 साल के बच्चों को प्री-स्कूल किट देगी योगी सरकार सरकार….

योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को बांटेगी किट….

बच्चों को मिलेंगे खिलौने पढ़ना-लिखना सीखेंगे छोटे बच्चे…..

उनके सर्वांगीण विकास के कार्यक्रम भी चालू किए जाएंगे….

175 करोड़ लागत से 199 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे….

16 करोड़ की लागत से सरकार प्री-स्कूल किट बांटेगी !!!