February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ16अगस्त23*धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन, 46 यूनिट किया रक्तदान

लखनऊ16अगस्त23*धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन, 46 यूनिट किया रक्तदान

लखनऊ16अगस्त23*धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन, 46 यूनिट किया रक्तदान

लेट्स गिव होप फाउंडेशन के तत्वाधान में हुआ रक्त दान शिविर का आयोजन!

दुबग्गा(लखनऊ)- आज स्वतंत्रता दिवस के रंग में पूरा देश रंगा हुआ है। हर ओर उत्साह और उल्लास का माहौल है। सभी लोग इस आजादी के पर्व को अपने-अपने तरीके से मनाने में जुटे हैं। 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया।
वही आज दुबग्गा डिपो में क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक ज्ञानचंद ने ध्वजारोहण किया।
दुबग्गा डिपो में स्वतंत्रता दिवस के पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। दुबग्गा डिपो में तिरंगे की सलामी देते हुए राष्ट्रगान हुआ।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने संदेश का वाचन किया और देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता के बारे मे बखान किया! तो वंही वासुदेवो सिटी बस के बिजनेस हेड जितेंद्र सिंह ने देश को आजादी दिलाने वाले वीरों के छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद कर उनके जीवनी पर प्रकाश भी डाला इसी क्रम मे वासुदेवो सिटी बस के ऑपरेशन हेड सौरभ पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस की सभी कर्मचरियो व शहर वासियों को शुभकामनाएं दी श्री पांडेय जी ने बताया की किस तरह आजादी की लड़ाई के लिए भारत माता के वीर सपूतों ने अपने प्राण न्योछावर कर हम सभी को आजादी दिलायी!श्री पांडेय ने उन माताओं को सत् सत् नमन करते कहा धन्य है वो माँ जिसने ऐसे शेर सपूतों को जन्म दिया जो देश की आजादी के लिए शहीद हो गये। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ‘लेटस गिव होप फाउंडेशन’ के द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था जिसमें डिपो के कर्मचारियों व चालक,परिचालक ने बढ़ चढ़कर 46 यूनिट रक्त दान किया! इस मौके दुबग्गा डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, अनिल तिवारी, केंद्र प्रभारी अरुण कुमार, सिद्धेश्वर सिंह डिपो के सम्मानित नेतागण राजकमल,महेंद्र सिंह,सर्वेश यादव एवम समस्त एटीआई तथा वासुदेवो सिटी बस के अधिकारीगण,कर्मचारीगण सहित सभी चालक व परिचालक मुख्य रूप से मौजूद रहे!

रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता यूपीआजतक लखनऊ

Taza Khabar