लखनऊ14जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- NSUI के छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन, NTA को बैन करने की मांग कर रहे छात्र, CBSE रिजल्ट में हुई धांधली के खिलाफ प्रदर्शन, NSUI के छात्र बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, NSUI के छात्र जन भवन का करेंगे घेराव, जन भवन के घेराव को देखते हुए फोर्स मौजूद, कार्यालय के पास बैरीकेडिंग कर रास्ता किया बंद, प्रदर्शन से पहले कई जिलों में पदाधिकारी हाउस अरेस्ट
➡लखनऊ- जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का बयान, इतिहास में पहली बार किसानों का विशेष हवाई सफर, ‘जिन किसानों की जमीन पर एयरपोर्ट, वो करेंगे सफर’, पहली फ्लाइट में किसान करेंगे सफर- धीरेंद्र सिंह, विस्थापित किसान भी उड़ान का बनेंगे हिस्सा- धीरेंद्र, CM योगी ने किसानों का सपना किया साकार-धीरेंद्र, पीएम मोदी के विजन को मिली नई उड़ान- धीरेंद्र
➡लखनऊ- कल से शुरू होंगी जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें, कल जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए पहली उड़ान, जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान में सफर करेंगे 172 किसान, जेवर MLA धीरेन्द्र सिंह के साथ 172 किसान करेंगे सफर, लखनऊ आकर सीएम योगी से मिलेंगे सभी किसान, सीएम से मिल धन्यवाद ज्ञापित करेंगे सभी किसान, जेवर एयरपोर्ट के लिए किसानों ने दी थी अपनी जमीनें
➡लखनऊ- लखनऊ में एनएसयूआई का प्रदर्शन, बड़ी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद, राजभवन का घेराव करने के लिए निकलेंगे, नीट पेपर लीक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, CBSE रिजल्ट में हुए धांधली के खिलाफ प्रोटेस्ट, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में प्रोटेस्ट, कांग्रेस कार्यालय से निकलेंगे NSUI के कार्यकर्ता
➡कानपुर देहात- यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, डूब रही दो किशोरियों को बचाने कूदा युवक, एक किशोरी को निकाला, मगर खुद डूबा, 12 वर्षीय किशोरी, 18 वर्षीय युवक लापता, गोताखोरों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन जारी, मूसानगर थाना क्षेत्र के नया पुरवा की घटना
➡सहारनपुर- श्रद्धालुओं से भरी बस से बाइक सवार की टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे दोनों युवक, दोनों घायल जिला अस्पताल हुए रेफर, थाना बेहट क्षेत्र का मामला
➡इटावा- पुरानी रंजिश में युवक पर पड़ोसियों का हमला, घर के बाहर बैठे युवक को लाठी-डंडों से पीटा, साथ में परिवार को भी बेरहमी से पीटा, मारपीट में महिला समेत कई लोग घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, थाना ऊसराहार क्षेत्र के रामपुरा गांव का मामला
➡चंदौली- बोलेरो की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला, क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र तिवारी की मौत, हादसे में साथी अमित गंभीर रूप से घायल, टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला था, अलीनगर थाना क्षेत्र के एनएच 19 की घटना
➡उन्नाव- विवादित ढांचे को गिराने पहुंचा प्रशासन, अवैध कंस्ट्रक्शन गिरने की शुरू की होगी कार्रवाई, विशेष धर्म के लोग स्थान पर करते थे धार्मिक गतिविधियां, गांव के लोगों ने की थी शिकायत, कोर्ट पहुंचा था मामला, 2023 में कोर्ट ने बेदखली का दे दिया था आदेश, जिला प्रशासन ने निर्माण गिरने की दी थी नोटिस, बजरंग दल ने अवैध निर्माण गिराने की उठाई थी मांग, आज भारी फोर्स के साथ पहुंचा जिला प्रशासन, माखी थाना क्षेत्र के इसुनिया गांव का मामला
➡बागपत- बागपत में सचिन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सचिन की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या, पहले नींद की गोली खिलाई, फिर गला घोंट दिया, अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति को मार डाला, पुलिस ने कातिल पत्नी रचना को पकड़ा, प्रेमी फरार, बागपत कोतवाली के नौरोजपुर गुर्जर में हुई थी हत्या
➡मुजफ्फरनगर- पुलिस की हत्या के आरोपी के साथ मुठभेड़, गोली लगने से हत्यारा ब्रह्मसिंह हुआ घायल, 2 दिन पूर्व अंकित की पीट-पीटकर की थी हत्या, पुरानी रंजीश के चलते हुई थी अंकित की हत्या, कब्जे से तमंचा, कारतूस, आला कत्ल कड़ा बरामद, बुढाना कोतवाली के बसी रोड मार्ग पर मुठभेड़
➡जालौन- संदिग्ध हालत में महिला ने लगाई फांसी, मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर किया केस दर्ज, रामपुरा थाना क्षेत्र के सिलउआ गांव का मामला
➡बदायूं- विदाई कार्यक्रम में 15 लोगों को फूड प्वाइजनिंग, बेटी की विदाई के लिए बनाया गया था भोजन, लोगों को उल्टी, दस्त की शिकायत, सब भर्ती, पीड़ित ने खरीदे गए तेल को खराब बताया, कंप्लेन पर दुकानदार ने धमकाया, फिर गलती मानी, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बिसौली का मामला
➡अमरोहा- शहीद फौजी की पत्नी के घर चोरी का खुलासा, किराएदार महिला, उसके पति ने की थी चोरी, लूट का स्वांग रचकर पुलिस को दी थी सूचना, कमरे की दूसरी चाबी बनाकर की थी चोरी, किराएदार महिला, सहयोगी महिला गिरफ्तार, आरोपी का पति रोहताश फरार, तलाश जारी, नगदी, करीब 20 लाख के जेवरात बरामद, थाना अमरोहा देहात पुलिस ने की कार्रवाई
➡बहराइच- दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट, घर में घुसकर गांव के दबंगों ने पिटाई की, पुलिस ने 4 नामजद लोगों पर दर्ज की FIR, अय्यूब की तहरीर पर 4 नामजद लोगों पर FIR, रियाज, शकील, नसीम, पम्मी पर FIR की गई दर्ज, थाना रिसिया इलाके के निबिया हुसैनपुर का मामला
➡फर्रुखाबाद- दलित परिवार को दबंगों की बात मना करना पड़ा भारी, दलित परिवार से चकरोड पर गांजा उखाड़ने को कहा, बात ना मानने पर दलित परिवार को लाठी डंडों से पीटा, हमले में दलित परिवार के तीन लोग हुए गंभीर घायल, सभी घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती, थाना कम्पिल क्षेत्र के अंबेडकर नगर का मामला
➡आजमगढ़- युवक का शव फंदे से लटका मिला, मो. तबरेज शेख का शव घर में लटका मिला, पत्नी ने शव देखकर शोर मचाया, जुटे ग्रामीण, सूचना पर बरदह पुलिस मौके पर पहुंची, बरदह थाना क्षेत्र के ऊसरगावा गांव का मामला
➡कानपुर देहात- मंगलपुर में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, बीच सड़क युवक लात-घूंसों से पीटते दिखे दबंग, मारपीट का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, वीडियो में दिख रहे युवकों की जारी पहचान, मंगलपुर थाना क्षेत्र की घटना
➡फतेहपुर- बेकाबू ट्रक ने खड़ी डंपर में मारी टक्कर, डंपर के पीछे खड़े खलासी की दर्दनाक मौत, घटना के बाद ट्रक छोड़कर ड्राइवर हुआ फरार, ट्रक का अचानक अगला टायर फटने से हादसा, थरियांव थाना के टेक्सारी मोड़ के पास हादसा
➡सहारनपुर- श्रद्धालुओं से भरी बस से बाइक सवार की टक्कर, एक बाइक सवार ने अस्पताल में तोड़ा दम, दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज जारी, शादी के कार्ड बांटने निकलते थे जो दोनों युवक, एसपी देहात मयंक पाठक पहुंचे जिला अस्पताल, एसपी घायलों के परिजनों से की मुलाकात, चिलकाना क्षेत्र के रहने वाले थे दोनों युवक, हादसे के बाद अनियंत्रित बस खेत में घुसी, थाना बेहट क्षेत्र का मामला
➡बदायूं- बिसौली विधायक ने डीएफओ को भेजा पत्र, आशुतोष मौर्य ने डीएफओ बदायूं को भेजा पत्र, वनरक्षक सोनम सैंगर पर कार्रवाई की मांग, सरकारी धन के गबन के गंभीर आरोप, वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप, सड़क खुदान कार्य में गबन का आरोप, विभागीय अधिकारियों पर लगा आरोप, अधिकारियों पर कार्रवाई न करने के आरोप, आंधी में गिरे पेड़ों की लकड़ी बेचने का आरोप, फर्जी बिलों से सरकारी रकम निकालने का आरोप
➡महराजगंज- संदिग्ध हालत में किशोरी का मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, पड़ोस के एक युवक पर लगा गंभीर आरोप, युवक पर ब्लैकमेलिंग और हत्या का आरोप, वीडियो वायरल की धमकी देने का आरोप, बात करने का पड़ोसी युवक बनाता था दबाव, भिटौली थाना क्षेत्र के करमहिया टोला का मामला
➡देहरादून- बीजेपी नेता की हत्या के बाद भारी बवाल, बुलडोजर एक्शन के बाद फिर से पथराव, नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, हिंदू संगठन की मांग- पूरा घर गिराया जाए, घर का कुछ हिस्सा तोड़ने पर जताई नाराजगी, पथराव में पुलिसकर्मी भागते हुए नजर आए, प्रदर्शनकारी लोग, पुलिसकर्मी आमने सामने, बैरागीवाला में पुलिस पर पथराव और हंगामा
➡संभल- मशीन में करंट उतरने से हादसा, करंट की चपेट में आया बैल, मौत, बैल को बचाने में किसान की भी मौत, पड़ोसी किसान ने दी परिजन को सूचना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, धनारी क्षेत्र के गांव हरपरी का मामला
➡हमीरपुर- कुएं में मिला युवक का संदिग्ध शव, पतखुरी गांव का निवासी था धर्मेंद्र, पुलिस ने शव को बाहर निकाला, थाना जरिया इलाके का है मामला
➡आगरा- छापेमारी के बीच दो व्यापारियों की मौत का मामला, दोनों व्यापारियों की मौत पर ड्रग विभाग का दावा, ‘व्यापारियों की मौत का रेड से नहीं कोई संबंध’, रिचा मेडिकल एजेंसी संचालक प्रेम जेसवानी की मौत, लवकुश मेडिकल संचालक कमल कुमार की हुई मौत, एक व्यापारी की हार्ट अटैक से हुई मौत- ड्रग विभाग, दूसरे की नींद की गोलियां खाने से हुई मौत-ड्रग विभाग, दवा कारोबारियों ने मौतों पर फैलाई अफवाह, 72 घंटे तक चली थी कई दुकानों पर छापेमारी, छापेमारी में लाखों की दवाएं सीज, जांच जारी, थाना कोतवाली के दवा बाजार का मामला
➡सीतापुर- बर्तन की दुकान का शटर काट कर चोरी, दुकान में रखे पीतल के बर्तन हुए चोरी, 8 से 10 लाख के बर्तन हुए चोरी, दुकानदार ने पुलिस को दी सूचना, कमलापुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡दिल्ली- दिल्ली में बागी TMC सांसदों की अहम बैठक, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक, करीब 20 बागी सांसदों के शामिल होने की चर्चा, सांसद सयोनी घोष भी पहुंच चुकी हैं दिल्ली, इससे पहले 10 से अधिक सांसद कर चुके मुलाकात, बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल
——————————-

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार