लखनऊ13अगस्त24*सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘तिरंगा एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है’।
लखनऊ से विष्णु गुप्ता की खास रिपोर्ट यूपीआजतक।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, तिरंगा को हर घर पर लहराने का कार्य सभी ने किया था और मुझे प्रसन्नता है 2022 में यूपी ने 5 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया था। तिरंगा एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है।
सीएम योगी ने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ जुड़ते हुए भारत के इस राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने के संकल्प में सहभागी बन रहे हैं।

More Stories
लखनऊ 4 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखीमपुर खीरी 4 सितम्बर 26*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर अदालत का आयोजन
मथुरा 4 सितंबर 26* गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय भंडारा लगाया गया*