लखनऊ13अक्टूबर23*कैंपस ड्राइव मे 100 युवाओं को मिला जॉब ऑफर
13 अक्टूबर 2023 लखनऊ।
मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना एवं हर हाथ को काम के अन्तर्गत शुक्रवार को राजकीय आईटीआई, अलीगंज, लखनऊ में फोर्स मोटर लि. के कैम्पस ड्राइव का उद्घाटन प्रधानाचार्य इं0 राज कुमार यादव ने किया तथा अभ्यर्थियों को कम्पनियों में मेहनत एवं लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के सफल क्रियांन्वयन हेतु अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से प्रतिमाह अधिक से अधिक कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में इस संस्थान की ड्रोन टेक्नीशियन की छात्रा कु0 रागिनी देवी को भारत सरकार से अवार्ड मिलना संस्थान के लिए गौरव की बात है, इसके लिए संस्थान के सभी कर्मचारी धन्यवाद के पात्र है। जिसने संस्थान का ही नही पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
एम. ए. खाँ, ट्रेनिंग काउंसलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट अधिकारी द्वारा बताया गया कि फोर्स मोटर्स लि. मे जाॅब लिए 153 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 100 अभ्यर्थियों को 15,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह के वेतन एवं अन्य सुविधाओं के साथ जाॅब आफर दिये गये।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*