लखनऊ12मई26*सपा प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई ने एक राजनीतिक गीत का वीडियो क्लिप जारी की
लखनऊ से आजाद सिंह की रिपोर्ट यूपीआजतक
लखनऊ*समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई ने एक राजनीतिक गीत का वीडियो क्लिप जारी कर चुनावी माहौल को गर्माने की कोशिश की है। “गाना बजायेंगे, जनता को जगायेंगे” थीम पर आधारित इस क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि अभिषेक बाजपेई लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी के तौर पर अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने युवाओं और स्थानीय मतदाताओं को जोड़ने के लिए गीत और सोशल मीडिया कैंपेन का सहारा लिया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए अब पार्टियां पारंपरिक प्रचार के साथ-साथ डिजिटल और क्रिएटिव कैंपेनिंग पर भी ज्यादा फोकस कर रही हैं।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*