May 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ12मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ12मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ12मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ- बाजारखाला थाना क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव, पार्क में गंभीर चोटों के साथ मृत मिला व्यक्ति, 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की हत्या की आशंका, मृतक के सिर,चेहरे पर मिले गहरे चोट के निशान, CCTV से आरोपी की हुई पहचान- सूत्र, संदिग्ध आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में-सूत्र

➡️लखनऊ- सीएम योगी ने आगरा हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों के प्रति प्रकट की संवेदना, आगरा डीएम को राहत कार्य में तेजी के निर्देश

➡️श्रावस्ती- मुख्य आरक्षी रियाज अहमद लाइन हाजिर, एसपी राहुल भाटी ने किया लाइन हाजिर, कथित विवादित टिप्पणी मामले में कार्रवाई, सोशल मीडिया पर की थी विवादित टिप्पणी, पोस्ट से ब्राह्मण समाज में थी नाराजगी
SP ने विभागीय जांच के भी दिए आदेश, सोनवा की चौकी चंद्रक बुजुर्ग में तैनात थे

➡️कन्नौज- गांव के सरकारी तालाब पर दबंगों का कब्जा , सैकड़ों ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन, लोगों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, तिर्वा तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर का मामला

➡️हरदोई- कार ने छात्रा को मारी टक्कर, मौके पर छात्रा की दर्दनाक मौत, 14 वर्षीय कोमल के रूप में शिनाख्त, स्कूल से घर जा रही थी कोमल, पिहानी के हुल्लापुर की थी निवासी

➡️कोटद्वार – नशा तस्करों पर पुलिस की नकेल, 2 नशा तस्करों को किया अरेस्ट, डेढ़ किलो चरस की गई बरामद, शहनवाज और मो.फईम गिरफ्तार, नेटवर्क तलाशने में जुटी पुलिस, कोटद्वार कोतवाली पुलिस का एक्शन

➡️देवरिया- श्रमिक परिवारों का DM आवास पर धरना, भट्ठा मालिक पर मजदूरी न देने का आरोप, मजदूरी न मिलने से श्रमिक परिवार परेशान, सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे, DM ने लिया संज्ञान, श्रम उपायुक्त को भेजा , श्रम उपायुक्त स्कंद मिश्रा पड़ताल में जुटे

➡️अमरोहा- मध्यप्रदेश से अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, 2 फरार चोरों की तलाश में पुलिस की दबिश, 24 लाख रुपए की कीमत के आभूषण बरामद, पॉश कॉलोनियों को निशाना बनाता था गैंग, गजरौला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

➡️हापुड़- अवैध मिट्टी खनन का बड़ा खुलासा, खनन में लगे वाहन किए गए जब्त, दो लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खनन कर रहे माफिया मौके से फरार, बाबूगढ़ क्षेत्र चल रहा था अवैध खनन

➡️रायबरेली- जंगल में अचानक भीषण लगी आग , मंडी समिति परिसर के पास लगी आग, आग लगने से मौके पर अफरा तफरी, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, रायबरेली के लालगंज क्षेत्र का मामला

➡️बांदा- चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान, कार की बैटरी फटने से हुआ धमाका, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, शहर कोतवाली के जेल रोड का मामला

➡️बरेली- जमीन विवाद में देवर ने भाभी को मारी गोली, पैतृक जमीन को लेकर देवर-भाभी में था विवाद, भाभी के हाथ में लगी गोली,गंभीर रूप से घायल, घटना के बाद से देवर हुआ मौके से फरार, मीरगंज थाने के खमरिया आजमपुर की घटना

➡️एटा – सार्वजनिक गली पर दबंगों का कब्जा, गली की नाली भी बंद करने का आरोप, विरोध करने पर परिवार को दी धमकी, पीड़ित ने DM से कार्रवाई की मांग की, थाना सकीट के राधे नगर का मामला

➡️श्रावस्ती- साक्षर भारत योजना से जुड़ी खबर, बकाया मानदेय भुगतान की मांग तेज, साक्षरता कर्मियों ने BSA को सौंपा ज्ञापन, 22 से 25 माह का मानदेय लंबित होने का आरोप, शीघ्र मानदेय भुगतान कराने की उठाई मांग

➡️प्रयागराज – बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा से जुड़ी खबर , हत्या के मामले में विजय मिश्रा दोषी करार, MP-MLA कोर्ट ने हत्या के मामले में दोषी करार दिया, 1980 में कचहरी परिसर में हुई थी हत्या, पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत 4 लोग दोषी करार , अदालत थोड़ी देर में सजा का ऐलान करेगी

➡️संभल – स्कूल में धार्मिक गतिविधियां थोपने का आरोप, हिंदू समुदाय के छात्र छात्राओं पर थोपी गई, हिजाब और टोपी पहने वीडियो हुआ वायरल, मामले का संज्ञान लेकर DM और एसपी पहुंचे, दोनों अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से की पूछताछ, दोनों आरोपी शिक्षकों पर केस दर्ज, दोनों फरार, जालब सराय पीएम श्री विद्यालय का मामला, नख़ासा थाना इलाके में स्थित है विद्यालय

➡️गाजीपुर- देवकली पंप कैनाल लूटकांड से जुड़ी खबर, पूर्व MLC बृजेश सिंह की CJM कोर्ट में पेशी, 36 साल पुराने मामले में बृजेश सिंह की पेशी, चर्चित मामले में कुल तीन लोग है आरोपी, त्रिभुवन सिंह,विजयनारायण सिंह भी हैं आरोपी

➡️ग्रेटर नोएडा- दादरी इलाके में फैक्ट्री में लगी आग , DMIC सेक्टर में Forme कंपनी में लगी आग, दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी

—————————–