लखनऊ11जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ- सरकार ने नकली दवा माफिया पर बड़ा प्रहार किया है। आगरा में करोड़ों रुपये के दवा सिंडिकेट के खिलाफ FSDA आयुक्त के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। 15 ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने 13 दवा फर्मों पर एक साथ कार्रवाई की। मामले में 14 संचालकों पर 3 नई FIR दर्ज की गई हैं, जबकि अब तक 58 थोक दवा लाइसेंस निरस्त या निलंबित किए जा चुके हैं।
➡️ लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल वृक्षारोपण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 9 बजे बाराबंकी जिला अस्पताल में पौधारोपण करेंगे। इसके बाद लखनऊ मेडिकल विश्वविद्यालय और अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विवि परिसर में पौधे लगाएंगे। 11 बजे कुकरैल आरक्षित वन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे।
➡️ लखनऊ- चिनहट के स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। शातिर चोर रोशनदान तोड़कर मंदिर में दाखिल हुए और 5 चांदी के मुकुट, अरघा और दानपात्र की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुजारी वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर चिनहट थाने में FIR दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
➡️ उन्नाव- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार कई पलटे खाते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची। हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए। घटना बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र की है।
➡️ अम्बेडकरनगर- एक ड्रम में 2 दर्जन से ज्यादा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सांपों को पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया गया, जिसने सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपारा गांव का है।
➡️ मेरठ- साइबर फ्रॉड गैंगस्टर अलाउद्दीन की 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली है। लोहियानगर क्षेत्र में 4 प्लॉट और एक आवासीय भवन कुर्क किया गया। पुलिस के मुताबिक अलाउद्दीन ने साइबर फ्रॉड से यह संपत्ति अर्जित की थी। उसके खिलाफ यूपी और राजस्थान में 6 मुकदमे दर्ज हैं।
➡️ उन्नाव- जर्जर सड़क और जलभराव को लेकर सभासद ने प्रदर्शन किया। वार्ड सभासद पंकज लोगों के साथ सड़क पर बैठ गए और नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे सदर विधायक ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मामला छोटा चौराहा से हरदोई लिंक मार्ग का है।
➡️ गाजियाबाद- बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। FIR में नामजद दोनों आरोपियों को CCTV फुटेज के आधार पर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी बताया जा रहा है। मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र का है।
➡️ श्रावस्ती- विवाहिता फूलबानों का शव फंदे से लटका मिला। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। CO ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामला हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र का है।
➡️ गोंडा- सोलर कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सैलरी अकाउंट की जगह करंट अकाउंट खुलवाकर करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया। मामले में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है और पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड कृष्ण प्रताप अभी फरार है।
➡️ कानपुर-पिपलेश्वर मंदिर से सरिया और घंटे चोरी की घटना CCTV में कैद हुई है। चोरी का सामान कबाड़ी दुकानों पर बेचने की कोशिश की गई, जहां लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बर्रा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
➡️ आगरा- चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती शुरू हो गई है। राज्य कर विभाग ने व्यापारियों के साथ बैठक कर चाइनीज और सीसा लेपित मांझे की बिक्री व उपयोग रोकने की अपील की है।
➡️ कुशीनगर- पुलिस लाइन में सिपाही की संदिग्ध मौत हो गई। सिपाही दिनेश यादव बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले, जिनके मुंह से झाग निकल रहा था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मऊ जिले के रहने वाले थे।
➡️ श्रावस्ती- प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की है। एसडीएम जमुनहा के नेतृत्व में सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जों को JCB से हटाया गया। कार्रवाई तहसील जमुनहा क्षेत्र में हुई।
➡️ फतेहपुर- फॉर्म हाउस में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर तीन दिन से तालाब में फंसा हुआ है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू किए बिना लौट गई। मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन का है।
➡️ मेरठ- साइबर फ्रॉड से कमाई गई 2.50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने अलाउद्दीन के 4 प्लॉट और एक आवासीय भवन पर कार्रवाई की। DM के आदेश पर लोहियानगर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
➡️ मेरठ- गंगा का जलस्तर बढ़ने से फंसे 5 लोगों और करीब 400 भेड़-बकरियों का रेस्क्यू किया गया। पुलिस और फ्लड PAC की टीम ने कई घंटे तक अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव का है।
➡️ सुल्तानपुर- नहर में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक यह शव लखनऊ के गोसाईंगंज निवासी दीपक का हो सकता है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पतिपुर में शव मिला, पुलिस जांच में जुटी है।
➡️ अमरोहा- इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने के बाद युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय टीटू ने वीडियो में तीन युवकों पर शोषण और धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
➡️ बस्ती- कलयुगी पिता पर अपनी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी रामचरन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
➡️ दिल्ली- इंडिगो एयरलाइन को DGCA ने चेतावनी दी है। खतरनाक सामानों की हैंडलिंग से जुड़े नियमों में लापरवाही को लेकर DGCA ने सुधार के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है।
➡️ गोरखपुर- सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। कल सुबह पूजा-अर्चना और गौसेवा के बाद पौधारोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य की बात कही है।
➡️ आगरा- नकली दवा सिंडिकेट पर FSDA ने बड़ी कार्रवाई की है। दवा बाजार में 13 फर्मों पर छापेमारी कर 35 संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। कई फर्मों के परिसर सील किए गए हैं और 3.63 करोड़ रुपये की नकली, अवैध और सरकारी दवाएं सीज की गई हैं। मामले में अब तक 58 थोक दवा लाइसेंस निरस्त या निलंबित किए जा चुके हैं।
————————————————————————————

More Stories
सुल्तानपुर11जुलाई26* पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का किया गया आयोजन;
मथुरा 11 जुलाई 26 क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी द्वारा पुलिस बल के साथ फरह क्षेत्र का पैदल गश्त:-*
मथुरा 11 जुलाई 26 थाना राया में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम*