July 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ10जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ10जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ10जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, मेरठ की ललिता गौतम हत्याकांड का मामला, मामले में न्याय की मांग वाले पोस्टर लगे, भाजपा कार्यालय के गेट पर लगाए गए पोस्टर, छात्र नेता शुभम खरवार ने लगाए पोस्टर, पोस्टर में राहुल गांधी की तारीफ की गई

➡लखनऊ, इटौंजा में किशोरी से छेड़छाड़ की घटना, विरोध करने पर पिता समेत 3 लोगों पर हमला, शिवम, बबलू और करन पर मारपीट का आरोप, लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर की पिटाई

➡लखनऊ, बारिश को लेकर कई जिलों में अलर्ट, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर में अलर्ट जारी, सुल्तानपुर, बस्ती, उन्नाव में बारिश का अलर्ट, गोंडा, अमरोहा, बागपत, शामली में अलर्ट, पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में अलर्ट

➡लखनऊ, लोकबंधु अस्पताल में नवजात की मौत, 2 संविदा स्टाफ नर्सों को नौकरी से हटाया गया, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को नोटिस जारी, नवजात के सिर में गंभीर चोट की पुष्टि, जांच रिपोर्ट में फर्श पर गिरने से लगी चोट

➡लखनऊ, नकली दवा कारोबार पर होगी कार्रवाई, आधा दर्जन फर्म,मेडिकल स्टोर की जांच, नकली और री-लेबलिंग दवाओं की सप्लाई, FSDA साक्ष्य जुटाने में लगा, होगी कार्रवाई

➡लखनऊ, LDA के 2 हजार लीज, किराया सौदे की जांच, जनपथ मार्केट, इंजीनियरिंग चौराहा पर संपत्ति, पेपर मिल कॉलोनी समेत कई संपत्तियों की जांच, सहायक आयुक्त स्टांप ने पत्रावलियां मांगी

➡लखनऊ, BKT में किसान से जमीन सौदे में धोखाधड़ी, एग्रीमेंट की जगह धोखे से बैनामा कराने का आरोप, अस्ती निवासी किसान देवी दयाल ने दी तहरीर, 95 लाख प्रति पक्के बीघा में हुआ था सौदा, करीब 39.89 लाख रुपये लेने का भी आरोप

➡लखनऊ, महिगवां थाने के पुलिसकर्मियों का ऑडियो वायरल, हेड कांस्टेबल अनिल पाल, सिपाही सुनील का ऑडियो, लकड़ी कटान, शराब पीने का एक दूसरे पर आरोप, वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद होगी कार्रवाई

➡लखनऊ, सुबह से लखनऊ में हो रही बारिश, राजधानी में लगातार मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति, लगातार बारिश से ट्रैफिक का बुरा हाल

➡नोएडा, कैब सवार बदमाशों ने युवक को पीटा, युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, 1.56 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए, युवक का फोन लूटकर आरोपी मौके से फरार, सेक्टर-72 के पास कैब सवार बदमाशों ने पीटा

➡इटावा, शिवेंद्र ट्रैवल्स पर दंपति का गंभीर आरोप, बस से उतारकर 50 हजार की लूट का आरोप, पीड़ित ने सैफई थाने में दी तहरीर, FIR नहीं लिखी, कानपुर देहात जाते समय रास्ते में बस से उतारा

➡बदायूं, बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा, रघुनाथपुर पिपरी गांव में मकान की छत गिरी, बारिश के बीच छत गिरने से महिला की मौत, मलबे में दबने से महिला ने मौके पर तोड़ा दम

➡मेलबर्न, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से PM मोदी का बड़ा ऐलान, पहली बार भारत में होगा बिग बैश लीग का मैच, पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मैच भारत में, BBL का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा, दिसंबर में BBL का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा

➡कन्नौज, बेखौफ चोर उठा ले गए जेवर का बक्सा, आवाज सुन उठा घर मालिक, चोर फरार, करीब 6 लाख का माल ले गए चोर-पीड़ित, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡उत्तराखंड, लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, काशीपुर में सबसे अधिक 206 मिमी बारिश, 107 सड़कें बंद, कई मार्गों पर यातायात ठप, चमोली, टिहरी और कुमाऊं में रास्ते बंद, नैनीताल, चंपावत में बारिश का रेड अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, 10 जिलों में कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद

➡ग्रेटर नोएडा, अजनारा होम्स सोसाइटी में अवैध कॉल सेंटर, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, फर्जी लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी, वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी का मामला

➡हापुड़, पत्नी के मायके जाने पर पत्नी ने लगाई फांसी, पति कैलाश ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विवाद के बाद मायके चली गई थी पत्नी, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡संभल, सभी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित, भारी बारिश के अलर्ट को लेकर अवकाश घोषित, डीएम ने किया सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

➡बदायूं, नोएडा में सड़क हादसे में बदायूं के किशोर की मौत, उघैती थाना क्षेत्र के गांव लोथर का रहने वाला था, कार ने सब्जियों से भरे लोडर में मारी टक्कर, एक मौके पर मौत, एक की अस्पताल में मौत, लोडर चालक समेत 3 लोग घायल, इलाज जारी

➡गाजियाबाद, बारिश के चलते जिले में 4 लोगों की मौत, बच्ची की घर के बाहर जलभराव में डूबकर मौत, गार्ड की करंट से मौत, 8 साल के बच्चे की मौत, एक मजदूर की दीवार की चपेट में आने से मौत, डीएम ने बच्ची की मौत के मामले में मांगी रिपोर्ट, मौत के मामले में नगर निगम से मांगी रिपोर्ट, परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की तैयारी

➡अम्बेडकरनगर, नशे में पड़ोसी युवक ने पत्रकार पर किया हमला, हमले के बाद पत्रकार के घर पर की पत्थरबाजी, पत्थरबाजी के साथ किया जमकर गाली-गलौज, पीड़ित पत्रकार ने थाने पर की मामले की शिकायत, आरोपी को कोतवाली से रात में छोड़ने का आरोप, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡बस्ती, ओपेक हॉस्पिटल कैली में निकले सांप, दो अलग-अलग जगह सांप निकले, सांप दिखने से दहशत में स्वास्थ्य कर्मी, गंदगी की नहीं होती है नियमित सफाई

➡उत्तराखंड, पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश, 10 जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी, बारिश के बाद प्रदेश में 107 सड़कें बंद, उत्तराखंड में 24 घंटे मूसलाधार बारिश, पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, मैदान में जलभराव, भारी बारिश से बदरीनाथ मार्ग भी प्रभावित

➡आजमगढ़, आजमगढ़ में डबल मर्डर की वारदात, दादा, पोते की निर्मम हत्या की गई, घर में पोते, ट्यूबवेल पर दादा की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर दोनों की हत्या की गई, आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र की घटना

➡बरेली, लाखों रुपये की ठगी में पूर्व पार्षद गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर पूर्व पार्षद ने ठगी की थी, कैंट बोर्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पूर्व पार्षद एडमिन हरमन पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट, हरमन का बेटा आशीष हुआ मौके से फरार, हरमन ने पीड़ितों को दिए थे फर्जी नियुक्ति पत्र, कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन से गिरफ्तारी

➡सोनभद्र, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, चोपन थाना क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ की घटना

➡हापुड़, कांग्रेस नेता गजराज सिंह हाउस अरेस्ट, कांग्रेस डेलिगेशन को मेरठ रवाना होना था, गजराज सिंह के साथ डेलिगेशन को जाना था, पीड़ित परिवारों से डेलिगेशन करता मुलाकात, नगर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर में है गजराज का घर

➡जालौन, देर रात बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 2 की दर्दनाक मौत,2 गंभीर रूप से घायल, खजूर लदी DCM आगे चल रहे ट्रक से टकराई, उरई के कैथेरी टोल प्लाजा के पास की घटना

➡सुल्तानपुर, कार ने महिला को मारी टक्कर, महिला की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर, कार चालक कार छोड़ मौके से फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस कार ले गई थाने, गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के सैदपुर का मामला

➡ललितपुर, बारिश के पानी में बह गई सड़क,पुलिया, PWD विभाग ने 4 साल पहले बनाई थी सड़क, चार साल पहले बनाई थी पुलिया व सड़क, पांच से छह गांवों का सम्पर्क टूटा, मुख्य मार्ग टूटने से सैकड़ों परिवार प्रभावित, पाली तहसील के ऐरावनी गांव का मामला

➡दिल्ली, अयोध्या में राम धन गबन मामला, 3 याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई, 2 याचिकाओं में सीबीआई जांच की मांग, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई

➡बरेली, 10 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रशांत और अंकुश ने फैला रखा था नेटवर्क, कैंट और बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी

➡नैनीताल, नैनीताल में विशालकाय पेड़ गिरा, दो राहगीर पेड़ के नीचे दबे, घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान, पुलिस-फायर सर्विस के साथ रेस्क्यू, नैनीताल हाईकोर्ट के पास की घटना

➡देहरादून, भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट, बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस सतर्क, संवेदनशील इलाकों में पुलिस कर रही गश्त, लाउड हेलर से लोगों को किया जा रहा जागरूक, नदी-नालों के किनारे न जाने की दी चेतावनी, एसएसपी खुद कर रहे हालात की मॉनिटरिंग, दून पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

➡लॉस एंजिल्स, फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा फ्रांस, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह, मोरक्को को हराकर बनाई सेमीफाइनल में जगह, फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया, किलियन एम्बाप्पे ने लियोनेल मेसी की बराबरी, दोनों ने फीफा-2026 में किए 8-8 गोल

➡हरिद्वार, लक्सर में जलभराव में फंसे पिता-पुत्र का रेस्क्यू, SDRF ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला, रातभर निर्माणाधीन मकान में फंसे रहे दोनों, रुड़की कंट्रोल रूम से SDRF को मिली थी सूचना, जलभराव के बीच SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, जलस्तर बढ़ने से मकान में फंस गए थे पिता-पुत्र

➡संभल, भारत समाचार की खबर का असर, पिशाच मोचन तीर्थ का लिंटर गिरने का मामला, तीर्थ स्थल का निर्माण कर रहे ठेकेदार नोटिस, ठेकेदार को नगर पालिका ने नोटिस जारी की, निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे जेई को नोटिस, जेई अमन वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी, निर्माणाधीन लिंटर गिरने से 3 मजदूर हुए थे घायल, शहजादी सराय में किया जा रहा निर्माण कार्य

➡देहरादून, देहरादून में भारी बारिश का कहर, डीएम ने कई जगहों का निरीक्षण किया, कार्लीगाड़, सहस्रधारा,सपेरा बस्ती का निरीक्षण, सहस्रधारा-सरोना मोटर मार्ग चार जगह बंद, दोनों तरफ से जेसीबी लगाकर खोलने के आदेश

➡मेरठ, मेरठ में BA की छात्रा का अपहरण, 22 जून को गांव के युवकों ने किया अपहरण, थाना पुलिस ने रिपोर्ट गुमशुदगी में दर्ज की, SSP के आदेश पर अपहरण की धाराओं में केस, परिजनों ने बरामदगी के लिए SSP से लगाई थी गुहार, आरोपी केस वापस लेने के लिए धमका रहे, फलावदा थाना क्षेत्र के महलका का मामला

➡महराजगंज, युवक की गहरे पोखरे में डूबने से मौत, गहरे पोखरे में पैर फिसलने से डूबा युवक, कोल्हुई थाना क्षेत्र के पोखर भिटवा का मामला

➡कन्नौज, पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

➡मेरठ, ललिता हत्याकांड में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का मामला, हत्यारोपी अंकुश का भाई अंकित चौधरी निलंबित किया गया, PAC कांस्टेबल अंकित जेल में आरोपी अंकुर का मददगार था, DIG कलानिधि नैथानी ने PAC मुरादाबाद के अफसरों से बात की, कांस्टेबल अंकित चौधरी की भूमिका की जांच शुरू की गई, DIG ने केस के तकनीकी साक्ष्यों की जांच SP सिटी को सौंपी, अंकित पर कार्रवाई को लेकर 8 जुलाई को हुआ था प्रदर्शन, लाठीचार्ज के बाद तूल पकड़ने पर परिवार की मांगों पर एक्शन, ललिता को उसके कथित प्रेमी ने किडनैप के बाद मारकर जलाया था

➡अमरोहा, सरकारी तालाब की पैमाइश के दौरान विवाद, पैमाइश के दौरान दो पक्षों में विवाद, 3 बीघा तालाब पर भूमाफियाओं का कब्जा, जांच करने पहुंची राजस्व टीम के सामने मारपीट, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, हंगामा, पुलिस ने मामले में किया मुकदमा दर्ज, नौगांवा सादात के खेड़ा अपरोला का मामला

➡देहरादून, शिक्षकों के मेडिकल तबादलों पर सख्ती, शिक्षा निदेशालय में बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, मेडिकल आधार पर तबादला चाहने वालों की जांच, फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्रों पर लगेगी रोक, मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने दिए सख्ती के निर्देश

➡दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज जन्मदिन, पीएम नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी

➡देहरादून, उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, लगातार बारिश से कई सड़कें बाधित, बारिश से राज्य में कुल 107 सड़कें बंद, बारिश से 9 स्टेट हाईवे और 1 BRO रोड बंद, PWD की 30 सड़कें प्रभावित,PMGSY की 69 सड़कें बंद, सड़कों को खोलने का काम लगातार जारी, PWD सचिव ने अधिकारियों को दिए आदेश, सड़क बंद होने पर देनी होगी रिपोर्ट

➡दिल्ली, मधु विहार इलाके में 10 राउंड फायरिंग, शिवम बैंक्वेट हॉल की लीज को लेकर विवाद, विवाद के दौरान 10 राउंड फायरिंग की गई, मौके पर पुलिस, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

➡गुरुग्राम, पुलिस एनकाउंटर में 4 शातिर बदमाश ढेर, एक घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज, पुलिस के 3 जवान भी गोली लगने से घायल, मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर, रंगदारी के लिए कारोबारी के घर पहुंचे थे, पुलिस को देखते ही शूटरों ने फायरिंग की, सुशांत लोक इलाके में आधी रात एनकाउंटर

➡कानपुर देहात, महिला से बर्बरता मामले में पुलिस का यू-टर्न, फल खरीदने के विवाद में हुई थी मारपीट, महिला, परिजनों के साथ की गई थी बदसलूकी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस हरकत में आई, पहले दोनों पक्षों पर दर्ज की गई थी NCR, महिला की तहरीर पर अब दर्ज हुई FIR, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, रूरा थाना क्षेत्र के नहर पुल का मामला

➡अम्बेडकरनगर, कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में दो बाइक सवार घायल, टक्कर के बाद अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, हादसे के बाद कार छोड़कर ड्राइवर फरार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡सहारनपुर, सिविल कोर्ट परिसर में दो पक्षों में मारपीट, मस्जिद गेट के बाहर मारपीट, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस के सामने भी मारपीट, लोगों ने कराया बीच-बचाव, बड़ी मुश्किल से शांत हुआ विवाद, सदर बाजार थाना क्षेत्र का मामला

➡वाराणसी, सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मॉडल शॉप बंद होने के बाद करते थे बिक्री, ओवर रेट पर बेची जा रही थी शराब, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, बियर समेत अवैध शराब की खेप बरामद, सिगरा थाना क्षेत्र का मामला

➡लखनऊ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने राजनाथ सिंह को दी बधाई, आपका सरल व्यक्तित्व प्रेरणादायक है-CM, ‘विनम्र व्यवहार, राष्ट्रहित के प्रति है अटूट समर्पण’, ‘करोड़ों देश वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है’, करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया, प्रभु श्रीराम से उत्तम स्वास्थ्य की कामना-CM, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की शुभकामना-CM

➡कन्नौज, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, ओवरटेक करते समय बस ट्रक से टकराई, बस सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल, घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, चंडीगढ़ से गोरखपुर जाते समय हुआ हादसा, तालग्राम थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

➡संभल, 101 करोड़ की जमीन घोटाले का मामला, 38 बीघा जमीन की बंदरबांट का आरोप, आरोपी पहुंचे HC, आज हो सकती है सुनवाई, FIR रद्द कराने के लिए दाखिल की याचिका, भूमिया सईदुल रहमान पर लगे आरोप, तत्कालीन EO राजकुमार गुप्ता पर भी आरोप, EO समेत 31 लोगों पर दर्ज है FIR, पुलिस EO राजकुमार को भेज चुकी जेल

➡एटा, विद्युत लाइन डालने पर ग्रामीणों में रोष, निजी ट्यूबवेल की विद्युत लाइन डालने पर रोष, लाइन डालने गई टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, कोर्ट के आदेश पर अधिकारी पहुंचे थे लाइन डालने, सकरौली थाना क्षेत्र के गांव धर्मगड़ी का मामला

➡हापुड़, बारिश ने खोली सिस्टम की पोल, सड़क सहित सरकारी अस्पताल में भरा पानी, बरसात के पानी में डूबा सरकारी अस्पताल, मरीजों, तीमारदारों को आने-जाने में हो रही परेशानी, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर मरीज, हापुड़ गढ़ रोड और सीएचसी परिसर का मामला

➡हापुड़, स्वास्थ्य विभाग का निजी अस्पतालों पर शिकंजा, निजी अस्पताल नहीं कर सकेंगे डेंगू की पुष्टि, पॉजिटिव सैंपल स्वास्थ्य विभाग को भेजना होगा, अस्पताल में ELISA जांच से होगी अंतिम पुष्टि, डेंगू के नाम पर मनमानी बिलिंग पर सख्ती

➡रायबरेली, बच्ची से दुष्कर्म का मामला, गैर समुदाय के युवक पर दुष्कर्म का था आरोप, पुलिस ने आरोपी साजिद अली को पकड़ा, जगतपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

➡फर्रुखाबाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन फर्रुखाबाद पहुंचे, कांग्रेस नेता प्रदीप जैन का सरकार पर हमला, मौजूदा सरकार किसान, युवा विरोधी- प्रदीप जैन, सरकार को हटाने के लिए एकजुट होकर लड़ेगे चुनाव, सपा से गठबंधन पर हाईकमान करेगा फैसला- प्रदीप, फर्रुखाबाद को अपरा काशी होने का गर्व- प्रदीप जैन.

सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, CM योगी का अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर दौरे आज, अयोध्या में 432.70 करोड़ की 217 योजनाओं की सौगात, बस्ती में 504.34 करोड़ की 77 परियोजनाओं का लोकार्पण, सोहावल में पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण, हरैया में CM कंपोजिट विद्यालय का भूमि पूजन करेंगे, लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और सहायता सामग्री वितरण, अयोध्या और बस्ती में जनसभा को संबोधित करेंगे CM

➡लखनऊ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन आज, आज जन्मदिवस पर विशेष सफाई अभियान, लखनऊ के आठों जोनों में चलेगा अभियान, सुबह 7 बजे हजरतगंज चौराहे से होगा शुभारंभ, महापौर सुषमा खर्कवाल करेंगी अभियान का शुभारंभ

➡अयोध्या, आज सीएम योगी अयोध्या के दौरे पर, सुबह 10.40 बजे पहुंचेंगे सीएम योगी, विकासखंड सोहावल मुख्यालय पहुंचेंगे सीएम, मुन्ना सिंह चौहान की मूर्ति का करेंगे अनावरण, दर्जनों परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, उद्घाटन, दोपहर 12 बजे बस्ती के लिए रवाना होंगे सीएम

➡लखनऊ, वाहन ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को टक्कर मारी, टक्कर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी क्षतिग्रस्त, हादसे के बाद सीतापुर हाईवे पर लगा जाम, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, सैरपुर थाने क्षेत्र के पास की घटना

➡लखनऊ, ठाकुरगंज क्षेत्र के कुड़िया घाट पर हादसा, कार, डीसीएम की टक्कर से मची अफरा-तफरी, टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी

➡लखनऊ, ट्रक ने कार, फिर बाइक को मारी टक्कर, टक्कर के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलटा ट्रक, बाइक सवार दो युवक हादसे में घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय के पास की घटना

➡लखनऊ, यूपी में 20 IAS अधिकारियों का तबादला, सुधा वर्मा को श्रमायुक्त बनाई गईं, सारिका मोहन महानिरीक्षक निबंधन बनीं, नेहा शर्मा चिकित्सा शिक्षा विभाग बनीं, अरुण कुमार मिशन निदेशक ग्रामीण आजीविका, जे. रीभा को एडिशन डायरेक्टर माइनिंग का चार्ज, दीपा रंजन विशेष सचिव संस्कृति विभाग बनीं, संजय कुमार सिंह-1 को अतिरिक्त प्रभार, निदेशक संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार, विशाल सिंह विशेष सचिव संस्कृति से अवमुक्त, रिया केजरीवाल ICDS में विशेष सचिव, संदीप भागिया MD मध्यांचल विद्युत निगम, परीक्षित खटाना अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर, राकेश कुमार पटेल CDO आजमगढ़ बने, रेणु तिवारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, जग प्रवेश विशेष सचिव वन एवं पर्यावरण, ओजस्वी राज नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन बने, आलोक कुमार CDO बलिया बने, अजय गौतम अपर आयुक्त राज्यकर गाजियाबाद, संजय कुमार गौतम CDO इटावा बने, मनिकंदन ए. अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त बने

➡लखनऊ, इटौंजा फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक फिसलने से युवक सत्यम की मौत, बारिश से सड़क पर फिसलन बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

➡मैनपुरी, फर्जी टीटी बनकर यात्रा कर रहा युवक अरेस्ट, जीआरपी ने नीम करौली स्टेशन से दबोचा, गोरखपुर-वडोदरा एक्सप्रेस में कर रहा था यात्रा, तीन फर्जी आईडी कार्ड, मोबाइल हुए बरामद, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

➡कानपुर, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान दोषमुक्त, आर्म्स एक्ट के मुकदमे में मिली राहत, कोर्ट ने राकेश सचान को दोषमुक्त किया, साल 2022 में इसी मामले में हुई थी सजा, उच्च न्यायालय में अपील के बाद मिली राहत, कई साल पुराने मामले में आया फैसला, तिहरे हत्याकांड में असलहा उपलब्ध कराने का आरोप था, राकेश सचान पर दर्ज हुआ था मुकदमा, नौबस्ता थाने में वर्ष 1991 में दर्ज हुआ था केस

➡महोबा, तेज बारिश के बीच खड़ी बाइक में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡कन्नौज, पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में लगी गोली, एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, सदर कोतवाली क्षेत्र के घमाइचमऊ के पास का मामला

➡सीतापुर, हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय हादसा, लाइन के नीचे जाली लगाते समय लगा करंट, विद्युत करंट से झुलसा प्राइवेट कर्मी रिंकू, गंभीर हालत में CHC से जिला अस्पताल रेफर, पिसावां थाना क्षेत्र के अनंतापुर में हुआ हादसा

➡रायबरेली, यातायात नियमों की खुलेआम उड़ी धज्जियां, गाड़ी की छत पर बैठा युवक, वीडियो वायरल, वीडियो विनोद मौर्य का बताया जा रहा है, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी, सलोन कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो

➡रायबरेली, भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश, कक्षा 1-8 तक सभी बोर्ड के स्कूल आज बंद, अत्यधिक वर्षा को देखते हुए आदेश जारी, बीएसए राहुल सिंह ने जारी किए अवकाश के निर्देश

➡कानपुर, महिला को गोली लगने की सूचना निकली फर्जी, गुरुदेव चौकी के पास मिली थी सूचना, डॉक्टरों ने गनशॉट इंजरी से किया इनकार, महिला की हालत पूरी तरह स्थिर, मौके से नहीं मिला कोई खोखा, गोली चलने के नहीं मिले साक्ष्य, महिला के भाई का आरोपी पक्ष से पुराना विवाद, दोनों पक्ष पहले भी दे चुके हैं शिकायतें, परिजनों के आरोपों पर जांच तेज, गिरफ्तारी के बाद होगा मामले का खुलासा, रावतपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡मऊ, आकाशीय बिजली की चपेट में आईं मां-बेटी, बिजली गिरने से बेटी की मौत, मां झुलसी, खेत में धान रोपाई करते समय हुआ हादसा, महिपालपुर थाना मरदह जिला गाजीपुर का मामला

➡झांसी, झांसी में पुलिस और चोर बीच मुठभेड़, कच्छा-बनियान गैंग का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी अरमान उर्फ बाला गिरफ्तार, पुलिस फायरिंग में पैर में लगी गोली, कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद, नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज

➡रायबरेली, तेज रफ्तार पिकअप-बाइक की टक्कर, हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, बछरावां थाना क्षेत्र के पास की घटना

➡अलीगढ़, शीशा टूटने को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को पकड़ा, थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी की घटना

————————————————————————————