लखनऊ1जून26*यूपी में आंगनबाड़ी के लाखों गरीब बच्चे और गर्भवती महिलाओं का पोषाहार,डकार रहे हैं रसूखदार*
लखनऊ*बच्चे भूखे,आँसू सूखे**29 अरब के टेक होम राशन (THR) के टेंडर में गंभीर अनियमितताएं*
*कुपोषण से बचाने के दावे अफसरों और ठेकेदारों के गठजोड़ की भेंट चढ़े*
*दो महीने से लाखों बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नहीं बंटा (THR)*
भाजपा एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह और एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने पत्र लिखकर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप..
भाजपा एमएलसी ने NAFED और ICDS की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल..
27,686,520,000 रुपए का पोषाहार का टेंडर ब्लैकलिस्ट कंपनी JVS Foods को देने का गंभीर आरोप..
JVS Foods को सूबे के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए सप्लाई करना था आटा बेसन हलवा, आटा बेसन बर्फी, दलिया मूंग सोया खिचड़ी पोषाहार..
टेंडर अवार्ड होने के 15 दिन के भीतर होनी थी सप्लाई लेकिन अप्रैल और मई गुजरने के बाद भी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नहीं मिला पोषाहार.. JVS Foods कंपनी पर बीकेटी स्थित फैक्ट्री में पोषाहार का उत्पादन करने के बजाए बाजार से माल खरीद कर सप्लाई करने का आरोप!!
भाजपा एमएलसी ने टेंडर प्रक्रिया में कार्टलाइजेशन का भी आरोप लगाया है..
इससे पहले वर्ष 2020 में JVS Foods को गुणवत्ताहीन पोषाहार और कर अपवंचना के चलते किया गया था ब्लैकलिस्ट.. JVS Foods कंपनी ने जीएसटी के लाखों रूपये में की थी हेराफेरी..
*भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह भी कर चुके हैं JVS Foods कंपनी की शिकायत*
*बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत से गंभीर खिलवाड़ के बावजूद कंपनी के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई*

More Stories
म्यूरभंजन उड़ीसा1जून26* अपेक्षित अंक नहीं मिलने पर छात्रा ने पुनर्मूल्यांकन का आवेदन किया तो खुला मामला
रुड़की1जून26**प्रेस क्लब महानगर,रुड़की कार्यालय पर मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस
लखनऊ1जून26*मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थिति सरकारी आवास पर जनता दर्शन में समस्याओं को सुनकर दिया निस्तारण के निर्देश