लखनऊ04मार्च24*उच्च शिक्षा मंत्री ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को यू.जी.सी. द्वारा श्रेणी-1 का दर्जा प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं
लखनऊ : 04 मार्च, 2024
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली की बैठक में किए गए मूल्यांकन में श्रेणी-1 विश्वविद्यालय का ग्रेड दिए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। मूल्यांकनों में रैंकिंग उन्नयन करना और उपलब्धिपरक ग्रेड प्राप्त करना प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण है। निरंतर किए गए प्रयासों से ही विश्वविद्यालय को बेहतर श्रेणी मिलती है, जिसका सीधा लाभ उस विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को हासिल होता है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि किसी भी क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए मूल्यांकन महत्वपूर्ण है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की इस उपलब्धि अन्य विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरक होगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 जून 26 *पूर्णिया में उमड़ा ‘नेत्रदान का सैलाब’, आँखों पर पट्टी बाँधकर सड़कों पर उतरे 500 लोग*
मथुरा 7 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त को 03 चोरी की बैट्री सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 7 जून 26* अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू व चोरी के 02 मोवाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार ।*