लखनऊ04मार्च24*उच्च शिक्षा मंत्री ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को यू.जी.सी. द्वारा श्रेणी-1 का दर्जा प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं
लखनऊ : 04 मार्च, 2024
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली की बैठक में किए गए मूल्यांकन में श्रेणी-1 विश्वविद्यालय का ग्रेड दिए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। मूल्यांकनों में रैंकिंग उन्नयन करना और उपलब्धिपरक ग्रेड प्राप्त करना प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण है। निरंतर किए गए प्रयासों से ही विश्वविद्यालय को बेहतर श्रेणी मिलती है, जिसका सीधा लाभ उस विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को हासिल होता है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि किसी भी क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए मूल्यांकन महत्वपूर्ण है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की इस उपलब्धि अन्य विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरक होगी।
More Stories
हरदोई21जून25*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याओं को सुना,तहसील शाहाबाद में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
नई दिल्ली21जून2025*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मैक्स हॉस्पिटल द्वारका में मनाया गया योग दिवस।
मथुरा 21 जून 25 *डीएम एवम एसएसपी द्वारा समाधान दिवस पर लोगों की समस्या का समाधान किया गया *